Skip to main content

Posts

संभागीय आयुक्त ने पेयजल और विद्युत आपूर्ति, मौसमी बीमारियों के प्रबंधन और चिकित्सा व्यवस्था की समीक्षा की

पढ़ना और पढ़ाना, भावी पीढ़ी को संस्कारित बनाना _______________________ ______________________ ______________________ _______________________ संभागीय आयुक्त ने पेयजल और विद्युत आपूर्ति, मौसमी बीमारियों के प्रबंधन और चिकित्सा व्यवस्था की समीक्षा की बीकानेर, 16 जुलाई। संभागीय आयुक्त वंदना सिंघवी ने संभाग में पेयजल और विद्युत आपूर्ति, मौसमी बीमारियों तथा चिकित्सा व्यवस्था की समीक्षा की। सिंघवी ने कहा कि बरसात के कारण क्षतिग्रस्त विद्युत पोल को अविलंब दुरुस्त करें। ढीले तारों के कारण विद्युत आपूर्ति प्रभावित नहीं हो, यह सुनिश्चित करें। इस संबंध में प्राप्त होने वाली शिकायतों का शीघ्र निराकरण करवाया जाए। वर्षाकाल में करंट से बचाव हेतु फील्ड स्टाफ से विद्युत तंत्र का भौतिक सत्यापन करवाया जाए। किसी प्रकार की तकनीकी खामी को तुरंत दुरूस्त करवाएं। विद्युत करंट से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियों के प्रति जागरूक किया जाए। उन्होंने कहा कि बकाया कृषि एवं घरेलू विद्युत कनेक्शन नियमानुसार शीघ्र करवाने की कार्यवाही हो। संभाग में ट्रांसफार्मर्स की आवश्...

'नहर मरम्मत के लिए स्पेशल पैकेज व देशनोक को तहसील का दर्जा मिले' - भाटी

पढ़ना और पढ़ाना, भावी पीढ़ी को संस्कारित बनाना _______________________ ______________________ ______________________ _______________________ 'नहर मरम्मत के लिए स्पेशल पैकेज व देशनोक को तहसील का दर्जा मिले' - भाटी *विधानसभा में बजट पर चर्चा* *कोलायत विधायक श्री अंशुमान सिंह बोले, 'नहर मरम्मत के लिए स्पेशल पैकेज व देशनोक को तहसील का दर्जा मिले'* बीकानेर, 16 जुलाई। राजस्थान विधानसभा में राज्य बजट 2024-25 पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कोलायत विधायक श्री अंशुमान सिंह भाटी ने कोलायत क्षेत्र की नहर, सड़क व स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी की मांग उठाई, वहीं देशनोक उपतहसील को तहसील का दर्जा देने की मांग राज्य सरकार से की।  विधानसभा में कोलायत विधायक श्री अंशुमान सिंह ने बजट में कोलायत के लिए विभिन्न घोषणाओं के लिए मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा, उप मुख्यमंत्री और वित्तमंत्री श्रीमती दिया कुमारी व मंत्रिमंडल का आभार जताया। इस चर्चा के दौरान श्री अंशुमान सिंह ने देशनोक को तहसील का दर्जा देने, बरसलपुर, बीकमपुर, आरडी 820 व ...

लूणकरणसर रीको इंडस्ट्री एरिया में बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए एक करोड़ 36 लाख रुपए की स्वीकृति खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री के प्रयासों से बदलेगी औद्योगिक क्षेत्र की सूरत

पढ़ना और पढ़ाना, भावी पीढ़ी को संस्कारित बनाना _______________________ ______________________ ______________________ _______________________ लूणकरणसर रीको इंडस्ट्री एरिया में बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए एक करोड़ 36 लाख रुपए की स्वीकृति खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री के प्रयासों से बदलेगी औद्योगिक क्षेत्र की सूरत बीकानेर, 16 जुलाई। लूणकरणसर स्थित औद्योगिक क्षेत्र में सड़क, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य बुनियादी ढांचे के विकास पर एक करोड़ 36 लाख 71 हजार रुपए व्यय किए जाएंगे।  खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा के प्रयासों से उद्योग विभाग द्वारा लूणकरणसर औद्योगिक क्षेत्र हेतु यह स्वीकृतियां जारी की गई है। गोदारा ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र में सड़क सुदृढ़ीकरण और रि-कारपेटिंग कार्य पर एक करोड़ 20 लाख रुपए होंगे । इसी प्रकार औद्योगिक क्षेत्र में साफ सफाई, कचरा , मलबा अपशिष्ट आदि हटाने के लिए 9 लाख 83 हजार रुपए खर्च किए जाएंगे । गोदारा ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा की दृष्टि से सार्वजनिक प्रकाश व्यवस्था को...

बजट घोषणाओं का समयबद्ध हो क्रियान्वयन राजस्व अधिकारियों की बैठक में जिला कलेक्टर ने दिए निर्देश

पढ़ना और पढ़ाना, भावी पीढ़ी को संस्कारित बनाना _______________________ ______________________ ______________________ _______________________ बजट घोषणाओं का समयबद्ध हो क्रियान्वयन राजस्व अधिकारियों की बैठक में जिला कलेक्टर ने दिए निर्देश बीकानेर,16 जुलाई। जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने कहा कि राजस्व अधिकारी, जिले के अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ समन्वय करते हुए बजट घोषणाओं को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से करना सुनिश्चित करें।  जिला कलेक्टर ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व अधिकारियों की मासिक समीक्षा बैठक के दौरान यह निर्देश दिए। उन्होंने बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन के लिए भूमि चिन्हिकरण और आवंटन जैसे कार्यों के प्रस्ताव अविलंब तैयार करने के निर्देश दिए और कहा कि उपखंड अधिकारी अपने क्षेत्र की बजट घोषणाओं की नियमित समीक्षा करें। किसी प्रकार की परेशानी हो तो, तत्काल बताएं। आपसी समन्वय की कमी के कारण बजट घोषणा के किसी कार्य की गति प्रभावित नहीं हो, अन्यथा संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि बजट...

जिला स्तरीय जनसुनवाई गुरुवार को

पढ़ना और पढ़ाना, भावी पीढ़ी को संस्कारित बनाना _______________________ ______________________ ______________________ _______________________ *जिला स्तरीय जनसुनवाई गुरुवार को* बीकानेर, 16 जुलाई। जिला स्तरीय जनसुनवाई जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि की अध्यक्षता में गुरुवार, 18 जुलाई को प्रातः 10:30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में होगी। सहायक निदेशक (लोक सेवाएं) ने यह जानकारी दी।

प्रशासन एवं भामाशाहों के सहयोग से करवाया दो मूक-बघिर आवासनियों का विवाह

पढ़ना और पढ़ाना, भावी पीढ़ी को संस्कारित बनाना _______________________ ______________________ ______________________ _______________________ प्रशासन एवं भामाशाहों के सहयोग से करवाया दो मूक-बघिर आवासनियों का विवाह बीकानेर, 16 जुलाई। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संभाग स्तर पर संचालित राजकीय नारी निकेतन में दो मूक बघिर आवासनियों उषा एवं सोनाक्षी का विवाह सोमवार को जिला प्रशासन एवं भामाशाहों (रवीन्द्र व्यास, बलविंद्र यादव, जिला उद्योग संघ एवं अन्य) के सहयोग से करवाया गया। नारी निकेतन अधीक्षक डॉ. शारदा देवी ने बताया कि संस्था परिसर में रविवार को हल्दी, मेहंदी, महिला संगीत व आवासनियों की बनौली की रस्म अदा की गई। इसी प्रकार 15 जुलाई को बारात स्वागत, पाणिग्रहण संस्कार और आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान संभागीय आयुक्त वंदना सिंघवी, जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि, पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोहन लाल, अतिरिक्त कलक्टर (प्रशासन) डॉ. दुलीचंद मीना सहित अन्य अधिकारियों और विशिष्ट जनों ने ...

केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री बुधवार को आएंगे बीकानेर

पढ़ना और पढ़ाना, भावी पीढ़ी को संस्कारित बनाना _______________________ ______________________ ______________________ _______________________ केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री बुधवार को आएंगे बीकानेर बीकानेर, 16 जुलाई। केंद्रीय कानून एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री अर्जुन राम मेघवाल बुधवार दोपहर 3:30 बजे बीकानेर आएंगे। वे बुधवार और गुरुवार को विभिन्न कार्यक्रमों एवं बैठकों में शामिल होंगे।

नगर निगम वार्ड संख्या 3 में रिक्त पद हेतु निर्वाचक नामावली का प्रारूप प्रकाशित पात्र मतदाता 26 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन

पढ़ना और पढ़ाना, भावी पीढ़ी को संस्कारित बनाना _______________________ ______________________ ______________________ _______________________ नगर निगम वार्ड संख्या 3 में रिक्त पद हेतु निर्वाचक नामावली का प्रारूप प्रकाशित पात्र मतदाता 26 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन बीकानेर, 16 जुलाई। नगर निगम बीकानेर के वार्ड संख्या 3 में मतदान के लिए पात्र जिन व्यक्तियों का नाम नगरीय निकाय की निर्वाचक नामावली में सम्मिलित नहीं है, वे 26 जुलाई तक आवेदन कर सकते है। निर्वाचक पंजीयन अधिकारी नगर निगम एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (नगर) उम्मेद सिंह रतनू ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगर निगम बीकानेर के वार्ड संख्या 3 में रिक्त हुए पद हेतु निर्वाचित नामावली तैयार करने के लिए पुनरीक्षण कार्यक्रम 16 जुलाई से 26 जुलाई तक चलाया जाएगा। पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत वार्ड संख्या 3 की निर्वाचक नामावली का प्रारूप प्रकाशन 16 जुलाई मंगलवार को कर दिया गया है। पात्र व्यक्ति नाम जोड़ने, विलोपन, संशोधन के लिए संबंधित प्रगणक अथवा बीएलओ से सम्पर्क कर 26 जु...

बीकानेर भाजपा नेता पर देर रात हुआ जानलेवा हमला

पढ़ना और पढ़ाना, भावी पीढ़ी को संस्कारित बनाना _______________________ ______________________ ______________________ _______________________ बीकानेर भाजपा नेता पर देर रात हुआ जानलेवा हमला बीकानेर।  एक विवाह समारोह में शामिल होकर लौट रहे भाजपा नेता गोपाल अग्रवाल पर सात-आठ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। मामला शहर के गंगाशहर थाना इलाके में हुआ।  जानकारी के अनुसार सिने मिजैक रोड पर स्थित राधाकिशन भवन एक शादी समारोह में पहुंचे भाजपा नेता गोपाल पर जब हमला हुआ उस समय वे अपने पिता शिवरतन अग्रवाल के साथ  थे।  बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के चलते आठ दस जने मौके आये और गोपाल अग्रवाल व शिवरतन अग्रवाल से उलझने लगे तो गोपाल ने कहा कि हमे कोई लेन देना नहीं है। दोनो पिता पुत्र जब भवन से बाहर आये तो अचानक सभी ने गोपाल पर जानलेवा हमला बोल दिया। जिससे अग्रवाल के सिर में अन्य जगहों पर चोटे आई। इसी दौरान आरोपी गोपाल की गाड़ी लेकर फरार हो गये।  जब गाड़ी का पीछा किया तो पॉलीटेक्निक कॉलेज के पास गाड़ी पलटी हुई मिली। अग्रवाल क...

उत्तर पश्चिम रेलवे के 08 स्टेशन कचरा इकट्ठा एवं निस्तारण के लिए किये गये नामित

पढ़ना और पढ़ाना, भावी पीढ़ी को संस्कारित बनाना _______________________ ______________________ ______________________ _______________________ *साफ सफाई के उच्च मानको हेतु रेलवे प्रतिबद्ध- पेंट्री कार (रसोई यान) से निकले कचरे के उचित निस्तारण की स्टेशनो पर सुविधा उत्तर पश्चिम रेलवे के 08 स्टेशन कचरा इकट्ठा एवं निस्तारण के लिए किये गये नामित  भारतीय रेलवे सभी ट्रेनों में स्वच्छता और साफ सफाई के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। रेलवे सभी रेल यात्रियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित यात्रा वातावरण सुनिश्चित करने के लिए लगातार कार्य कर रही है।  उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार रेलवे रेल परिसर एवं रेलगाड़ियों मे साफ-सफाई के उच्चतम मानको कों बनाये रखने के लिए लगातार कार्य कर रही है। कभी कभी यह देखा जाता है कि चलती हुई रेल गाड़ियों में से कचरे को रेलवे ट्रैक पर फेंका जाता है, जिससे न केवल गंदगी होती है अपितु यह संरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा हो सकता है। रेलवे द्वारा लंबी दूरी की रेल से...

आज श्रीगंगानगर – कोचुवेली रेलसेवा रीशड्यूल रहेगी

पढ़ना और पढ़ाना, भावी पीढ़ी को संस्कारित बनाना _______________________ ______________________ ______________________ _______________________ श्रीगंगानगर – कोचुवेली रेलसेवा रीशड्यूल रहेगी गाडी संख्या 16312, कोचुवेली – श्रीगंगानगर रेलसेवा लिंक रैक में देरी के कारण गाडी संख्या 16311, श्रीगंगानगर – कोचुवेली रेलसेवा रीशड्यूल की जा रही हैं।  उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 16311, श्रीगंगानगर – कोचुवेली रेलसेवा दिनांक 16.07.24 को अपने निर्धारित समय 13.55 से 18 घण्टे 05 मिनट की देरी से दिनांक 17.07.24 को 08.00 बजे प्रस्थान करेगी।