📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें
🙏
जिला अस्पताल में एक यूनिट अलग से कार्य प्रारंभ होगा
- जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम जिला अस्पताल पहुंचे और यहां चिकित्सा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। गौतम ने बताया कि जिला अस्पताल में सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज से संबद्ध पीबीएम अस्पताल की एक यूनिट की स्थापना की जाएगी ताकि जिला अस्पताल की आधारभूत सुविधाएं और इंफ्रास्ट्रक्चर का फायदा स्थानीय नागरिकों को और बेहतर मिल सके। उन्होंने गुरुवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण करने के बाद अस्पताल के प्रभारी डॉ बीएल हटीला को कहा कि वे जरूरत के मुताबिक बता दें कि वर्तमान में उन्हें किस विभाग की यूनिट की आवश्यकता अधिक है ताकि उस हिसाब से प्राचार्य मेडिकल कॉलेज को पूरी यूनिट ही अस्थाई रूप से यहां स्थापित की जा सके।
उन्होंने जिला अस्पताल के सभी वार्ड देखें । वहां भर्ती शिशु और उनके साथ आई उनकी माताओं से भी बातचीत की । उन्होंने एक बच्चे के साथ आई उसकी मां से बच्चे स्वास्थ्य के बारे में पूछा और कहा कि क्या हो गया था । इस पर माता ने बताया कि पीलिया की बीमारी से बच्चा ग्रसित है।
उन्होंने पीलिया की बीमारी से ग्रसित बच्चे को देखने के बाद पीएमओ डॉक्टर हटीला को निर्देश दिए कि बच्चा जब ठीक हो जाए उसके बाद अस्पताल से छुट्टी देते समय इसे घर ना भेजकर पीबीएम अस्पताल में स्थापित कुपोषित बच्चों के लिए बने एमटीसी सेंटर में स्थानांतरित किया जाए। इस सेन्टर में बच्चे और उसकी मां को बेहतर भोजन और न्यूट्रेशन सामग्री देने की व्यवस्था है। उन्होंने इस दौरान वार्डों से भर्ती रोगियों से उपचार के बारे में बातचीत की और उन्हें दी जा रही दवाईयों की उपलब्धता के बारे जानकारी ली।
जिला अस्पताल के प्रभारी डॉ बीएल हटीला ने बताया कि अस्पताल में अब प्रतिदिन 750 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाता है। अस्पताल में निशुल्क दवा योजना की दवा और निशुल्क जांच योजना में सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध है। इस दौरान भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी कनिष्क कटारिया भी साथ थे।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...