सभी विभागों में चिंतन : मिल रहे सुझाव, राजस्थान मिशन 2030 पर हुई और होंगी बैठकें
*आपदा प्रबंधन को और बेहतर करने के दिए सुझाव*
बीकानेर, 31 अगस्त। राजस्थान मिशन 2030 के तहत आपदा प्रबंधन को और अधिक बेहतर बनाने के लिए आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा से जुड़ी संभाग स्तरीय बैठक गुरुवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।
अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) जगदीश प्रसाद गौड़ ने बताया कि बैठक में नागरिक सुरक्षा विभाग, एसडीआरएफ, पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, उरमूल डेयरी, राजकीय डूंगर महाविद्यालय के प्रतिनिधियों के आंवला आपदा मित्र योजना के स्वयंसेवकों ने भाग लिया। अतिरिक्त कलक्टर (शहर) ने आपदा प्रबंधन विभाग की आवश्यकता, उपलब्धियों एवं योजनाओं के सम्बन्ध में जानकारी दी। इस दौरान विभिन्न विभागों के हितधारकों द्वारा विजन दस्तावेज-2030 तैयार करने के लिए आपदा प्रबंधन को और बेहतर करने के सुझाव लिए गए। उन्होंने बताया कि सभी सुझावों और प्रस्तावों का संकलन करते हुए विभाग को भिजवाया जाएगा।
*राजस्थान मिशन 2030*
*खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के हितधारकों का परामर्श कार्यक्रम आयोजित*
बीकानेर, 31 अगस्त। राजस्थान मिशन 2030 के तहत आयोजित परामर्श कार्यशाला में पेट्रोल पम्प एवं गैस सिलेंडर ऐजेंसी संचालकों, उचित मूल्य दुकानदारों, व्यापार संगठन और कृषक संघ प्रतिनिधियों, उपभोक्ता संरक्षण क्षेत्र में सक्रिय स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों, खाद्य सामग्री आपूर्तिकर्त्ता मिल मालिक तथा सहित खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग से जुड़े अन्य हितकारकों ने भाग लिया। कार्यशाला का आयोजन जिला रसद अधिकारी सुभाष चौधरी एवं भागूराम महला की अध्यक्षता में हुआ। कार्यशाला का संचालन श्री रवि शंकर पुरोहित ने किया। विभागीय योजनाओं एवं प्रगति के संबंध में पावर पॉइंट प्रेजेन्टेशन मोहिता मोदी ने किया।
इस दौरान पेट्रोल पम्प एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरपत सिंह राजवी, सुमित धुस्सा, पवन कुमार चांडक, शंकर लाल सारण एवं अमित शर्मा, एलपीजी वितरक एसोसियेशन अध्यक्ष शांतिप्रसाद शर्मा, एलपीजी वितरक विजय शर्मा एवं राधेश्याम छंगाणी, राशन डीलर्स एसोसियेशन के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार गहलोत, उचित मूल्य दुकानदार केसरीचंद रांकावत, गोपाल सिंह, किशन लाल, बीकानेर रोलर मिल प्रतिनिधि गोविन्द ग्रोवर ने सुझाव दिए। प्रवर्तन निरीक्षक संदीप झांकल ने आभार जताया।
*विकसित राजस्थान मिशन 2030 अभियान को लेकर विडियो कांफ्रेस से आमुखीकरण शुक्रवार को*
*चिकित्सा, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं आयुष विभाग के अधिकारियों को देंगे प्रशिक्षण*
राजस्थान मिशन 2030 अभियान के तहत कार्मिक विभाग के हितधारकों का परामर्श कार्यक्रम शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में दो चरणों में आयोजित होगा।
जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि वर्ष 2030 तक प्रदेश को देश के विकसित राज्यों की श्रेणी में लाने के उद्देश्य से विभिन्न वर्गों के लोगों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित करते हुए इनके सुझाव आमंत्रित किए जा रहे हैं। इसी श्रंखला में शुक्रवार को दो चरणों में कार्मिक विभाग से जुड़े हितधारकों से चर्चा होगी। पहले चरण में दोपहर 1 बजे कलेक्ट्रेट और शिक्षा विभाग के मंत्रालयिक संवर्ग, राजस्व कार्मिक, शिक्षक, लेखा सेवा तथा निजी सहायक संवर्ग के कार्मिक, तहसीलदार सेवा के अधिकारी, उच्च शिक्षा और चिकित्सा क्षेत्र के कार्मिक मौजूद रहेंगे। वहीं दूसरे चरण में राज्य सरकार की विभिन्न सेवाओं में भर्ती हेतु आवेदन करने वाले युवा भागीदारी निभाएंगे। इसके लिए विभिन्न पुस्तकालयों एवं कॉलेजों, कोचिंग सेंटर तथा मुख्यमंत्री युवा संबल योजना के लाभार्थियों को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों चरणों की बैठकों में हितधारकों द्वारा विकसित राजस्थान 2030 के तहत विजन डाक्यूमेंट तैयार करने के संबंध में सुझाव और प्रस्ताव दिए जाएंगे। इस दौरान राज्य सरकार द्वारा कार्मिक और युवा कल्याण से जुड़े निर्णयों और कार्यों की जानकारी भी दी जाएगी।
*राजस्थान मिशन 2030 अभियान*
*उद्योग विभाग के हितधारकों का संवाद 5 को*
बीकानेर, 31अगस्त। राजस्थान मिशन 2030 के तहत उद्योग विभाग द्वारा रानी बाजार स्थित जिला उद्योग संघ कार्यालय में 5 सितम्बर को प्रातः 11ः15 बजे विभाग के हितधारकों के साथ परामर्श शिविर आयोजित किया जाएगा।
जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र की महाप्रबंधक मंजू नैण गोदारा ने बताया कि परामर्श कैंप में विकसित राजस्थान 2030 दस्तावेज को तैयार करने के लिए जिले केे वित्तीय संस्थानों के प्रतिनिधि, स्वयं सेवी संस्थाए, व्यापारिक संगठन, उद्यमियों, चार्टड एकाउटेन्ट्स, कर सलाहकार, व्यापार यूनियन, खान मालिकों एवं परिवहन यूनियन के प्रतिनिधियों, प्रबुद्धजनों, विषय-विशेषज्ञों, हितधारकों, युवाओं एवं समाज के सभी वर्गों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है।



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...