खबरों में बीकानेर
✍🏻
*
**
✍🏻
तीर के निशाने पर पदक
श्यामसुंदर जाएंगे 23 को टोक्यो
बीकानेर। टोक्यो में आयोजित
पैरा ओलंपिक के लिए भारतीय
तीरंदाजी टीम 23 अगस्त को दिल्ली के
अंतरराष्ट्रीय इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से
रवाना होगी। भारतीय तीरंदाजी के स्टार
तीरंदाज श्यामसुंदर स्वामी भी टीम में
होंगे। श्याम सुंदर के प्रशिक्षक अनिल
जोशी ने बताया कि भारतीय तीरंदाजों
की प्रबल संभावना है टोक्यो पैरा
ओलंपिक में पदक प्राप्त करने की।
श्यामसुंदर स्वामी बेहतरीन फॉर्म में
चल रहे हैं। उम्मीद है कि वह देश के
लिए पदक जीतने में कामयाब होंगे।
जोशी ने बताया कि 27 अगस्त से
टोक्यो में तीरंदाजी के मैच प्रारंभ होंगे
पहले रैंकिंग राउंड और उसके बाद में
मिक्स टीम इवेंट खेले जाएंगे 27
अगस्त से 5 सितंबर तक आयोजित
होने वाले तीरंदाजी मुकाबलों में भारत
के 5 सदस्य शामिल होंगे राजस्थान की
तरफ से एकमात्र श्याम सुंदर पैरा
ओलंपिक में भारतीय तीरंदाजी की टीम
की तरफ से हिस्सा ले रहे हैं।
📎
C P MEDIA
✍🏻








यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...