औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
ढींगसरी : मगन सिंह राजवी स्पोर्ट्स अकादमी में रूफ टॉप सोलर प्लांट का हुआ उद्घाटन, बालिकाओं के खेल में अब बिजली नहीं बनेगी बाधा
जुनून रखो... मेहनत करो और खुद को साबित करो : अरुणव शर्मा
ढींगसरी : मगन सिंह राजवी स्पोर्ट्स अकादमी में रूफ टॉप सोलर प्लांट का हुआ उद्घाटन, बालिकाओं के खेल में अब बिजली नहीं बनेगी बाधा
जुनून रखो... मेहनत करो और खुद को साबित करो : अरुणव शर्मा
बीकानेर। जुनून रखो... मेहनत करो और खुद को साबित करो। यह उद्गार ढींगसरी में मगन सिंह राजवी स्पोर्ट्स अकादमी में राइजिंग सन एनर्जी के एमडी अरुणव शर्मा ने सोलर प्लांट के उद्घाटन समारोह के दौरान व्यक्त किए। अरुणव शर्मा ने खिलाडिय़ों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जीवन में किसी भी प्रतिस्पर्धा में जुनून व मेहनत के साथ प्रतिभागी बनना चाहिए। जीतने से पहले खुद पर जीत हासिल करनी चाहिए तभी कठिन से कठिन प्रतियोगिता में सफलता मिलना निश्चित होता है। आयोजन से जुड़े चंद्रवीर सिंह राजवी ने बताया कि राइजिंग सन एनर्जी द्वारा सीएसआर के तहत रूफ टॉप सोलर प्लांट, खेल उपकरण एवं नाइकी के 100 जोड़ी शूज उपलब्ध करवाए गए हैं। बुधवार शाम को राइजिंग सन एनर्जी के एमडी अरुणव शर्मा एवं सीओओ आलोक श्रीवास्तव द्वारा सोलर प्लांट का उद्घाटन किया गया। अरुणव शर्मा ने खिलाडिय़ों से यहां हॉस्टल, खान-पान सहित अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी भी प्राप्त की। अर्जुन अवार्डी मगन सिंह राजवी, कोच विक्रम सिंह राजवी, मुदित खजांची, सरपंच धर्मवीर सिंह राजवी ने अरुणव शर्मा का अभिनंदन किया। गौरतलब है कि गत वर्ष 23 नवम्बर 2025 को पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने खेल मैदान व हॉस्टल का उद्घाटन किया था।
*बीकानेर से 75 किमी दूर ढींगसरी गांव बना मिनी ब्राजील*
कोच विक्रम सिंह राजवी ने बताया कि गांव की बालिकाएं खेल के क्षेत्र में गौरव बढ़ा रही हैं। कई वर्षों की मेहनत के बाद बदलाव इतना आया है कि अब खुद परिवार वाले बच्चियों को फुटबॉल खेलने के लिए प्रेरित कर रहे हैं व ग्रामीणजनों का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है। इसको देखते हुए लगता ढींगसरी निश्चितरूप से एक दिन मिनी ब्राजील का रूप लेगा। जब ढींगसरी की बेटियों ने कोच विक्रम सिंह राजवी के मार्गदर्शन में नेशनल टूर्नामेंट में परचम फहराया तो उम्मीदें जगी। अगस्त 2024 में ढींगसरी की बेटियों के नेशनल जीतने के बाद पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी एवं उनके सहयोगियों द्वारा 17 लाख 83 हजार रुपए का सहयोग करके मैदान के काया पलट की शुरुआत की गई। ग्रामीणों ने भी अपनी बेटियों के लिए मेहनत की तथा नोखा निवासी भुवनेश्वर प्रवासी उत्कल बिल्डर्स के चैयरपर्सन सुभाष भूरा ने एक गर्ल्स हॉस्टल का निर्माण करवाया तथा उनके सहयोगियों द्वारा खेल उपकरण जूते टी-शर्ट व अन्य जरूरत का सामान उपलब्ध हो रहा है। इसी के साथ रामलाल सूरजदेवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट के महावीर रांका, बीकाजी ग्रुप के एमडी दीपक अग्रवाल सहित अनेक भामाशाह आगे आए और तीन घास व दो बीच फुटबॉल मैदान, गल्र्स हॉस्टल, इक्विपमेंट, ड्रेसेज, डाइट सहित बेहतरीन सुविधाएं प्रदान की जा रही है। बीकानेर से लगभग 72 किमी दूर नोखा के ढींगसरी गांव के इस खेल मैदान में जहां केवल टिब्बे और उबड़-खाबड़ मैदान था वहां अब हरी दोब का शानदार मैदान है। अब गांव की बेटियां अपनी मेहनत से जल्द ही विश्वस्तर पर ढींगसरी का नाम अंकित करवाएगी।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...