उचित मूल्य दुकानों के आवंटन के साक्षात्कार 8 को
*रिक्त और नवसृजित उचित मूल्य दुकानों के आवंटन के साक्षात्कार 8 को*
बीकानेर, 31 अगस्त। जिले में रिक्त एवं नवसृजित उचित मूल्य दुकानों के आवंटन के लिए साक्षात्कार 8 सितंबर को जिला रसद कार्यालय में आयोजित किए जाएंगे।
जिला रसद अधिकारी भागू राम महला ने बताया कि तहसील नोखा (ग्रामीण क्षेत्र) के प्रातः 11 बजे, कोलायत (ग्रामीण क्षेत्र) के दोपहर 2.30 बजे, बज्जू (ग्रामीण क्षेत्र) के दोपहर 3 बजे, पूगल (ग्रामीण क्षेत्र) के दोपहर 3.30 बजे एवं नगरपालिका क्षेत्र श्रीडूंगरगढ़ के लिए सायं 4 बजे साक्षात्कार आयोजित होंगे। उन्होंने बताया कि सम्बन्धित आवेदकों एवं उचित मूल्य दुकान आवंटन सलाहकार समिति के सदस्यों को निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान को साक्षात्कार हेतु आवश्यक रूप से उपस्थित होना होगा।


Comments
Post a Comment
कमेंट कीजिए - खबर आपकी नजर में...