Skip to main content

मानव अधिकार प्रोटेक्शन राज. का प्रगति संकल्प समारोह- 2025 आयोजित




औरों से हटकर सबसे मिलकर


bahubhashi.blogspot.com
21 दिसंबर 2025 रविवार

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi

मानव अधिकार प्रोटेक्शन राज. का प्रगति संकल्प समारोह- 2025 आयोजित




https://bahubhashi.blogspot.com

मानव अधिकार प्रोटेक्शन राज. का प्रगति संकल्प समारोह- 2025 आयोजित
मानव अधिकार के बारे में हर किसी को जानकारी होना आवश्यक, तभी शोषण और अत्याचार से बच सकेगा- घनश्याम गुप्ता
जब से मानव अधिकार आयोग बना, आयोग और संगठन मानव हित में काम कर रहे- संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा
बीकानेर।मानव अधिकार प्रोटेक्शन राज. का प्रगति संकल्प समारोह -2025 रविवार 21 दिसंबर को जिला उद्योग संघ के सभागार में आयोजित हुआ। समारोह में मानव अधिकार आयोग के कार्य और कर्तव्य के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। 
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मानव अधिकार प्रोटेक्शन राज. के राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि मानव केअधिकारों की रक्षा करना हमारा परम कर्तव्य है। आज जरूरी नहीं कि हर मानव को अपने अधिकारों के बारे में जानकारी हो, जिन्हें जानकारी है वह ठीक हैं, लेकिन जिन लोगों को मानव अधिकार के बारे में कुछ भी नहीं मालूम, वह शोषण का शिकार होते हैं। जानकारी के अभाव में उनके अधिकारों का हनन किया जाता है और हमारी संस्थान का यह प्रयास है कि कम से कम देश के हर नागरिक को अपने अधिकारों के बारे में पता होना चाहिए। यही कारण है कि आज मानव अधिकार प्रोटेक्शन देश के पच्चीस राज्यों में लाखों सदस्यों के बल पर जुल्म और शोषण के खिलाफ आवाज उठाकर लोगों को जागरुक कर रहा है। जिस तरह से संगठन के साथ महिलाओं और पुरुषों का जुड़ाव हो रहा है, लगता है कि आने वाले समय में यह संगठन और मजबूती के साथ मानव हित में काम करेगा। 
इस मौके पर संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा ने कहा कि दस दिसंबर 1948 को संयुक्त राष्ट्र संघ ने एक मानव अधिकार प्रस्ताव पास किया। मानव अधिकारों के संबंद्ध में एक विस्तृत नियम कायदे जो संयुक्त राष्ट्र संघ से जुड़े देशों के लिए लागू किया। हमारे देश में जब संविधान लागू हुआ, इसमें संविधान की आत्मा है, उसमें लिखा है, व्यक्ति के विचार और मौलिक अधिकारों को आगे बढ़ाते हैं। संविधान में मौलिक अधिकारों में जिनमें धार्मिक, वैचारिक इन सारे मौलिक अधिकारों के आधार पर न्यायिक प्रणाली है, उनको संरक्षण देेने की दिशा में काम कर रही है। देश में संविधान लागू होने के बाद बहुत सारी व्यवस्थाएं, बहुत से संगठन और संस्थान मानव अधिकार के हित में काम कर रहे हैं। 
विशिष्ट अतिथि जी एस टी कमिश्नर ओ पी गोदारा ने अपने संबोधन में कहा कि मानव अधिकार का गठन जब से किया गया है, तब से यह निरन्तर काम कर रहा है। आज भी मानव अधिकार मानव के हितों के लिए लड़ रहा है।मानव अधिकार अपने आप में एक शब्द है। लेकिन पहले हमें यह समझना होगा कि मानव अधिकार है क्या..?, मानव की गरिमा और सम्मान को बचाने के लिए मानव अधिकार कार्य करता है। बहुत कम लोग अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करते हैं। अधिकांश नहीं करते! क्यों..? क्योंकि यह हमारे सोच में शामिल हो गया है। लेकिन हमें सोच बदलनी होगी, अन्याय के खिलाफ लड़ेगें तो हमें भगवान ताकत देता है। इसलिए अपनी सोच और स्वभाव बदलकर तार्किक होना पड़ेगा। महिला जिला अध्यक्ष विनिता नाहटा ने अपने संबोधन में संगठन के प्रति निष्ठा जताई और कहा कि जब भी कहीं भी कोई पीडि़त शोषित या दमित हमसे संपर्क करता है, हम उनके साथ खड़े रहते हैं और आगे भी खड़े रहेंगे। 
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश प्रभारी कमल किशोर शर्मा ने आए हुए आगंतुको का धन्यवाद करते हुए कहा कि हमें हमारे संगठन के अंतर्गत उन लोगों का सहयोग करना है, जो असुरक्षित हैं, आजाद देश में भी गुलामों की तरह रह रहे हैं, जिन्हें अपने अधिकारों की जानकारी तक नहीं है। जो सामाजिक या प्रभावशाली व्यक्तित्व से प्रताडि़त हो रहे हैं। इसलिए आप सभी को संगठन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलना है। 
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष जुगल किशोर शर्मा ने अपने स्वागत उद्बोधन में कहा कि वर्तमान में सामान्य जन अपने अधिकारों के प्रति उदसीन और अनभिज्ञ है जिस कारण वह अपना शोषण करवाता है, मानव अधिकार जिले में ऐसा वातावरण बनाने की कोशिश करेगा जिस से आमजन जागरूक हो सकें और इस संस्था से जुड़कर संस्था को और मजबूत बना सकें।जिला महासचिव अनुज अग्रवाल, जिला सचिव राजेंद्र सिंह पडि़हार,पीयूष जोशी, महेश शर्मा उपाध्यक्ष रामेश्वर पनेचा, सवार कुमार उपाध्याय, राधेश्याम पंचारिया ,विशिष्ट अतिथि बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष डी पी पचीसिया,बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष विवेक शर्मा और न्यूरो सर्जन डॉ कपिल पारीक ने भी संबोधित किया और कहा कि मानव को अधिकार है, इसकी जानकारी आपको और हमको होनी चाहिए। बीकानेर छोटी काशी है, यहां हर आदमी में सेवा का भाव है, यहां तीन आश्रम संचालित होते हैं। वहां आने वालों को प्रभुजी के नाम से संबोधित किया जाता है। मानव अधिकार के बारे में सभी को जानकारी होनी चाहिए। 
इससे पूर्व कार्यक्रम के आरंभ में आए हुएअतिथियों ने कार्यक्रम की शुरुआत भगवान गणेश जी की प्रतिमा पर माला पहनाकर एवं पुष्प अर्पित किए और राष्ट्र गान से संकल्प समारोह का शुभारम्भ किया। आए हुए अतिथियों का जिला संगठन की ओर से माला पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में बीकानेर दाल मील एसोसिएशन के अध्यक्ष जयकिशन अग्रवाल, उद्यमी राजेश गोयल, महिला संगठन संचालिका राखी चौरडिय़ा सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजन मौजूद रहे। मंच संचालन ज्योति प्रकाश रंगा ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

बारिश : कोटगेट पकड़ कर खुद को बहने से बचाया... जमकर बरसे बदरा

बारिश : कोटगेट पकड़ कर खुद को बहने से बचाया... जमकर बरसे बदरा फोटो साभार दिनेश जोशी के फेसबुक पेज पर पोस्ट वीडियो से 🙏 गरजत-बरसत सावन आयो रे... तारीख ही नहीं बदली, बहुत कुछ बदल गया bahubhashi.blogspot.com 11 जुलाई 2025 शुक्रवार खबरों में बीकानेर ✒️@Mohan Thanvi बारिश : कोटगेट पकड़ कर खुद को बहने से बचाया... जमकर बरसे बदरा बीकानेर 11 जुलाई 2025 शुक्रवार  बीकानेर में सावन के पहले दिन शुक्रवार को दिन में बादल जमकर बरसे  सड़कों पर मानो  नहर बहने लगी। बारिश इतनी तेज हुई की कुछ ही देर में ढलानों पर तेजी से पानी बहने लगा। कोटगेट पर दो बच्चों ने कोर्ट दरवाजे को पकड़ कर अपने आप को पानी के तेज बहाव से बचने का प्रयास किया। शहर के नीचे के क्षेत्र में कुछ बस्तियों में भी पानी भरने के समाचार मिल रहे हैं । पुरानी गिन्नानी में तो लोगों का घरों से बाहर निकलना तक मुश्किल हो गया। यहां तक कि सादुल कॉलोनी आदि पॉश कॉलोनियों में भी सीवरेज ओवरफ्लो होने से कुछ घरों में पानी निकासी की समस्या सामने आ रही है। सूरसागर के पास एकबारगी आवाजाही थम गई।  https://bahubhashi.blogspot.com

अलर्ट बीकानेर : तेज सायरन के साथ वाइब्रेंट हो उठे मोबाइल आगामी 3 घंटे बेहद सतर्क रहें, बहुत गंभीर तूफान आने का अलर्ट रेत के पहाड़-सी काली-पीली आंधी युवाओं ने पहली बार देखी !

औरों से हटकर सबसे मिलकर आभार _फोटो - ग्रामीण इलाके के एक वायरल वीडियो से स्क्रीनशॉट bahubhashi.blogspot.com गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण खबरों में बीकानेर ✒️@Mohan Thanvi Bikaner https://bahubhashi.blogspot.com यहां प्रकाशित होगा आपके विश्वसनीय प्रतिष्ठित प्रतिष्ठान का विज्ञापन (खबरों में बीकानेर) अलर्ट बीकानेर : तेज सायरन के साथ वाइब्रेंट हो उठे मोबाइल  आगामी 3 घंटे बेहद सतर्क रहें, बहुत गंभीर तूफान आने का अलर्ट  रेत के पहाड़-सी काली-पीली आंधी युवाओं ने पहली बार देखी ! आपदा प्रबन्धन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग राजस्थान ने आगामी 3 घंटे सावधानी बरतने का अलर्ट जारी किया है । देखें अलर्ट नीचे।  ऐसी काली-पीली आंधी बीते चुनाव में पहली बार मतदान करने वाली पीढ़ी ने पहली मर्तबा देख दांतों तले अंगुली दबा ली । 30 मई 2026 शनिवार को दोपहर में बीकानेर संभाग में और बीकानेर शहर में तेज हवाओं के साथ उठे रेत के ऐसे पहाड़नुमा गुबार ने हाईवे पर एक शहर से दूसरे शहर और अंतरग्रामीण सड़कों पर चल रहे वाहनों को दृष्टि सीमा शून्य का नजारा दिखा दिया । पूरी तरह अंधेरा छा गया । मार्ग पर ...

पानी आ गया : गुरुवार से बीकानेर शहर में नियमित होगी जलापूर्ति नहरबंदी के बाद बीछवाल और शोभासर जलाशयों में पहुंचा नहरी पानी, विभाग ने किया स्वागत

औरों से हटकर सबसे मिलकर bahubhashi.blogspot.com गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण खबरों में बीकानेर ✒️@Mohan Thanvi Bikaner पानी आ गया : गुरुवार से बीकानेर शहर में नियमित होगी जलापूर्ति नहरबंदी के बाद बीछवाल और शोभासर जलाशयों में पहुंचा नहरी पानी, विभाग ने किया स्वागत https://bahubhashi.blogspot.com यहां प्रकाशित होगा आपके विश्वसनीय प्रतिष्ठित प्रतिष्ठान का विज्ञापन (खबरों में बीकानेर) पानी आ गया : गुरुवार से बीकानेर शहर में नियमित होगी जलापूर्ति नहरबंदी के बाद बीछवाल और शोभासर जलाशयों में पहुंचा नहरी पानी, विभाग ने किया स्वागत बीकानेर, 20 मई। जिले में 17 अप्रैल 2026 से चल रही नहरबंदी के बाद पंजाब से पानी छोड़े जाने पर बुधवार को नहरी पानी, बीकानेर जिले को जलापूर्ति करने वाले बीछवाल एवं शोभासर जलाशयों तक पहुंच गया है। इसके साथ ही गुरुवार, 21 मई से बीकानेर शहरी क्षेत्र में नियमित जलापूर्ति शुरू करने की कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अनुसार नहरी पानी बुधवार दोपहर 2:30 बजे बीछवाल जलाशय तथा शाम 5:10 बजे शोभासर जलाशय पहुंचा। पानी पहुंचने पर विभागीय अधिकार...