bahubhashi.blogspot.com
17 जून 2025 मंगलवार
खबरों में बीकानेर
@Mohan Thanvi
जीतो महिला विंग की जायका प्रतियोगिता आयोजित, राखी चौपड़ा रहीं प्रथम
बीकानेर। जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन की महिला विंग द्वारा हैल्थ व न्यूट्रीशन के अंतर्गत जायका प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। चैयरपर्सन ममता रांका ने बताया कि प्रतियोगिता में लगभग 20 प्रतिभागी शामिल हुई तथा मैंगो व मिलेट्स से बनी डिशेज बनाई गई। प्रतियोगिता की निर्णायक सिद्धि नाहटा और शीतल नाहटा रहीं। प्रतियोगिता में राखी चौपड़ा का प्रथम स्थान, भावना पारख का द्वितीय स्थान तथा पिंकी चौपड़ा का तीसरा स्थान रहा। मंजू बोथरा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। रहे। कार्यक्रम की प्रायोजक चंचल चौरडिय़ा और तारा डागा रहीं। सैक्रेट्री रजनी नाहटा ने आभार व्यक्त किया तथा कार्यक्रम प्रभारी चंचल चौरडिय़ा व तारा डागा ने कार्यक्रम का संचालन किया।

जय जय प्रयागराज 🙏 pic.twitter.com/47uNRNfxKP
— Mohan Thanvi / खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 (@Mohanthanvi) February 23, 2025




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...