संभागीय आयुक्त ने पेयजल और विद्युत आपूर्ति, मौसमी बीमारियों के प्रबंधन और चिकित्सा व्यवस्था की समीक्षा की
पढ़ना और पढ़ाना, भावी पीढ़ी को संस्कारित बनाना _______________________ ______________________ ______________________ _______________________ संभागीय आयुक्त ने पेयजल और विद्युत आपूर्ति, मौसमी बीमारियों के प्रबंधन और चिकित्सा व्यवस्था की समीक्षा की बीकानेर, 16 जुलाई। संभागीय आयुक्त वंदना सिंघवी ने संभाग में पेयजल और विद्युत आपूर्ति, मौसमी बीमारियों तथा चिकित्सा व्यवस्था की समीक्षा की। सिंघवी ने कहा कि बरसात के कारण क्षतिग्रस्त विद्युत पोल को अविलंब दुरुस्त करें। ढीले तारों के कारण विद्युत आपूर्ति प्रभावित नहीं हो, यह सुनिश्चित करें। इस संबंध में प्राप्त होने वाली शिकायतों का शीघ्र निराकरण करवाया जाए। वर्षाकाल में करंट से बचाव हेतु फील्ड स्टाफ से विद्युत तंत्र का भौतिक सत्यापन करवाया जाए। किसी प्रकार की तकनीकी खामी को तुरंत दुरूस्त करवाएं। विद्युत करंट से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियों के प्रति जागरूक किया जाए। उन्होंने कहा कि बकाया कृषि एवं घरेलू विद्युत कनेक्शन नियमानुसार शीघ्र करवाने की कार्यवाही हो। संभाग में ट्रांसफार्मर्स की आवश्...