खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें
🙏
writter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
🙏
✍️
बीकानेर, 4 जून । कोविड-19 से बचाव के लिए आर आर बी फार्मेसी काॅलेज का जागरुकता अभियान
कोविड-19 से सुरक्षित रहने के लिए आमजन मे जागरुकता उत्पन्न करने के लिए आर.आर.बी फार्मेसी काॅलेज द्धारा पोस्टर से जागरुकता अभियान की शुरुवात की गई। पोस्टर का विमोचन हैल्थ वारियर सहायक औषधि नियत्रंक अधिकारी सुभाष मुटनेजा ,औषधि नियत्रंक अधिकारी लोकेश सिंह शेखावत व जितेन्द्र बोथरा , आर.आर.बी फार्मेसी काॅलेज के चेयमेन रामलाल भादू कार्यलय लिपिक तेजकरण भाटी द्धारा किया गया। इस अवसर पर फार्मेसी के प्राचार्य दिनेश भादू ,सहायक आचार्य प्रकाश भादू व फार्मासिस्ट लिलाधर आदि उपस्थित रहे।
सहायक औषधि नियंत्रक कार्यालय , बीकानेर द्धारा लोकडाॅउन के दौरान दवाईयां की होम डिलवरी कर आमजन को राहत प्रदान की गई इस कार्य के लिए समस्त कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।
फार्मेसी प्राचार्य दिनेश भादू ने बताया कि संस्था द्धारा सार्वजनिक जगह, बाजार व कार्यालयो पर पोस्टर चस्पा कर कार्य के दौरान किन बातो का ध्यान रख कोरोना से सुरक्षित रहने के लिए जागरुक किया जाएगा।
📒
✍
खबरों में बीकानेर बीकानेर 🎤 🌐
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...