2010 से ब्लागिंग की दुनिया में ⛹️
औरों से हटकर सबसे मिलकर 🏅
खबरों में बीकानेर 📰
अपेक्स बैंक के एमडी के ठिकानों पर एसीबी की छापेमारी
जयपुर समेत 4 शहरों में सर्च; नागौर में पेट्रोल पंप, पत्नी के नाम होटल, 7 जमीनों के पट्टे मिले एजेंसी
जयपुर। जयपुर एसीबी ने अपेक्स बैंक के एमडी भोमाराम के आधा दर्जन से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की है। एसीबी टीम को कुछ दिनों पहले आय से अधिक प्रॉपर्टी की शिकायत मिली थी।
इसके बाद एसीबी टीम ने बुधवार सुबह जयपुर के चित्रकूद स्थित घर पहुंची थी। इसके अलावा झुंझुनूं, नागौर और खींवसर में करीब 6 जगहों पर- छापेमारी की है। एसीबी ने इस ऑपरेशन में शामिल मौजूद अधिकारी और कर्मचारियों ने मोबाइल बंद किया हुआ हैं।
बुधवार शाम तक चली कार्रवाई के दौरान प्रॉपर्टी से जुड़ी कई जानकारी सामने आई है। अधिकारियों के अनुसार सर्च के दौरान रेजिडेंशियल और कॉमर्शियल प्रॉपर्टी से जुड़े 7 पट्टे मिले है।
इसके साथ ही सोने-चांदी के जेवरात के साथ बैंक खातों की भी जानकारी मिली है। इसके अलावा खींवसर में पत्नी के नाम से पेट्रोल पंप और निर्माणाधीन होटल के डॉक्युमेंट भी एसीबी के हाथ लगे है।
एसीबी के डीजी रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि अपेक्स बैंक के एमडी भोमाराम के खिलाफ 8 दिन पहले एक शिकायत मिली थी। इसमें आय से अधिक संपत्ति की शिकायत थी। इसके बाद जब इसका वेरिफिकेशन करवाया गया, जहां छापेमारी की गई।
बताया जा रहा है कि टीमें इन जगहों से डॉक्युमेंट, प्रॉपर्टी और बैंक लॉकर से जुड़ी जानकारी जुटाई गई। एमडी भोमाराम का खींवसर में एक पेट्रोल पंप भी है। वहां भी एसीबी की टीम ने सर्च किया। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार शाम तक इनकी रिपोर्ट बनाई जाएगी और उनकी प्रॉपर्टी से डाटा को मैच करवाया जाएगा। इसके बाद पता चल पाएगा कि कितनी प्रॉपर्टी ज्यादा मिली है।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...