कृषक उपहार कूपनों की खण्ड स्तरीय लॉटरी निकलीमानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष सोमवार को आएंगे बीकानेर

कृषक उपहार कूपनों की खण्ड स्तरीय लॉटरी निकली
मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष सोमवार को आएंगे बीकानेर 

 बीकानेर 31 अगस्त। कृषि विपणन विभाग द्वारा बुधवार को कृषि उपज मण्डी समति (अनाज) के सभागार में खण्ड बीकानेर के क्षेत्राधिकार की मण्डी समितियों के द्वारा ई-नाम के माध्यम से जारी कृषक उपहार कूपनों की खण्ड स्तरीय लॉटरी निकाली गयी।कृषि विपणन विभाग के क्षेत्रीय संयुक्त निदेशक शशि शेखर शर्मा ने बताया कि लॉटरी में प्रथम पुरस्कार पचास हजार रूपये राशि का कृषि उपज मण्डी समिति, श्रीडूंगरगढ़ के कृषक भागीरथ को, द्वितीय पुरस्कार तीस हजार रूपये राशि का कृषि उपज मण्डी समिति, श्रीडूंगरगढ़ के कृषक खेताराम को तथा तृतीय पुरस्कार बीस हजार रूपये राशि का कृषि उपज मण्डी समिति, सरदारशहर के कृषक नन्दलाल नाम को दिया गया।
-----
 *मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष सोमवार को आएंगे बीकानेर*
बीकानेर, 31 अगस्त। राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष श्री गोपाल कृष्ण व्यास सोमवार, 5 सितम्बर को प्रातः 8 बजे जोधपुर से सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 1 बजे बीकानेर पहुंचेंगे तथा नोखा के पुलिस थाना एवं उप स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण करेंगे। श्री व्यास सांय 7 बजे सार्दुलगंज भवन, लॉयन्स सेवा सदन में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे तथा रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में करेंगे। आयोग के अध्यक्ष श्री व्यास मंगलवार, 6 सितम्बर को प्रातः 7 बजे बीकानेर से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
----

Comments

Popular posts from this blog

पशुपतिनाथ : नेपाल के लिए पहली हवाई तीर्थ यात्रा पर 43 वरिष्ठ नागरिकों पहला दल रवाना पशुपतिनाथ दर्शन का सपना सच बीकानेर व चूरू जिले से 28 जूलाई तक कुल 382 यात्री पशुपति नाथ जी के दर्शन कर सकेंगे

दिल्ली में ट्रेने प्रभावित, हिसार, रेवाड़ी की ये कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी

नवनियुक्त थाना अधिकारी विक्रम तिवारी का अभिनंदन स्वागत- अग्रवाल समाज चेतना समिति द्वारा