खबरों में बीकानेर
औरों से हटकर सबसे मिलकर
🦋शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने लाइब्रेरी का उद्घाटन किया

✍️
*शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने लाइब्रेरी का उद्घाटन किया*
बीकानेर, 31 दिसंबर। शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने बुधवार को वैद्य मघाराम कॉलोनी स्थित गोदारा लाइब्रेरी का उद्घाटन किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि लाइब्रेरी में शांत और वातानुकूलित वातावरण में विद्यार्थी एकाग्रता से अध्ययन कर सकेंगे। इस दौरान युवाओं से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि युवा लक्ष्य निर्धारित करते हुए, पूर्ण समर्पण के साथ इसके लिए जुट जाएं। अल्पिता गोदारा ने शिक्षा मंत्री डॉ. कल्ला का तिलक लगाकर स्वागत किया। लाइब्रेरी के संचालक प्रदीप गोदारा ने यहां की सुविधाओं के बारे में बताया।
इस दौरान महेंद्र कल्ला, यशपाल गहलोत, देवकिशन चांडक, प्रदीप शर्मा, शांतिलाल, महबूब खान, भोजराज शर्मा, नवीन बिहानी, नारायण डागा, रामदेव राठी, गोपाल राठी आदि उपस्थित रहे।


Comments
Post a Comment
खबर आपकी नजर में... कमेंट करके बताएं