🥇
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
🙏
बीकानेर में फुटबॉल का फाइनल मैच, वॉलीबॉल के पहले राउंड और क्रिकेट के लीग मैच के मुकाबले हुए
March 20, 2021
0
*BAHUBHASHI* *खबरों में बीकानेर*🎤
👇
👇
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
📖विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें ।
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
✍️
उ.प. रेलवे बीकानेर
*डीआरएम कप 2021 में आज*
डीआरएम कप 2021 के पांचवें दिन रेलवे स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, बीकानेर में फुटबॉल का फाइनल मैच, वॉलीबॉल के पहले राउंड और क्रिकेट के लीग मैच के मुकाबले हुए।
फुटबॉल में फाइनल मुकाबला वर्कशॉप एवं मेकेनिकल विभाग के मध्य खेला गया जिसमें मेकेनिकल ने मुकाबला 2-0 से जीता। मेकेनिकल के आदित्य सोलंकी मेन ऑफ दी मैच रहे। विजेता और उपविजेता टीमो को मंडल खेलकूद अधिकारी श्री सुरेश कुमार एवं मंडल के अधिकारियों ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
वॉलीबाल के चार मुकाबले हुए। पहला मुकाबला कमर्शियल एवं एस एंड टी विभाग के मध्य खेला गया। जिसमे एस एंड टी ने मैच 2-0 से जीता।
दूसरा मुकाबला टीआरडी एवं मेकेनिकल विभाग के मध्य खेला गया। जिसमे मेकेनिकल ने मैच 2-1 से जीता।
तीसरा मुकाबला एकाउंट्स एवं पर्सनल विभाग के मध्य खेला गया। जिसमे पर्सनल विभाग ने मैच 2-0 से जीता।
चौथा मुकाबला इलेक्ट्रिक एवं मेडिकल विभाग के मध्य खेला गया। जिसमे इलेक्ट्रिक ने मैच 2-0 से जीता। कल भी वॉलीबाल के चार मुकाबले खेले जाएंगे।
क्रिकेट में दो मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला एकाउंट्स एवं कार्मिक विभाग के मध्य खेला गया। कार्मिक विभाग ने पहले बलेबाजी करते हुए 15 आवर में 6 विकेट खोकर 118 रन बनाए। जिसमे राजकुमार जोसी ने 24 बॉल में 61 रन बनाए। एकाउंट्स ने पीछा करते हुवे 2 विकेट खो कर 114 रन ही बना सके। राजकुमार जोशी मैन ऑफ दी मैच रहे।
दूसरा मुकाबला मेडिकल एवं टी आर डी विभाग के मध्य खेला गया जिसमें टी आर डी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 75 रन पर ऑल आउट हो गई। टी आर डी के सुनील कुमार मैन ऑफ दी मैच रहे। कल क्रिकेट के 3 मुकाबले खेले जाएंगे।
✍🏻
📒 CP MEDIA
📝अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें
👇🏽
Khabron Me Bikaner 🎤






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...