औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
जयपुर में भाजपा नेताओं से मिलीं सुमन छाजेड़, संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों पर हुई अहम चर्चा
जयपुर में भाजपा नेताओं से मिलीं सुमन छाजेड़, संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों पर हुई अहम चर्चा
बीकानेर 18 मई 2026 सोमवार
भाजपा शहर जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने जयपुर प्रवास के दौरान प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर संगठनात्मक विषयों एवं आगामी राजनीतिक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की। उनका यह दौरा संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि सुमन छाजेड़ ने राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर तथा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ से शिष्टाचार भेंट कर संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, कार्यकर्ताओं की सक्रियता एवं बीकानेर की राजनीतिक गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की।







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...