Skip to main content

बीकानेर में गैस पाइप लाइन सौगात औद्योगिक इकाई को मिली जल्द ही पूरे बीकानेर के औद्योगिक व रिहायशी क्षेत्रों को प्राकृतिक गैस की उपलब्धता के प्रयास




औरों से हटकर सबसे मिलकर


bahubhashi.blogspot.com
22 दिसंबर 2025 सोमवार

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi

बीकानेर में गैस पाइप लाइन सौगात औद्योगिक इकाई को मिली

जल्द ही पूरे बीकानेर के औद्योगिक व रिहायशी क्षेत्रों को प्राकृतिक गैस की उपलब्धता के प्रयास




https://bahubhashi.blogspot.com

बीकानेर में गैस पाइप लाइन सौगात औद्योगिक इकाई को मिली

जल्द ही पूरे बीकानेर के औद्योगिक व रिहायशी क्षेत्रों को  प्राकृतिक गैस की उपलब्धता के प्रयास 

बीकानेर में गेस पाइप लाइन की उपलब्धता शीघ्रताशीघ्र करवाने एवं बीकानेर के औद्योगिक विकास को और अधिक गति देने हेतु गेसोनेट कम्पनी के जनरल मैनेजर गंगा प्रसाद बरुआ एवं बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया, सचिव वीरेंद्र किराडू तथा उद्योगपति मनीष सिपानी ने चर्चा की | गंगाप्रसाद बरुआ ने बताया कि बीकानेर के सभी औद्योगिक व रिहायशी क्षेत्रों को गेस पाइप लाइन से जोड़ने का शीघ्रताशीघ्र पूरा कर लिया जाएगा | वर्तमान में औद्योगिक इकाइयों को गेस पाइप लाइन का लाभ देने के उद्देश्य से बीकानेर के करणी औद्योगिक क्षेत्र की एक बड़ी खाद्य इकाई को गेस पाइप लाइन से जोड़ा जा चुका है और बीकानेर के समता नगर के रिहायशी क्षेत्र में भी पाइप लाइन बिछाने का कार्य शुरू कर दिया गया है जिसे जल्द ही पूर्ण कर लिया जाएगा | बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि बीकानेर के सभी औद्योगिक क्षेत्र गेस पाइप लाइन से जुड़ जाने के साथ ही यहाँ पर सिरेमिक्स के बड़े उद्योग आने के आसार नजर आने लगे थे | बीकानेर में सिरेमिक्स इकाइयां उपलब्ध कच्चे माल का उपयोग कर 500-1000 प्रतिशत का वेल्यु एडिशन करती है | बीकानेर जिले में प्रतिवर्ष 31 लाख टन क्ले का खनन होता है जिसका 98 प्रतिशत अन्य राज्यों को निर्यात हो जाता है | राज्य में उपलब्ध सिरेमिक खनिज जैसे क्ले, क्वार्टज व फ्ल्सपार पर आधारित लगभग 600 इकाइयां गुजरात के मोरबी टाऊन में कार्यरत है | इन इकाइयों में लगभग 30000 करोड़ का पूँजी निवेश हुआ है, लगभग 240000 श्रमिक कार्यरत है और 40 हजार करोड़ मूल्य का वार्षिक उत्पाद होता है जिसमें से लगभग 10 हजार करोड़ का निर्यात हो जाता है | सचिव वीरेंद्र किराडू ने बताया कि सिरेमिक टाइल्स उद्योग के मोरबी में स्थापित होने का मुख्य कारण प्राकृतिक गेस की उपलब्धता है | बीकानेर से मोरबी की सारी सिरेमिक्स इकाइयों को कच्चा माल भिजवाया जाता है और यदि बीकानेर में केंद्र सरकार द्वारा गेस पाइप लाइन की उपलब्धता करवा दी जाती है तो उपरोक्त मोरबी के आंकड़े राजस्थान में भी देखने को मिल सकेंगे | उद्योगपति मनीष सिपानी ने बताया कि बीकानेर में गेस पाइप लाइन आ जाने से बीकानेर के औद्योगिक विकास को पंख लगेंगे तथा इस पाइप लाइन को रानीबाजार औद्योगिक क्षेत्र तक शीघ्र लाया जाए |

Comments

Popular posts from this blog

बारिश : कोटगेट पकड़ कर खुद को बहने से बचाया... जमकर बरसे बदरा

बारिश : कोटगेट पकड़ कर खुद को बहने से बचाया... जमकर बरसे बदरा फोटो साभार दिनेश जोशी के फेसबुक पेज पर पोस्ट वीडियो से 🙏 गरजत-बरसत सावन आयो रे... तारीख ही नहीं बदली, बहुत कुछ बदल गया bahubhashi.blogspot.com 11 जुलाई 2025 शुक्रवार खबरों में बीकानेर ✒️@Mohan Thanvi बारिश : कोटगेट पकड़ कर खुद को बहने से बचाया... जमकर बरसे बदरा बीकानेर 11 जुलाई 2025 शुक्रवार  बीकानेर में सावन के पहले दिन शुक्रवार को दिन में बादल जमकर बरसे  सड़कों पर मानो  नहर बहने लगी। बारिश इतनी तेज हुई की कुछ ही देर में ढलानों पर तेजी से पानी बहने लगा। कोटगेट पर दो बच्चों ने कोर्ट दरवाजे को पकड़ कर अपने आप को पानी के तेज बहाव से बचने का प्रयास किया। शहर के नीचे के क्षेत्र में कुछ बस्तियों में भी पानी भरने के समाचार मिल रहे हैं । पुरानी गिन्नानी में तो लोगों का घरों से बाहर निकलना तक मुश्किल हो गया। यहां तक कि सादुल कॉलोनी आदि पॉश कॉलोनियों में भी सीवरेज ओवरफ्लो होने से कुछ घरों में पानी निकासी की समस्या सामने आ रही है। सूरसागर के पास एकबारगी आवाजाही थम गई।  https://bahubhashi.blogspot.com

अलर्ट बीकानेर : तेज सायरन के साथ वाइब्रेंट हो उठे मोबाइल आगामी 3 घंटे बेहद सतर्क रहें, बहुत गंभीर तूफान आने का अलर्ट रेत के पहाड़-सी काली-पीली आंधी युवाओं ने पहली बार देखी !

औरों से हटकर सबसे मिलकर आभार _फोटो - ग्रामीण इलाके के एक वायरल वीडियो से स्क्रीनशॉट bahubhashi.blogspot.com गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण खबरों में बीकानेर ✒️@Mohan Thanvi Bikaner https://bahubhashi.blogspot.com यहां प्रकाशित होगा आपके विश्वसनीय प्रतिष्ठित प्रतिष्ठान का विज्ञापन (खबरों में बीकानेर) अलर्ट बीकानेर : तेज सायरन के साथ वाइब्रेंट हो उठे मोबाइल  आगामी 3 घंटे बेहद सतर्क रहें, बहुत गंभीर तूफान आने का अलर्ट  रेत के पहाड़-सी काली-पीली आंधी युवाओं ने पहली बार देखी ! आपदा प्रबन्धन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग राजस्थान ने आगामी 3 घंटे सावधानी बरतने का अलर्ट जारी किया है । देखें अलर्ट नीचे।  ऐसी काली-पीली आंधी बीते चुनाव में पहली बार मतदान करने वाली पीढ़ी ने पहली मर्तबा देख दांतों तले अंगुली दबा ली । 30 मई 2026 शनिवार को दोपहर में बीकानेर संभाग में और बीकानेर शहर में तेज हवाओं के साथ उठे रेत के ऐसे पहाड़नुमा गुबार ने हाईवे पर एक शहर से दूसरे शहर और अंतरग्रामीण सड़कों पर चल रहे वाहनों को दृष्टि सीमा शून्य का नजारा दिखा दिया । पूरी तरह अंधेरा छा गया । मार्ग पर ...

पानी आ गया : गुरुवार से बीकानेर शहर में नियमित होगी जलापूर्ति नहरबंदी के बाद बीछवाल और शोभासर जलाशयों में पहुंचा नहरी पानी, विभाग ने किया स्वागत

औरों से हटकर सबसे मिलकर bahubhashi.blogspot.com गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण खबरों में बीकानेर ✒️@Mohan Thanvi Bikaner पानी आ गया : गुरुवार से बीकानेर शहर में नियमित होगी जलापूर्ति नहरबंदी के बाद बीछवाल और शोभासर जलाशयों में पहुंचा नहरी पानी, विभाग ने किया स्वागत https://bahubhashi.blogspot.com यहां प्रकाशित होगा आपके विश्वसनीय प्रतिष्ठित प्रतिष्ठान का विज्ञापन (खबरों में बीकानेर) पानी आ गया : गुरुवार से बीकानेर शहर में नियमित होगी जलापूर्ति नहरबंदी के बाद बीछवाल और शोभासर जलाशयों में पहुंचा नहरी पानी, विभाग ने किया स्वागत बीकानेर, 20 मई। जिले में 17 अप्रैल 2026 से चल रही नहरबंदी के बाद पंजाब से पानी छोड़े जाने पर बुधवार को नहरी पानी, बीकानेर जिले को जलापूर्ति करने वाले बीछवाल एवं शोभासर जलाशयों तक पहुंच गया है। इसके साथ ही गुरुवार, 21 मई से बीकानेर शहरी क्षेत्र में नियमित जलापूर्ति शुरू करने की कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अनुसार नहरी पानी बुधवार दोपहर 2:30 बजे बीछवाल जलाशय तथा शाम 5:10 बजे शोभासर जलाशय पहुंचा। पानी पहुंचने पर विभागीय अधिकार...