*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🌹
🙏
👇
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
एसकेआरएयूः आइसीएआर से मिली रावे की राशि, विद्यार्थियों के खातों में होंगी हस्तांतरित
बीकानेर, 23 अगस्त। कृषि स्नातक विद्यार्थियों को अंतिम सेमेस्टर के दौरान रुरल एग्रीकल्चरल वर्क एक्सपीरिएंस (रावे) के तहत भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आइसीएआर) द्वारा दी जाने वाली राशि प्राप्त हो चुकी है। यह राशि विद्यार्थियों के खातों में ट्रांसफर की जाएगी।
स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आर. पी. सिंह ने बताया कि कृषि स्नातक विद्यार्थियों को आठवें सेमेस्टर में रावे के तहत शैक्षणिक भ्रमण एवं अन्य प्रायोगिक कार्यों के तहत आइसीएआर प्रत्येक विद्यार्थी को लगभग 18 हजार रुपये दिए जाने थे। पिछले दो सत्रों से विश्वविद्यालय को आईसीएआर से यह राशि प्राप्त नहीं हुई थी। इसके बावजूद महाविद्यालय द्वारा रावे की गतिविधियां सतत रूप से संचालित की गई। अब विश्वविद्यालय को सत्र 2017-18 और 2018-19 के लिए विद्यार्थियों को दी जाने वाली राशि प्राप्त हो चुकी है। विश्वविद्यालय द्वारा आवश्यक कार्यवाही करते हुए विद्यार्थियों के खातों में यह राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी।
कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डाॅ. आई. पी. सिंह ने बताया कि इस राशि के लिए विश्वविद्यालय स्तर पर सतत प्रयास किए गए। राशि के संबंध में विद्यार्थियों को सूचित कर दिया गया है। विद्यार्थियों द्वारा बैंक खाता नंबर एवं आइएफएससी कोड आदि जानकारी उपलब्ध करवानी होगी। इसके बाद यह राशि विद्यार्थियों के खातों में हस्तांतरित की जाएगी।
------
✍️
📒 CP MEDIA
🙏 मोहन थानवी 🙏
🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺*
🌹📻😆
व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽








यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...