सेवानिवृत बैंकर्स का राष्ट्रीय अधिवेशन बीकानेर में होगा
bahubhashi.blogspot.com
17 जून 2025 मंगलवार
खबरों में बीकानेर
@Mohan Thanvi
सेवानिवृत बैंकर्स का राष्ट्रीय अधिवेशन बीकानेर में होगा

जय जय प्रयागराज 🙏 pic.twitter.com/47uNRNfxKP
— Mohan Thanvi / खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 (@Mohanthanvi) February 23, 2025
सेवानिवृत बैंकर्स का राष्ट्रीय अधिवेशन बीकानेर में होगा
ऑल इंडिया रिटायर्ड बैंक एम्पलाइज एसोसियेशन का त्रैवार्षिक अधिवेशन बीकानेर में आयोजित किया जाएगा । संगठन के सचिव आर के शर्मा ने बताया कि संगठन की बीकानेर यूनिट की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष नंदलाल पंचारिया की गरिमामल उपस्थिति में यह निर्णय लिया गया जिसकी अध्यक्षता भूदेव शर्मा ने की । बैठक में तय किया गया कि 26 अक्टूबर को होने वाले महाधिवेशन की मेजबानी बीकानेर यूनिट करेगी । बैठक में पंजीयन शुल्क, अधिवेशन स्थल, आयोजन की रूपरेखा हेतु कमेटियों का गठन भी किया गया । कोषाध्यक्ष एस एस जोशी ने यूनिट के कोष की जानकारी दी । बैठक में एस पी सोबती, आर के श्रीमाली, डी एल भटेजा, जी एस खत्री, नलिन कुमार सारवाल, सैयद मुश्ताक अली, माणक चंद सुथार, एस एस जोशी, सी के शर्मा, चन्द्र शेखर आचार्य, एम एम एल पुरोहित, के एन जोशी, आर के शर्मा व सुरेश शर्मा ने विचार रखे ।



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...