औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
भीषण गर्मी में पेयजल संकट पर वार्डवासियों का फूटा गुस्सा
सुजानदेसर व खुदखुदा डेरा क्षेत्र की कटी पाइपलाइन तुरंत जोड़ने की मांग को लेकर PHED के JEN का घेराव
भीषण गर्मी में पेयजल संकट पर वार्डवासियों का फूटा गुस्सा
सुजानदेसर व खुदखुदा डेरा क्षेत्र की कटी पाइपलाइन तुरंत जोड़ने की मांग को लेकर PHED के JEN का घेराव
बीकानेर, 19 मई।
भीषण गर्मी के बीच सुजानदेसर, खुदखुदा डेरा, सालगनाथ जी का डेरा एवं आसपास के क्षेत्रों में कई दिनों से ठप पड़ी पेयजल आपूर्ति को लेकर आमजन का आक्रोश सोमवार को खुलकर सामने आया। क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों के दौरान ठेकेदार की लापरवाही से मुख्य पेयजल पाइपलाइन कट जाने के कारण हजारों लोग पानी की भारी किल्लत से जूझ रहे हैं। समस्या से त्रस्त नागरिकों ने जलदाय विभाग (PHED) के JEN अजय कुमार चौधरी का घेराव कर तत्काल समाधान की मांग उठाई।
इससे पूर्व क्षेत्रवासियों और प्रबुद्धजनों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें भाजपा शहर जिला महामंत्री एवं पूर्व उपमहापौर राजेंद्र पंवार तथा गोपेश्वर मंडल अध्यक्ष प्रेम गहलोत ने प्रशासन और संबंधित ठेकेदार की कार्यप्रणाली पर आक्रोश जताया। उन्होंने कहा कि बिना किसी पूर्व सूचना और वैकल्पिक व्यवस्था के मुख्य पाइपलाइन को काट देना जनता के मूल अधिकारों के साथ अन्याय है। भीषण गर्मी में जब पानी की आवश्यकता सबसे अधिक है, तब हजारों परिवार बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं और निजी टैंकरों पर अतिरिक्त खर्च उठाने को मजबूर हैं।
किसान मोर्चा जिला मंत्री नेमीचंद गहलोत ने चेतावनी देते हुए कहा कि विकास कार्यों के नाम पर जनता को प्यासा रखना अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पाइपलाइन कटने के कई दिनों बाद भी मरम्मत कार्य पूरा नहीं होना विभागीय लापरवाही का स्पष्ट प्रमाण है।
क्षेत्रवासियों द्वारा समस्या की जानकारी मिलने पर स्थानीय विधायक श्री जेठानन्द व्यास ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए जलदाय विभाग के अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए तथा प्रभावित क्षेत्रों में शीघ्र जलापूर्ति बहाल करने को कहा।
प्रतिनिधिमंडल ने JEN अजय कुमार चौधरी को ज्ञापन सौंपते हुए निम्न प्रमुख मांगें रखीं
सुजानदेसर एवं खुद खुदा डेरा क्षेत्र की कटी हुई मुख्य पाइपलाइन को युद्धस्तर पर तुरंत जोड़ा जाए तथा नियमित जलापूर्ति बहाल की जाए।
जब तक पाइपलाइन पूरी तरह दुरुस्त नहीं होती, तब तक प्रभावित क्षेत्रों में निशुल्क पानी के टैंकर भेजे जाएं।
लापरवाही बरतने वाले संबंधित ठेकेदार, लाइनमैन और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
JEN अजय कुमार चौधरी ने समस्या को गंभीर बताते हुए आश्वासन दिया कि विभाग जल्द से जल्द पाइपलाइन की मरम्मत कर क्षेत्र में सुचारू जलापूर्ति बहाल करेगा।
क्षेत्रवासियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि आगामी 24 से 48 घंटों के भीतर पेयजल व्यवस्था सुचारू नहीं हुई, तो आमजन और मातृशक्ति के साथ जलदाय विभाग कार्यालय का घेराव किया जाएगा, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन और जलदाय विभाग की होगी।
इस अवसर पर मुकेश बन, गोपीकिशन गहलोत, दीपक गहलोत, शिव गहलोत, पवन सांखला सहित क्षेत्र के सैकड़ों वार्डवासी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही और शीघ्र समाधान की मांग की।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...