औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
शिक्षा : रिक्तियों को प्रदर्शित कर पदोन्नत व्याख्याता को अपने जिले में नियुक्त होने का अवसर दो
काउंसलिंग प्रक्रिया पर राजस्थान वरिष्ठ अध्यापक संघ कला वर्ग ने कड़ी आपत्ति जताई
शिक्षा : रिक्तियों को प्रदर्शित कर पदोन्नत व्याख्याता को अपने जिले में नियुक्त होने का अवसर दो
काउंसलिंग प्रक्रिया पर राजस्थान वरिष्ठ अध्यापक संघ कला वर्ग ने कड़ी आपत्ति जताई
वरिष्ठ अध्यापक से व्याख्याता पदोन्नति के पश्चात आयोजित की जाने वाली काउंसलिंग प्रक्रिया पर राजस्थान वरिष्ठ अध्यापक संघ कला वर्ग ने कड़ी आपत्ति प्रकट की है। प्रदेश अध्यक्ष सुभाष जोशी ने शिक्षा मंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर निवेदन किया है कि आपके नेतृत्व में राज्य सरकार ने 3 वर्ष बाद वरिष्ठ अध्यापकों को पदोन्नति कर व्याख्याता बनने की जो सौगात दी है वह काउंसलिंग प्रक्रिया में रिक्त पद देखने के बाद पदोन्नत वरिष्ठ अध्यापकों में मायूसी भर गया है। जोशी ने कहा की हमारा संघ निवेदन करता है कि प्रत्येक जिले में समस्त रिक्त पदों को होने वाली काउंसलिंग में प्रदर्शित किया जावे अन्यथा अपने जिले में रिक्त पद होने के बावजूद भी पदोन्नत साथियों को दूसरे जिले में मजबूरन नियुक्ति लेनी पड़ेगी। अतः शिक्षा विभाग समस्त रिक्तिया प्रदर्शित करते हुए पदोन्नति में व्याख्याता काउंसलिंग में अपना विद्यालय चुनने का अवसर देवे जिससे साथी अपने जिले में स्कूलों का चयन कर राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप स्वस्थ मानसिकता से विद्यालय में उपस्थित होकर विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकेंगेे। अतः जिले के संपूर्ण विद्यालय की रिक्तियों को प्रदर्शित कर पदोन्नत व्याख्याता को अपने जिले में नियुक्त होने का अवसर प्रदान करें l





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...