bahubhashi.blogspot.com
17 जून 2025 मंगलवार
खबरों में बीकानेर
@Mohan Thanvi
एमजीएसयू में बोम और अकादमिक काउंसलरों की नियुक्ति
राज्य सरकार ने महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के बोर्ड आफ मैनेजमेंट और अकादमिक काउंसलरों की नियुक्ति की है। देर रात एक आदेश जारी कर गवर्नमेंट कॉलेज नोहर के प्रिंसिपल प्रोफेसर अमर सिंह, आदर्श गर्ल्स कॉलेज नोखा की प्रिंसिपल डॉक्टर अखिलानंद पाठक,जयपुर कॉलेज के प्रोफेसर डॉक्टर कमल कुमार मिश्रा, और सीकर कॉलेज के प्रिंसिपल ग्यारसी लाल जाट को बोर्ड आफ मैनेजमेंट का सदस्य बनाया गया है। वहीं गवर्नमेंट कॉलेज श्रीगंगानगर के प्रिंसिपल बलवंत सिंह, बेसिक पीजी कॉलेज के प्रिंसिपल प्रोफेसर सुरेश पुरोहित, एम एस कॉलेज की प्रोफेसर अभिलाषा आल्हा और श्री गंगानगर के संस्कृत के प्रोफेसर श्यामलाल को एकेडमिक काउंसिल का सदस्य मनोनीत किया है। इनकी नियुक्ति एक से तीन वर्ष के मध्य रहेंगी।
*डॉ अखिलानन्द पाठक :
शिक्षाविद, साहित्यकार, अखिल भारतीय साहित्य परिषद जोधपुर के प्रांत अध्यक्ष डॉ.अखिलानंद पाठक को महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के प्रबंध मंडल सदस्य नियुक्त किए जाने पर साहित्य परिषद के कार्यकर्ताओं एवं शिक्षक संघ के कार्यकर्ताओं सहित साहित्य जगत ने खुशी जाहिर की है।
डॉ. पाठक उच्च शिक्षा के क्षेत्र में 20 वर्षो से अधिक समय से निजी महाविद्यालय में प्राचार्य है । उन्होंने कई पुस्तकों का सम्पादन किया है, उन्हें कई साहित्यिक पुरस्कारो से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले डॉ. पाठक विद्यार्थी परिषद, स्वदेशी जागरण मंच तथा संघ के बौद्धिक विभाग में कार्य कर चुके हैं।

जय जय प्रयागराज 🙏 pic.twitter.com/47uNRNfxKP
— Mohan Thanvi / खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 (@Mohanthanvi) February 23, 2025





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...