गौशालाओं की समस्याओं के समाधान के दिशा निर्देश दिए गए जिले की गौशालाओं व पशु चिकित्सकों की बैठक






*खबरों में बीकानेर*










*खबरों में बीकानेर*

गौशालाओं की समस्याओं के समाधान के दिशा निर्देश दिए गए 
जिले की गौशालाओं व पशु चिकित्सकों की बैठक

बीकानेर ।   आज पशुपालन विभाग बीकानेर के सभा भवन में राजस्थान गोपालन निदेशालय के निर्देशक सुभाष महरिया ने बीकानेर जिले की गौशालाओं व  पशु चिकित्सकों की बैठक ली। 

संगठन के अध्यक्ष सूरजमालसिंह नीमराना ने बताया कि मेहरिया ने गौशालयों के अनुदान ग्राम पंचायत स्तरीय पशु शाला नंदी शाला पंचायत समिति नंदी शाला गौशाला विकास योजना अन्य योजनाएं जो गौशालाओं को राज्य सरकार के द्वारा मिल रही है उनकी समीक्षा की। गौशालाओं की समस्याओं उनके समाधान हेतु दिशा निर्देश दिए। राज्य सरकार की योजनाओं को सफल क्रियान्वयन किस प्रकार हो इस पर विचार विमर्श किया। 

   
इस अवसर पर संयुक्त निदेशक व अतिरिक्त संभाग्य निदेशक डॉ वीरेंद्र नेत्रा, डॉक्टर राजेंद्र स्वामी, उपनिदेशक डॉक्टर शिवप्रसाद जोशी सूचना अधिकारी गोपाल सिंह नाथावत आदि ने भी अपने विचार रखें
     आज की बैठक में बीकानेर श्री कोलायत जी,श्री डूंगरगढ़, नोखा खाजूवाला, पुगल, छत्तरगढ़, लूणकरणसर आदि तहसीलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। 

     

        
 















Comments

Popular posts from this blog

सेवानिवृत्ति के अवसर पर भी दिया मतदान जागरूकता का संदेश

वीडियो : भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

वार्ड 73 में भाजपा को मिला एक अन्य प्रत्याशी का महत्वपूर्ण समर्थन,