खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें
🙏
writter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
🙏
✍️
गंगाशहर के सुन्दरलाल छत्तेवाला परिवार ने किया कोरोना वॉरियर्स का सम्मान
बीकानेर। गुरुवार को उपनगर गंगाशहर के इंदिरा चौक में कोरोना वॉरियर्स का सम्मान गंगाशहर के जाने-माने प्रतिष्ठित सुन्दरलाल छत्तेवाला परिवार द्वारा किया गया। सुन्दरलाल छत्तेवाला परिवार के भंवरलाल, राजेश कुमार व पवन कुमार रांकावत द्वारा नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका, पुलिस प्रशासन, पत्रकार रवि पुगलिया, पत्रकार तोलाराम उपाध्याय, सामाजिक कार्यकर्ता शिवकुमार गहलोत, राधाकिशन स्वामी, रामेश्वर स्वामी, हर्षवर्धन नागल, ओमप्रकाश टाक, नन्दकिशोर गहलोत, पार्षद रहे आदर्श शर्मा, भंवरलाल साहु रामदयाल पंचारिया का सम्मान किया गया। छत्तेवाला परिवार के भंवरलाल रांकावत ने बताया कि भामाशाह महावीर रांका लॉकडाउन के प्रथम चरण से ही जरुरतमंदों को भोजन के पैकेट, सूखे राशन की किट, सेनेटाइजर, मास्क सहित अनेक सेवाएं करके लोगों को लॉकडाउन जैसी विपरीत परिस्थितियों में राहत प्रदान की। रांकावत ने बताया कि गंगाशहर पुलिस प्रशासन द्वारा नियंत्रण व्यवस्था मजबूत होने से नहीं फैलने में सहयोग किया गया। इसी तरह क्षेत्र के पत्रकारों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने विशिष्ट सेवाएं प्रदान कर जागरुकता का संदेश दिया।
📒
✍
खबरों में बीकानेर बीकानेर 🎤 🌐
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...