*BAHUBHASHI*
✒️
*खबरों में बीकानेर*🎤
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर 🎙️📀
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
📖
विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें ।
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
घूमता आईना : शटर डाऊन, कर्फ्यू आन... सांसें हुई तेज तो आस भी बढ़ रही... दो दिन तीन रातें, अब सोमवार का इंतजार
- मोहन थानवी
दैैनिक युगपक्ष 24 अप्रैल 2021
बीकानेर। एक केंद्रीय मंत्रालय के कार्यालय भवन के बाहर मुख्य मार्ग पर पेड़ के नीचे थैले में कुछ रखे हुए एक व्यक्ति और उसके पास आते जाते उसके परिचित कुछ लोग उससे कुछ लेते और उसे कुछ देते देखे। पता चला कि वह गरीब अपनी शाम की रोटी कमाने के लिए कचोरियां घर से बना कर लाया और वहां बेच रहा था। ये हालात शुक्रवार दोपहर कड़ी धूप में देखे गए संभवत अन्य जगहों पर ऐसा हो लेकिन जानकारी में नहीं है। और इस जगह का और व्यक्ति की पहचान का जिक्र भी आवश्यक इसलिए नहीं कि वह कोई बड़ी ब्लैक मार्केटिंग नहीं कर रहा था जैसा कि आज दिन भर देश के विभिन्न शहरों से ऑक्सीजन सिलेंडरों को ब्लैक करने की खबरें गूंजती रही है। एक और जगह देखा कि शटर तो नीचे था लेकिन उस पर ताला नहीं लगा था हैरानी तो हुई लेकिन दो 5 मिनट की प्रतीक्षा के बाद ही माजरा समझ में आ गया वहां से निकल रहे एक व्यक्ति ने किसी को फोन किया और अगले ही पल शटर ऊंचा हुआ वह व्यक्ति अंदर चला गया निश्चित रूप से दुकानदार उस व्यक्ति को उसकी आवश्यकता की वस्तुएं बिक्री करेगा दुकानदार की ऐसी मजबूरी और व्यक्ति की आवश्यकता भी पूरी, सशक्त गाइडलाइन के पालना में ऐसा होना उचित तो नहीं लेकिन एक जगह होते देखा तो लगा कि ऐसा तो चार-पांच 10 जगह हो सकता है। और लो शाम होने से पहले पहले यह खबर भी मिल गई कि एक जगह कोरोना वारियर्स सुरक्षा प्रहरियों की इस भरी गर्मी में कुछ चाय नाश्ते की व्यवस्था भी सेवाभावी संस्था ने की। यानी वह सामग्री या तो किसी घर में बनाई गई अथवा ऐसी ही किसी है सेवा भावना से भरे दुकानदार की दुकान में तैयार हुई। कोरोना काल के इस विकट घड़ी में ऐसी विपरीत परिस्थितियों में भी सेवा का जज्बा और आस - विश्वास को देखते हुए यह विश्वास बढ़ा है कि यह वक्त भी बीत जाएगा और फिर अच्छा समय हम बिताएंगे। बीकानेर के जिन बाजारों में मेडिकल अलावा जो अनुमत दुकानें खुली थी वह शाम होते होते बंद होने लगी। दुकानदार समय रहते सामान समेटने लगे और 5 बजते बजते शटर डाउन होने की आवाजें गूंजने लगी। ऐसा लगभग सभी बाजारों में हुआ। यहां तक की गली नुक्कड़ पर खुली दुकानें भी समय रहते बंद होने लगी। अपवाद की बात अभी तक पता नहीं चली। लेकिन लोगों में शुक्रवार शाम 5:00 बजे से सोमवार सुबह तक कर्फ्यू के दौरान 2 दिन और तीन रातों तक बाहर ना निकलने की बातें सुनी गई। हालांकि अनिवार्यता पर लोग बाहर निकल सकेंगे। मेडिसिन दूध आदि की जरूरतें पूरी होगी लेकिन उसके लिए भी सरकार द्वारा नई गाइडलाइन जारी कर दी गई है। सरकार ने नई गाइडलाइन चंद दिन पहले जोधपुर में लागू हुई व्यवस्था के अनुरूप जारी की है । इन कठिन दिनों में हम सभी की अच्छाई के लिए प्रार्थना करते हैं और जिन परिवारों में शनिवार को विवाह मुहूर्त हैं उनके सभी कार्य श्री गणेश निर्विघ्नं पूरा करें इस कामना के साथ 🙏।
✍🏻
📒 CP MEDIA
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
Khabron Me Bikaner 🎤
🙏
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...