खबरों में बीकानेर
✍🏻
*
**
✍🏻
पुष्करणा महिला मंडल
ने पूरे भारत वर्ष में पुष्करणा दिवस
धूमधाम से मनाया
बीकानेर में
पुष्करना समाज की
विभूतियों का सम्मान
बीकानेर
द पुष्करणाज फाऊंडेशन द्वारा पुष्करणा
समाज की विभूतियों का सम्मान किया गया
पूर्व महासचिव अ.भा.पुष्टिकर सेवा परिषद
के स्व. मोहन किराड़ू को मरणोपरांत उनके
पुत्र विनय किराड़ू को यह सम्मान दिया
गया, पूर्व काँग्रेस अध्यक्ष जनार्दन कल्ला का
सम्मान किया गया। फाऊंडेशन के सचिव
चन्द पुरोहित ने बताया की आगुन्तक
सम्मानित विभूतियों को शॉल साफा, प्रतीक
चिन्ह व माल्यार्पण के साथ श्रीफल भेंट कर
सम्मानित किया गया।
बीकानेर। पुष्करणा महिला मंडल
ने पूरे भारत वर्ष में पुष्करणा दिवस
धूमधाम से मनाया। बीकानेर मण्डल
अध्यक्ष व पुष्करणा सखी चीफ एडमिन
अर्चना थानवी ने बताया की पुष्करणा
कुलदेवी माँ सारिका उष्ट्रवाहिनी के
प्राकट्य दिवस के अवसर पर पुष्करणा
महिला मण्डल बीकानेर ने धरणीधर
रंगमंच पर माँ उष्ट्रवाहिनी की पूजा
अर्चना के साथ प्रसादी का आयोजन
भी रखा गया। इस कार्यक्रम में
सामाजिक सरोकार संबंधित चर्चा की
गई व साथ ही मनोरंजक खेल
प्रतियोगिता नृत्य गायन का आयोजन भी
रखा गया जिसमें नीलम जोशी,
अभिलेखा, अभिनन्दिनी बिंदिया, पूजा
व सीमा ने नृत्य प्रस्तुति दी। शारदा
पुरोहित ने भजन व डॉ विजय लक्ष्मी
व्यास ने गीत प्रस्तुत किये। रैम्प वॉक में
शिल्पा व्यास, पार्सल गेम में सेनुका हर्ष
व लहरिया क़वीन में पूजा जोशी,
राजकुमारी व्यास व नीलम जोशी को
पुरस्कृत किया गया। पुष्करणा सखी ग्रुप
के माध्यम से ऑनलाइन तीज व सावन
प्रतियोगिता रखी गयी
अर्चना थानवी के निर्देशन में
मुम्बई में जया व्यास पुरोहित, जोधपुर
में काजु पुरोहित, फलौदी में चन्द्रकला
बोहरा, जैसलमेर में माया व कृष्णा
केवलिया, जयपुर में अंशु हर्ष,
कोलकाता में संतोष पुरोहित व
अहमदाबाद में लक्ष्मी आचार्य के
प्रतिनिधित्व में पुष्करणा दिवस कार्यक्रम
का आयोजन रखा गया। सभी स्थानों
पर एक साथ माँ उष्ट्रवाहिनी की पूजा की
गई व प्रसादी का आयोजन मनोरंजक
कार्यक्रमों के साथ रखा गया।
बीकानेर में कार्यक्रम का
संचालन पूजा आचार्य द्वारा किया गया
व कार्यक्रम संयोजन राजकुमारी व्यास
द्वारा किया गया। सचिव शारदा पुरोहित
व अर्चना आर थानवी द्वारा भोजन
व्यवस्था देखी गयी। पर्वतारोही डॉ
सुषमा बिस्सा इंदु हर्ष, इंदु पुरोहित, पिंकी
पुरोहित, कृष्णा व्यास, संतोष आचार्य,
आशा व्यास, गायत्री व्यास सहित
पुष्करणा सखी व पुष्करणा महिला
मंडल के समस्त सदस्य गण उपस्थित
थे। वंदना आचार्य, बबिता आचार्य,
बिंदिया, सीमा, शोभा का मण्डल के
नए सदस्यों के रूप में स्वागत किया।
📎
C P MEDIA
✍🏻









यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...