पुलिस की नजर बीकानेर के होटल-लॉज, रिसोर्ट पर, एक होटल में तीन युवतियां और कुछ युवक पकड़े
bahubhashi.blogspot.com
17 जून 2025 मंगलवार
खबरों में बीकानेर
@Mohan Thanvi
पुलिस की नजर बीकानेर के होटल-लॉज, रिसोर्ट पर, एक होटल में तीन युवतियां और कुछ युवक पकड़े
Internet media
बीकानेर 17 जून 2025 मंगलवार
पुलिस की नजर बीकानेर के होटल लॉज रिजॉर्ट्स आदि विश्राम स्थलों पर है । जागरूक नागरिकों की शिकायत पर भी पुलिस त्वरित कार्यवाही करती है । इसी तरह की एक शिकायत पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए शहर के जय नारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक होटल में चल रहे अनैतिक गतिविधियों का भंडाफोड़ किया और मौके से तीन युवतियां कुछ युवक शांति भंग के आरोप में हिरासत में लिए। जानकारी के अनुसार मामला उदासर इलाके में संचालित मलवाना होटल संबंधित है। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों के द्वारा अनैतिक गतिविधियों की शिकायत पर सोमवार रात को पुलिस ने छापा मार कार्रवाई की। होटल में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियां चलने की शिकायत आसपास के मोहल्लेवासियों ने कई बार पुलिस को की थी। थानाधिकारी सुरेन्द्र पचार के नेतृत्व में टीम ने होटल पर छापा मारा।मौके से तीन युवतियां और कुछ युवक मिले, जिन्हें पुलिस ने शांति भंग करने की आशंका में आईपीसी की धारा 151 के तहत हिरासत में लिया है। ग्रामीणों ने इस संबंध में बीकानेर के पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर को भी शिकायत दी थी, जिसके बाद इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की गई।फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और होटल संचालक से भी पूछताछ की जा रही है कि किन परिस्थितियों में यह गतिविधियां संचालित हो रही थीं।

जय जय प्रयागराज 🙏 pic.twitter.com/47uNRNfxKP
— Mohan Thanvi / खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 (@Mohanthanvi) February 23, 2025



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...