bahubhashi.blogspot.com
10 जून 2025 मंगलवार
खबरों में बीकानेर
@Mohan Thanvi
दिव्यांगजनों को निःशुल्क कृत्रिम अंग, सहायक उपकरण वितरण पूर्व चिन्हीकरण शिविर 11जून से
बीकानेर, 10 जून। वित्तीय वर्ष 2025-26 की बजट घोषणा संख्या 68 (1) में उपमुख्यमंत्री द्वारा ’राज्य में विशेष योग्यजनों को और अधिक सुविधा एवं संबल प्रदान करने कि दृष्टि से 1 लाख दिव्यांगजनों को आवश्यकता एवं पात्रता अनुसार कृत्रिम अंग/सहायता उपकरण चिन्हित कर उपलब्ध करवाये जाने की घोषणा की गई हैं।’
राज्य सरकार की बजट घोषणा अनुसार राज्य में विशेष योग्यजनों के सशक्तिकरण एवं कल्याण के लिए उनकी आवश्यकता एवं पात्रता अनुसार कृत्रिम अंग, सहायता उपकरण उपलब्ध करवाने के लिए दिव्यांगजनों को चिन्हित कर विशेष अभियान चलाकर उन्हें लाभान्वित करने के लिए विशेष योग्यजन शिविरों का आयोजन 11 से 30 जून तक होगा। शिविर सभी उपजिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर प्रातः 9.30 बजे से दोपहर 3.00 बजे तक आयोजित होंगे। जिसके अन्तर्गत दिव्यांगजनों को आधार कार्ड, दिव्यांग प्रमाण पत्र, पेंशन पीपीओ/आय प्रमाण पत्र, एक पासपोर्ट साईज फोटो लेकर उपस्थित होना है।
ग्यारह जून को बीकानेर ब्लॉक में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, देशनोक, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, बरसिंहसर, श्रीडूंगरगढ़ ब्लॉक में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मोमासर, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गुसाईसर बड़ा, कोलायत ब्लॉक में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गजनेर, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गडियाला, बज्जू ब्लॉक में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गोडू, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बीकमपूर, खाजूवाला में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र दंतौर, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र 8 केवाईडी, पुगल ब्लॉक में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र छतरगढ़, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अमरपुरा, नोखा ब्लॉक में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जसरासर, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मुकाम, पांचु ब्लॉक में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पंाचू, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कक्कू, लूणकरणसर ब्लॉक में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र महाजन, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कालू में शिविर का शुभारंभ होगा।

जय जय प्रयागराज 🙏 pic.twitter.com/47uNRNfxKP
— Mohan Thanvi / खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 (@Mohanthanvi) February 23, 2025



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...