खबरों में बीकानेर
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*बीकानेर डेली न्यूज*
*बीकानेर डेली न्यूज*
✍🏻
नकबजन से चोरी के जेवरात खरीदने वाले ज्वैलस को गिरफ्तार कर चोरी के सारे जेवरात बरामद करने की मांग
स्वर्णकारों के प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को दिया ज्ञापन
बीकानेर। गंगाहशर में बीते कान्हा ज्वैलर्स में हुई चोरी की वारदात में पकड़े गये नकबजनों से चोरी के जेवरात बरामद करने और चोरी के जेवरात खरीदने वाले अररिया बिहार के ज्वैलर्स शंकर को गिरफ्तार कर कुख्यात नकबजन सदाकत के अपराधिक रिकार्ड कान्हा ज्वैलरी केस की फाईल में अटेच किये जाने की मांग को लेकर सोमवार सुबह श्री मेढ़ क्षत्रीय स्वर्णकार सभा और बीकानेर सर्राफा समिति के प्रतिनिधि मंडल ने एसपी योगेश यादव को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में वारदात का ब्यौरा देते हुए अवगत कराया गया है कि गत १९ दिसम्बर की रात दो अज्ञात युवकों ने कान्हा ज्वैलर्स के शटर पर लगे ताले को लोहे की रोड से तोड़ा। फिर पेचकश से अंदर लगा एल्युमिनियम का गेट तोड़ा और सीमेंट के कट्टे में भरकर लाखों रूपये सोने चांदी के जेवरात ले गये। जिसमें तीन-चार किलों चांदी और15-20 ग्राम सोने के जेवरात शामिल थे। वारदात में लिप्त दो नकबजनों सदाकत पुत्र मोहम्मद मुस्लिम और मो.अज्जम पुत्र जकीर को गंगाशहर पुलिस बिहार की अररिया पुलिस की मदद से गिरफ्तार कर ले आई और उनसे महज 350 ग्राम चांदी के जेवरात ही बरामद किये। सोने का एक भी जेवरात बरामद नहीं किया। ज्ञापन में यह भी अवगत कराया गया है कि नकबजनों ने चोरी के जेवरात अररिया शहर के ज्वैलर्स शंकर को बेचे थे,इसका खुलासा होने के बाद भी गंगाशहर पुलिस ने शंकर को गिरफ्तार कर उससे चोरी के जेवरात बरामद नहीं किये। पुलिस यह भी खुलासा कर चुकी है कि नकबजन सदाकत कुख्यात अपराधी है लेकिन गंगाशहर थाना पुलिस ने उसकी अपराधिक पत्रावली में महज तीन अपराधिक मामलों का रिकॉर्ड ही शामिल किया है। प्रतिनिधि मंडल ने जिला पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि इस मामले की गंभीरता से जांच कर कान्हा ज्वैलर्स में हुई चोरी के सारे जेवरात बरामद करने के लिये अररिया के ज्वैलर्स शंकर को गिरफ्तार कर नकबजन सदाकत का समूचा अपराधिक रिकॉर्ड तलब किया जाये। प्रतिनिधि मंडल में श्री मेढ़ स्वर्णकार सभा नगर इकाई अध्यक्ष हुकुमाराम सोनी,बीकानेर सर्राफा समिति सचिव कैलाश सोनी,भैराराम मौसुण,मनोज डॉंवर,अनिल सोनी,महेश तोसावड़ समेत अनेक ज्वैलरी कारोबारी शामिल थे।
C P MEDIA





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...