हजारों खिलाड़ियों से गुलजार होगा शुक्रवार को डाॅ. करणीसिंह स्टेडियम






*खबरों में बीकानेर*







*खबरों में बीकानेर*


हजारों खिलाड़ियों से गुलजार होगा शुक्रवार को डाॅ. करणीसिंह स्टेडियम 

राजीव गांधी शहरी और ग्रामीण ओलंपिक खेल : मुख्य शुभारंभ समारोह

राजीव गांधी शहरी और ग्रामीण ओलंपिक खेल

*जिला स्तरीय स्पर्धाएं शुक्रवार से, 2 हजार 661 खिलाड़ी लेंगे भाग

डाॅ. करणीसिंह स्टेडियम में होगा मुख्य शुभारंभ समारोह


बीकानेर, 31 अगस्त। राजीव गांधी शहरी और ग्रामीण ओलंपिक खेलों की जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं 1 से 6 सितंबर तक आयोजित होंगी। मुख्य समारोह डाॅ. करणीसिंह स्टेडियम में आयोजित होगा। इस दौरान 9 खेलों की स्पर्धाओं में 2 हजार 661 खिलाड़ी भाग लेंगे।


 इसके लिए 369 टीमों का गठन किया गया है।  
जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि जिला स्तर पर खोखो, रस्साकस्सी, शूटिंग बॉल, टेनिस बॉल क्रिकेट, वॉलीबाल, एथलेटिक्स, कबड्डी, बास्केटबॉल और फुटबॉल की स्पर्धाएं होंगी।


 इसके लिए राजकीय डॉ. करणी सिंह स्टेडियम, सार्दुल स्पोर्ट्स स्कूल, राजकीय महारानी स्कूल और वेटरनरी विश्वविद्यालय के खेल मैदान का चयन किया गया। इन मुकाबलों में शहरी क्षेत्र की 282 टीमों में 1 हजार 643 तथा ग्रामीण क्षेत्रों की 187 टीमों में 1 हजार 18 खिलाड़ी भाग लेंगे। 


उन्होंने बताया कि खेलों से जुड़ी सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले खिलाड़ियों के ठहराव, भोजन, खेल किट, कार्मिकों की नियुक्ति समेत प्रत्येक व्यवस्था की गुरुवार को समीक्षा की गई।


 उन्होंने बताया कि पूर्व में ग्राम पंचायत और वार्ड के अलावा ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा चुका है। जिला स्तर पर विजेता रहने वाली टीमें राज्य स्तरीय मुकाबलों में भागीदारी निभाएंगी।
 















Comments

Popular posts from this blog

पशुपतिनाथ : नेपाल के लिए पहली हवाई तीर्थ यात्रा पर 43 वरिष्ठ नागरिकों पहला दल रवाना पशुपतिनाथ दर्शन का सपना सच बीकानेर व चूरू जिले से 28 जूलाई तक कुल 382 यात्री पशुपति नाथ जी के दर्शन कर सकेंगे

दिल्ली में ट्रेने प्रभावित, हिसार, रेवाड़ी की ये कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी

नवनियुक्त थाना अधिकारी विक्रम तिवारी का अभिनंदन स्वागत- अग्रवाल समाज चेतना समिति द्वारा