bahubhashi.blogspot.com
17 जून 2025 मंगलवार
खबरों में बीकानेर
@Mohan Thanvi
सिंध के अंतिम हिन्दू सम्राट दाहिर सेन का बलिदान दिवस मनाया
बीकानेर 16.06.2025 सोमवार
सिंध के अंतिम हिन्दू सम्राट दाहिर सेन का बलिदान दिवस मनाया
भारतीय सिंधु सभा एवं भारतीय सिंधु सेवा परिषद के संयुक्त तत्वाधान में सिंध के अंतिम हिन्दू सम्राट दाहिर सेन का बलिदान दिवस आज दिनांक 16.06.2025 सोमवार को पवनपुरी सुदर्शना नगर स्थित झूलेलाल मंदिर में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संभाग संरक्षक मानसिंह मामनानी ने की। मुख्य अतिथि सिंधी साहित्य समिति के हेमंत गारवानी व विशिष्ट अतिथि दिलीप मनसुखानी व कांता वाधवानी रहे।
अनिल डेम्बला व गणेश सदारंगानी सहित समाज के सदस्यों ने दाहिर सेन के चित्र पर पुष्पांजली अर्पित की। किशन सदारंगानी, सुरेश केशवानी व पवन खत्री ने दीप प्रज्ज्वलित किया। समाज के वरिष्ठ सदस्य श्याम आहूजा ने कार्यक्रम में आनलाईन वर्चुअल भागीदारी निभा कर मार्गदर्शन प्रदान किया।
इस अवसर पर मुख्य प्रवक्ता हासानंद मंघवानी ने सिंध के अंतिम हिन्दू सम्राट दाहिर सेन के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उन्होंने अपने शासन काल में अपने सिंध प्रांत को बहुत ही मजबूत बनाया था। दाहिर सेन अपने जीवन काल में कभी कोई युद्ध नही हारे थे। 712 ईस्वी में सिंधु नदी के किनारे उन्होने अपनी देह को त्याग दिया।
सिंधी समाज के सदस्यों द्वारा अहमदाबाद प्लेन दुर्घटना में दिवंगत होने वालों को श्रृद्धांजली अर्पित की गयी।

जय जय प्रयागराज 🙏 pic.twitter.com/47uNRNfxKP
— Mohan Thanvi / खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 (@Mohanthanvi) February 23, 2025




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...