🥇
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
🙏
*नगरपालिका नोखा में लोकतांत्रिक निर्णयों की गुंजाइश नहीं बची - बिश्नोई*
March 20, 2021
0
*BAHUBHASHI* *खबरों में बीकानेर*🎤
👇
👇
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
📖विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें ।
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
✍️
*नगरपालिका नोखा में लोकतांत्रिक निर्णयों की गुंजाइश नहीं बची - बिश्नोई*
नोखा 20 मार्च । निकाय चुनाव के बाद पहली बार नोखा नगरपालिका बोर्ड की बजट पारित करने के उद्देश्य से रखी गई दोपहर 1.15 पर साधारण सभा को बिना चर्चा के ही महज एक दो मिनट में ही समेट दिया गया, ये लोकतंत्र की मान्यता व परम्पराओ को नुकसान पहुंचाने के लिए किया गया कुकृत्य है । बैठक शुरू होने से पहले ही सत्ता पक्ष के पार्षदों के हस्ताक्षर करवा लिए गए थे तथा विपक्ष के जो 4-5 पार्षद उपस्थित थे उनसे हस्ताक्षर करवाके बैठक की इतिश्री कर दी । जैसे ही दोपहर 1.17 पर नोखा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्रीनिवास झंवर, नेता प्रतिपक्ष आसकरण भट्टड़ नगरपालिका पहुंचे तो नगरपालिका अध्यक्ष एवं अधिशाषी अधिकारी ने बजट जैसी महत्वपूर्ण मीटिंग को बच्चों का खेल बना दिया और बोले बजट तो पारित हो गया और हमारे पार्षद तो अल्पहार कर रहे है । विधायक बिहारीलाल बिश्नोई ने कहा कि एक संवैधानिक संस्था के साथ इस तरह का खिलवाड़ निराशाजनक है । विधायक बिश्नोई ने कहा कि चूंकि नगरपालिका चुनाव के बाद पहली बजट मीटिंग होनी थी और हम चाहते थे कि नव-निर्वाचित पार्षदों औऱ नगरपालिका अध्यक्ष को बधाई देंगे व नोखा नगर के भावी विकास की कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा करेंगे, किंतु पालिका चैयरमेन में इतना साहस नहीं था कि वह विपक्ष से आंख मिला सकें । उन्होंने कहा कि राज्य विधानसभा के सत्र के कारण वह इन दिनों जयपुर थे और वहां उन्हें नोखा पालिका के अधिशासी अधिकारी का पत्र मिला ओर फोन आया कि 20 मार्च से पहले बजट मीटिंग करनी है कृपया सहमति प्रदान करें । हमनें उनके आग्रह को ससम्मान स्वीकार करते हुए स्वयं की सहमति भिजवाई, किंतु यहां बोर्ड की मीटिंग का इस तरह मजाक बनाया जाएगा, यह सोचा भी नहीं था । विधायक बिश्नोई ने कहा कि 72 करोड़ का बजट जो शहर की दिशा और दशा सुधारने वाला होता है क्या इस पर चर्चा नही होनी चाहिए, क्या नवनिर्वाचित पार्षदों से सुझाव नही लिए जाने चाहिए लेकिन प्रजातन्त्र में इस तरह अभिमान, अहंकार एवं गुमान के साथ प्रजातंत्र का गला घोंटना कतई उचित नही है । लोकतंत्र के लिए अच्छी बात नही है । इस तरह एक मिनट में बजट पास करके भागने से नोखा की जनता का भला नही होगा ।
विधायक बिश्नोई ने कहा कि पिछले दो दशकों से पालिका में बहुत भारी भ्रष्टाचार हुआ है तथा आगे भी यह सिलसिला चलता रहे, इसके लिए मीटिंग केवल कागजों में ही की जा रही है, मगर अब इनकी मर्जी नहीं चलने देंगे तथा नगरपालिका के संवैधानिक स्वरूप की रक्षा के लिए संघर्ष करेंगे । उन्होंने कहा कि आज जो कुछ हुआ, इसकी रिपोर्ट राज्य सरकार के स्वायत शासन विभाग को भिजवाकर कार्यवाही की मांग करेंगे ।
*विधायक बिश्नोई ने अधिशाषी अधिकारी को पत्र देकर नोखा संस्थापक महाराजा गंगासिंह जी एवं सेठ सुगनचंद जी की मूर्ति लगाने हेतु स्थान निर्धारण करने की मांग की*
विधायक बिहारीलाल बिश्नोई ने आज नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी को पत्र देकर नोखा संस्थापक महाराजा गंगासिंह जी एवं सेठ सुगनचंद जी की मूर्ति लगाने हेतु स्थान निर्धारण करने की मांग की । बिश्नोई ने कहा नगरपालिका स्थान निर्धारण की कार्यवाही जल्दी की जाए और दोनों ही मूर्तियों के फाउंडेशन निर्माण हेतु आवश्यक धनराशि विधायक निधि से प्रदान की जाएगी ।
साथ ही विधायक बिश्नोई ने जैन चौक से महावीर चोक सड़क का नामकरण पूर्व मंत्री मानिकचंद सुराणा से नाम से करने की मांग की ओर नगरपालिका नोखा में कार्य करते समय दो सफाई कर्मचारियों (अशोक कुमार, मनोज) के निधन के बाद उनकी याद को चिरस्थायी बनाने रखने हेतु दोनों की तस्वीर नगरपालिका सभागार में लगाने, शहीद का सम्बोधन देकर उनके शहादत के दिन कार्यक्रम की रचना की जाकर उनके नाम से पुरस्कार की घोषणा कर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिक को सम्मानित किया जाए । ✍🏻
📒 CP MEDIA
📝अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें
👇🏽
Khabron Me Bikaner 🎤






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...