✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
<
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📒
<
📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📒
प्रदेश में मौसम के मिजाज में चल रहे बदलाव के बीच लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है। इस बीच, मौसम विभाग ने एक बार फिर प्रदेश के 16 जिलों में आगामी 3 दिनों के दौरान बारिश की संभावना जताई है।
विभाग के अनुसार, प्रदेश के जयपुर, झालावाड़, बीकानेर, चूरू और श्रीगंगानगर, अजमेर, बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, करौली, सवाई माधोपुर, दौसा, सिरोही और उदयपुर में कहीं-कहीं पर मेघ गर्जन के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है।
आपको बता दें कि बीते दिन रविवार को भी प्रदेश के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर चला था। प्रदेश के कोटा में जहां 15 मिलीमीटर बारिश हुई। वहीं, चूरू में 10 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसी तरह जयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़ और भीलवाड़ा सहित कुछ अन्य जिलों में भी बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है। हालांकि, रविवार को बीकानेर में सबसे ज्यादा तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...