औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
बीकानेर में वरिष्ठ फोटो पत्रकार रघु राय को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
बीकानेर में वरिष्ठ फोटो पत्रकार रघु राय को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
बीकानेर। शहर की प्रतिष्ठित संस्था AP 3 i द्वारा विश्व विख्यात वरिष्ठ फोटो पत्रकार रघु राय को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए एक भावपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शहर के फोटोग्राफी प्रेमियों, युवा छायाकारों तथा संस्था से जुड़े सदस्यों ने भाग लेकर महान फोटोग्राफर को याद किया।
इस अवसर पर संस्था के संस्थापक अशोक अग्रवाल एवं प्रदीप चौहान ने अपने विचार व्यक्त करते हुए रघु राय के फोटोग्राफी जगत में दिए गए अमूल्य योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि रघु राय ने अपनी कैमरा कला से देश-दुनिया में भारत की पहचान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उनकी तस्वीरें केवल दृश्य नहीं बल्कि समाज, संस्कृति और संवेदनाओं की जीवंत अभिव्यक्ति थीं।
अशोक अग्रवाल ने कहा कि बीकानेर प्रतिभाओं की धरती है और यहां भी अंतरराष्ट्रीय स्तर के फोटोग्राफर तैयार होने चाहिए, जो अपनी कला से विश्व मंच पर शहर और देश का नाम रोशन करें। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे फोटोग्राफी को केवल शौक नहीं बल्कि रचनात्मक अभिव्यक्ति के रूप में अपनाएं।
प्रदीप चौहान ने रघु राय के जीवन, कार्यशैली और फोटोग्राफी यात्रा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि किस प्रकार रघु राय ने अपने कैमरे के माध्यम से आम जनजीवन, ऐतिहासिक घटनाओं, प्रकृति और मानवीय भावनाओं को अनूठे अंदाज में दुनिया के सामने प्रस्तुत किया। साथ ही उन्होंने रघु राय से जुड़े कुछ प्रेरणादायक किस्सों का भी स्मरण किया, जिन्हें सुनकर उपस्थित जन भावुक हो उठे।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित सदस्यों ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम का वातावरण भावनात्मक और प्रेरणादायक रहा।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...