औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
14 दिसंबर 2025 रविवार
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के लूणकरणसर दौरे के मद्देनजर खाद्य मंत्री ने ली बैठक, अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी का किया आह्वान
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की 16 दिसंबर की लूणकरणसर यात्रा के मद्देनजर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने रविवार को नापासर और रुणिया बड़ा बास में बैठक लेते हुए अधिक से अधिक ग्रामीणों को भागीदारी निभाने का आह्वान किया। गोदारा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने बीकानेर जिले और लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र में अनेक सौगातें दी हैं। जिनसे आमजन को बड़ी राहत मिली है। उन्होंने कहा कि अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। लूणकरणसर विधानसभा सहित जिले भर के नागरिक इसमें भागीदारी निभाएं और मुख्यमंत्री का अभिनंदन करें। उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की जानकारी दी और कहा कि प्रशासनिक स्तर पर तैयारियों को व्यापक रूप दिया जा रहा है। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र में अब तक करवाए गए विकास कार्यों की जानकारी दी और कहा कि डबल इंजन की सरकार ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में नया इतिहास रचा है। इस दौरान उन्होंने विभिन्न कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारी दी। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, महिलाएं और आमजन मौजूद रहे।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...