2010 से ब्लागिंग की दुनिया में ⛹️
औरों से हटकर सबसे मिलकर 🏅
खबरों में बीकानेर 📰
गेहूं के लिए पति-पत्नी में लड़ाई बच्चों के साथ किया सुसाइड
सास-ससुर के हिस्से से नाराज थी, झगड़े के बाद हौद में लेकर कूदी
बाड़मेर। गेहूं के बंटवारे को लेकर पति- पत्नी के बीच झगड़ा हो गया। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मां ने अपने 8 साल की बेटी और 5 साल के बेटे के साथ हौद में कूद सुसाइड कर लिया।
नागाणा थाना क्षेत्र के सिंधियों की ढाणी का है। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया कि मृतका रहमत (28) पत्नी शकूर खान खाद्य सुरक्षा स्कीम में मिले गेहूं का बंटवारा सास-ससुर के साथ होना था। इस बात से वह नाराज हो गई और अपनी बेटी मरियम (8) व बेटे यासीन (5) के साथ हौद में कूदकर जान दे दी। मामले के बाद मृतका के मां की रिपोर्ट पर पुलिस ने ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना और हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पहले बच्चों को हौद में डाला, फिर मां कूदी
बाड़मेर एएसपी जसाराम बोस ने बताया कि रहमत ने पहले अपने बेटे और फिर बेटी को हौद में डाला। इसके बाद खुद इसमें कूद गई। उन्होंने बताया कि मृतका पहले भी पति और ससुराल वालों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया था। ढाई महीने पहले ही राजीनामा होने के बाद शकूर अपनी पत्नी और बच्चों के साथ अलग होकर रहने लगा।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...