Skip to main content

Posts

बीकानेर आएंगे राज्यमंत्री के. के.बिश्नोई, ये है कार्यक्रम की रूपरेखा

बीकानेर आएंगे राज्यमंत्री के. के.बिश्नोई, ये है कार्यक्रम की रूपरेखा जिले में विभिन्न स्थानों पर करेंगे देव दर्शन बीकानेर, 8 जनवरी। उद्योग एवं वाणिज्य, युवा मामले एवं खेल राज्यमंत्री श्री के. के. विश्नोई मंगलवार को बीकानेर जिले में विभिन्न स्थानों पर मंदिरों में दर्शन करेंगे। राज्य मंत्री प्रातः 8:15 बजे जोधपुर से रवाना होकर 11:30 कुचौर में भोमिया जी के दर्शन करेंगे। श्री विश्नोई दोपहर 12:30 बजे मुकाम में जंभेश्वर भगवान तथा 1:30 बजे देशनोक में करणी माता के दर्शन करेंगे।  विश्नोई देशनोक से 2 बजे जाम्बा, फलौदी के लिए प्रस्थान करेंगे।

लक्ष्मीनारायण रंगा की कविता एवं बाल कहानियों का बालकों द्वारा वाचन एवं चर्चा का आयोजन 9 जनवरी को

लक्ष्मीनारायण रंगा की कविता एवं बाल कहानियों का बालकों द्वारा वाचन एवं चर्चा का आयोजन 9 जनवरी को  मासिक स्मृति आयोजन में कल 9 जनवरी को उनकी कविता एवं बाल कथा वाचन पर केन्द्रित होगा।* बीकानेर 8 जनवरी, 2024  हिन्दी राजस्थानी के ख्यातनाम साहित्यकार लक्ष्मीनारायण रंगा की स्मृति में प्रति माह 9 तारीख को होने वाले मासिक साहित्यिक-सृजनात्मक कार्यक्रमों के क्रम में इस माह जनवरी-2024 में कल 9 तारीख वार मंगलवार को विशेष रूप से रंगा की चुंनिन्दा कविता एवं बाल कहानियों का बालकों द्वारा वाचन एवं चर्चा का आयोजन किया जाएगा।  संस्थान के वरिष्ठ शिक्षाविद् राजेश रंगा ने बताया कि यह आयोजन प्रज्ञालय संस्थान एवं श्रीमती कमला देवी-लक्ष्मीनारायण रंगा ट्रस्ट के द्वारा पूर्व की भांति ही आयेाजित किया जा रहा है। इसके तहत इस बार रंगा की चुनिन्दा हिन्दी, राजस्थानी कविता एवं कहानियों का वाचन उच्च कक्षा के बालक/बालिकाओं द्वारा किया जायेगा। साथ ही उन पर संक्षिप्त चर्चा भी आयोजित होगी।  कार्यक्रम के संयोजक कवि संजय सांखला ने बताया कि बालकों में साह...

पुष्करणा 'सावा' की परम्पराएं और रीति रिवाज केनवास पर उकेरे जाएंगे

पुष्करणा 'सावा' की परम्पराएं और रीति रिवाज केनवास पर उकेरे जाएंगे *खबरों में बीकानेर* बीकानेर। देश और दुनिया में प्रसिद्ध  पुष्करणा समाज के ओलम्पिक सामूहिक विवाह सावा-2024 के लोकरंगों को समाज के ही 15 पुष्करणा चित्रकार केनवास पर उकेरेंगे। रीति रिवाजों के आरंभ से संपन्न होने तक के सांस्कृतिक रंगों की छटा उकेरी जाएगी। शहर परकोटे में इस बार फिर से रमक झमक संस्थान अनेक अनूठे व नवाचार कार्यक्रम करेगा।  संस्थान के अध्यक्ष प्रहलाद ओझा 'भैरुं' ने बताया कि बुधवार, 10 जनवरी को सुबह 11 बजे पुष्करणा समाज की परम्पराओं को केनवास पर उतारने के लिए समाज के ही 15 पुष्करणा चित्रकार एक कार्यक्रम में भाग लेकर शहर की सबसे पौराणिक संस्कृति 'सावा' की पौराणिक परम्पराओं और रीति रिवाज को केनवास शीट पर उतारना शुरू करेंगे। इन चित्रों में शादी के अवसर पर गणेश बैठाने से शुरू कर सगाई की स्थानिक परम्परा, छींकी, गोदी, खोला, टिकी, बड़बेला, खिरोडा, विष्णु स्वरूप में तैयार बींद (दूल्हा), खिड़किया पाग, पोखना, सास द्वारा नाक पकडऩा, मामा चुनरी पहने बी...

मुख्यमंत्री ने की जनसुनवाई, जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री ने की जनसुनवाई, जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश  08 जनवरी 2024,  जयपुर, 08 जनवरी। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने सोमवार को ओटीएस स्थित मुख्यमंत्री निवास पर जनसुनवाई की। उन्होंने आमजन से उनकी परिवेदनाओं के बारे में जानकारी ली।   शर्मा ने कहा कि जनता की हर समस्या का निराकरण करना सरकार का मूल कर्तव्य है। उन्होंने अधिकारियों को सभी प्रकार के लम्बित प्रकरणों का त्वरित गति से निस्तारण करने के लिए निर्देश दिए। 

कैंसर बीमारियों की जांच व इलाज हेतु दो दिवसीय शिविर का शुभारंभ, विश्वस्तरीय जांचे निशुल्क होगी

कैंसर बीमारियों की जांच व इलाज हेतु दो दिवसीय शिविर का शुभारंभ, विश्वस्तरीय जांचे निशुल्क होगी कैंसर बीमारियों की जांच व इलाज हेतु दो दिवसीय शिविर का शुभारंभ, विश्वस्तरीय जांचे निशुल्क होगी। बीकानेर। वल्र्ड कैंसर केयर द्वारा दो दिवसीय कैंसर बीमारियों की जांच व इलाज हेतु नि:शुल्क शिविर का आयोजन 8 व 9 जनवरी को सुबह 10 से सायं 5 बजे तक किया गया है।  गंगाशहर रोड स्थित अग्रवाल पंचायती भवन में आयोजित होने वाले इस शिविर का उद्घाटन आज कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के मुख्य आतिथ्य में हुआ।  इस अवसर पर वर्ल्ड कैंसर केयर की टीम एवं डा. कुलवंत सिंह धालीवाल और उनकी टीम उपस्थित रही। केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने बीकानेर पधारने पर पूरी टीम को धन्यवाद दिया और कहा पहली बार विश्वस्तरीय जांचे निशुल्क बीकानेर शहर में होने जा रही है।  बीकानेर वासियों को ज्यादा से निशुल्क जांच करवा कर इसका लाभ लेना चाइए मेघवाल ने बताया धालीवाल पहले से ही सामाजिक बुराइयों या मानव जाति को प्रभावित करने वाले किसी भी प्रकार के मुद्दों के बारे में चिंतित थे, ...

ऊंटां सागै मरुधरा रा लोकरंग देखणै रो उछब है कैमल फेस्टिवल

ऊंटां सागै मरुधरा रा लोकरंग देखणै रो उछब है कैमल फेस्टिवल  - मोहन थानवी  बीकानेर रौ खास उछब बण चुक्यो है कैमल फेस्टिवल। इणनै अंतरराष्ट्रीय ऊंट उत्सव नांव भी दियोड़ो है। इण मांय राजस्थानी, खास तौर सूं मरुनगरी रा लोक रंग मांय देश विदेश रै पावणां नै आपणैण रो दरसाव देवै। लोकवाद्यों री ताण सुकून दिरावै। बाळू रा लहरदार धोरां माथै दिन भर मुळकती धूप अ‘र ठंडी टीर रात्यां मांय इनै सूं बिनै थिरकती चांदनी रो दरसाव तो कोई कदैई भूल नीं सकै। विगतवार :-  अबकली 12 जनवरी 2024 सूं 14 जनवरी 2024 तांई रो तीन दिनां रौ केमल फेस्टीवल पैली सूं घणो आकरसण वाळो मनीजसी।  स्टेडियम में लोक संगीत और परंपरागत पहरावे में कलाकारां रीरंगारंग प्रस्तुतियां सूं पर्यटक मंत्रमुग्ध होया। जय बीकाणा। ऊंट दौड़ के साथ घुडदौड़, बीकानेर कार्निवल, हेरिटेज वॉक, क्लासिकल फॉर्म्स ऑफ़ आर्ट्स, सेलिब्रिटी नाइट अ'र अंगारां माथै नाच रा आयोजन, मिस मरवण सागै दूजा होडाहोड रा सांस्कृतिक खेल अ' र लोकरंग भी अपां देख सकांलां।  अबकी तो ऊंट उत्सव रे छेकड़ळै दिन धरणीधर मैदा...

संडे के संडे, शोला जो भड़के इन्डिया इंटरनेशनल म्यूजिक लवर्स सोसायटी ने सी.रामचन्द्र के गीतों के अलावा नृत्य और कॉमेडी के साथ की नव वर्ष संगीत की शुरुआत

संडे के संडे, शोला जो भड़के इन्डिया इंटरनेशनल म्यूजिक लवर्स सोसायटी ने सी.रामचन्द्र के गीतों के अलावा नृत्य और कॉमेडी के साथ की नव वर्ष संगीत की शुरुआत अजमेर ।  *इन्डिया इंटरनेशनल म्यूजिक लवर्स सोसायटी* के सदस्यों ने नववर्ष का पहला कार्यक्रम कई महान कलाकारों के 3 से 5 जनवरी में जन्मदिन को समर्पित किया ‌ ।               सोसायटी के सदस्यों ने सी. रामचन्द्र, आर डी बर्मन , गीतकार कवि नीरज, चेतन आनंद जी और संजय खान ,रामेश्वरी, बिंदिया गोस्वामी और एआर रहमान की फिल्मों से गाने गाकर सबका दिल जीत लिया।           महासचिव और प्रोग्राम व्यवस्थापक कुंज बिहारी लाल ने सी. रामचन्द्र का संक्षिप्त परिचय देते हुए उनके गाए और संगीतबद्ध किए हुए गानों की जानकारी देते हुए बताया कि कॉमेडी गानो के अलावा लता मंगेशकर के साथ उन्होंने रूमानी , अमर कोमल और मार्मिक धुनें रचीं। आना मेरी जान संडे के संडे, एना मेरी जान, शोला जो भड़के, मेरे पिया गये रंगून, भोली सूरत दिल के खोटे जैसे गीत सदस्यों ने ...

दिगम्बर जैन मन्दिर नसियाजी में 2024 की शुरुआत भक्तामर पाठ से

दिगम्बर जैन मन्दिर नसियाजी में 2024 की शुरुआत भक्तामर पाठ से बीकानेर  दिगम्बर जैन मन्दिर जैल रोड़ स्थित नसियाजी में जैन धर्म का मूल पाठ भक्तामर स्त्रोत का वाचन सम्पूर्ण समाज की उपस्थिती में जैन जागृति मंच के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।  मंच के अध्यक्ष महावीर जैन ने बताया कि 48 कड़ों का वाचन हुआ जिसमें प्रत्येक कडे के साथ समाज के गणमान्य सदस्यों द्वारा दिए प्रज्वलित कर प्रभु चरणों में अर्पण किया गया।  मंच के मन्त्री सनत जैन ने बताया कि इन 48 कड़ो के साथ 48 दीप प्रज्वलित कर सम्पूर्ण प्राणी मात्र के लिए सुख शान्ती व समृद्धि की कामना की गई।  मंच के संयोजक प्रवीण जैन ने बताया कि इस तरह के आयोजनों से ही समाज व राष्ट्र में धर्म प्रभावना बढती है।  जो जैन समाज को छवि है उससे अन्य मतावलम्बी भी प्रभावित होकर अपने - अपने समाज में सम्पूर्ण विश्व के लिए शान्ती की कामना करते है।

बीकानेर : सर्वोदय बस्ती का एक युवक आया ट्रेन की चपेट में, मौत

बीकानेर : सर्वोदय बस्ती का एक युवक आया ट्रेन की चपेट में, मौत बीकानेर। बीती देर रात लालगढ़ रेलवे अस्पताल के सामने रेलवे वर्कशॉप के पास एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे युवक की मौत हो गई।  पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लालगढ़ देर रात ट्रेन की चपेट में आने से एक 20 वर्षीय युवक पवन कुमार की मौत हो गई। मृतक सर्वोदय बस्ती का बताया जा रहा है। मौके पर मुक्ताप्रसाद पुलिस पहुंची और मौका मुआयना कर शव को पीबीएम के मोर्चरी में रखवाया गया।  सूचना मिलने पर खिदमतगार खादिम सोसाइटी व असहाय सेवा संस्थान के सेवादार भी मौके पर पहुंचे। सम्बन्धित थाना पुलिस की निगरानी में शव को उठाकर पी बी एम अस्पताल मोर्चरी में रखवाया ।  सेवादारो में ख़िदमतगार ख़ादिम सोसाइटी के नसीम , सोयेब ,ज़ाकिर आदि असहाय सेवा संस्थान , बीकानेर मो जुनैद ख़ान राजकुमार खड़गावत, ताहिर हुसैन , रमज़ान, अब्दुल सतार आदि शामिल रहे। 

बीकानेर : बिजली बंद रहेगी - यहां 10 से 2 और वहां 2 से 4 बजे तक

बीकानेर : बिजली बंद रहेगी - यहां 10 से 2 और वहां 2  से 4 बजे तक बीकानेर में 11 kV के रख-रखाव के लिए 8 जनवरी को विभिन्‍न क्षेत्रों में अलग-अलग समय बिजली कटौती रहेगी। बीकेईएसएल के अनुसार, प्रातः 10:00 से दोपहर 02:00 बजे तक मुरलीधर व्यास कॉलोनी ब्लॉक बी, सी, डी, ई, मदन मारू के पास, ग्वाल बाल स्कूल, भाणी माली की बाडी नत्‍थूसर, हनुमान मन्दिर, चढा हाउस के पास, कल्ला कोठी के पास का क्षेत्र में बिजली कटौती रहेगी। इसी तरह दोपहर 02:00 से सांय 04:00 बजे तक रांका चौपड़ा मौहल्ला, दीपजी चक्की डीटीआर, शारदा चौक, चांदमलजी बाग, चौपड़ा बाड़ी का क्षेत्र में बिजली कटौती रहेगी।

राजस्थान एकाउन्टेन्ट्स एसोसिएशन के वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता अंतिम दिन आयोजित हुई क्रिकेट प्रतियोगिता वार्षिक समारोह 13 जनवरी को

राजस्थान एकाउन्टेन्ट्स एसोसिएशन के वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता अंतिम दिन आयोजित हुई क्रिकेट प्रतियोगिता वार्षिक समारोह 13 जनवरी को बीकानेर, 7 जनवरी। राजस्थान एकाउन्टेन्ट्स एसोसिएशन के वार्षिक खेलकूद का समापन रविवार को सार्दूल स्पोटर्स स्कूल में हुआ।  जिलाध्यक्ष मुकेश जोशी ने बताया कि अंतिम चरण में क्रिकेट प्रीतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें ओकार सिंह इलेवन की टीम विजेता व आशीष शर्मा इलेवन की टीम उपविजेता रही। प्रतियोगिता में रामनिवास विश्नोई ने 4 ऑवर में 23 रन देकर 5 विकेट लिए तथा मैन ऑफ द मैच रहे। उन्होंने बताया कि इस वर्ष आयोजित की गयी प्रतियोगिताओं में कैरम, शतरज, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, वॉलीबॉल व एथलेटिक्स में लेखाकर्मियोंं द्वारा बढ़-चढ़कर भाग लिया गया। जिलाध्यक्ष मुकेश जोशी ने बताया कि वार्षिक समारोह 13 जनवरी को आयोजित किया जायेगा। इसमें वर्ष 2023 में सेवानिवृत अधीनस्थ लेखा सेवा कार्मिकों का सम्मान, खेल प्रतियोगिता में विजेता व उपविजेता को पारितोषिक वितरण तथा स्नेह भोज का आयोजन किया जायेगा। प्रतियोगिताओं में सुरेश विश्नोई, गिरीराज...