📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
अपने खाताधारकों के लिए राहतें लाए ये बैंक
सार्वजनिक क्षेत्र की बैक केनरा बैंक ने अपने लोन को सस्ता कर दिया है। बैंक ने रेपो रेट आधारित बैंक की ब्याज दरों में कटौती की है। बैंक ने रेपो रेट आधारित लोन की ब्याज दर को 0.40 प्रतिशत से घटाकर 6.90 प्रतिशत कर दिया है। बैंक ने एमसीएलआर में भी 0.20 प्रतिशत की कटौती कर अपने ग्राहकों को राहत दी है। बैंक द्वारा संशोधित ब्याज दरें 7 जून से लागू हो गई है। आपको बता दें कि आरबीआई ने रेपो रेट में कटौती की, जिसके बाद पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, बैंक महाराष्ट्र और यूको बैंक, केनरा बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक ने रेपो रेट आधारित लोन के ब्याज दर में कटौती की है।
आपको बता दें कि इससे पहले बैंक ऑफ इंडिया ने एमसीएलआर रेट में कटौती की थी। वहीं इंडियन ओवरसीज बैंक ने भी लोन की ब्याज दरों में कटौती की घोषणा की। इंडियन ओवरसीज बैंक ने ब्याज दर में 0.03 फीसदी कटौती की है। बैंक द्वारा संशोधित ब्याज दर 10 जून से लागू होंगी। नई दरें लागू होने के बाद बैंक की ब्याज दर 7.25 फीसदी से गिरकर 6.85 फीसदी हो जाएंगी।
📒 Cp media






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...