2010 से ब्लागिंग की दुनिया में ⛹️
औरों से हटकर सबसे मिलकर 🏅
खबरों में बीकानेर 📰
जयपुर में एक बार फिर हिंदू परिवारों का पलायन
जयपुर। जयपुर में पहले किशनपोल, फिर ब्रह्मपुरी... ये वे कॉलोनियां हैं, जहां से हिंदु परिवारों का पलायन हो रहा है। अब शहर के भट्टा बस्ती थाना इलाके के शिवाजी नगर में भी ऐसा मामला सामने आया है।
यहां 12 से ज्यादा घरों के बाहर पोस्टर लगे हैं। इसमें लिखा है- सनातनियों से अपील पलायन रोकें... सनातन भाई-बहनों से निवेदन है कि अपना मकान गैर हिंदुओं को नहीं बेचें। लोगों ने आरोप लगाया है कि कुछ लड़कों ने माहौल खराब कर रखा है। नशा बेच रहे हैं और लड़कियों को परेशान करते हैं।
हालांकि पुलिस ये दावा कर रही है कि उन्हें वहां इस तरह के कोई पोस्टर नहीं मिले और न ही इन पोस्टर को लेकर कोई जानकारी है।
स्थानीय लोग बोले- बच्चियों को परेशान करते हैं, टोकने पर गालियां देते हैं
स्थानीय लोगों का आरोप है कि कुछ लोगों ने यहां आतंक मचा रखा है। इसी से परेशान होकर लोगों ने घर तक छोड़ दिए। स्थानीय निवासी ममता ने बताया कि कुछ बदमाश हमारे बच्चों को खराब कर रहे हैं। वे जानबूझकर हमारे बच्चों को टारगेट कर स्मैक तक बेच रहे हैं।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...