पीएम मोदी कार्यकाल 11 वर्ष : सीएम भजनलाल ने किया प्रदर्शनी का उद्घाटन
bahubhashi.blogspot.com
11 जून 2025 बुधवार
खबरों में बीकानेर
@Mohan Thanvi
पीएम मोदी कार्यकाल 11 वर्ष : सीएम भजनलाल ने किया प्रदर्शनी का उद्घाटन
जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 11 वर्ष पूर्ण होने पर मंगलवार को जयपुर में भाजपा आईटी और सोशल मीडिया विभाग द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई। भाजपा आईटी विभाग के प्रदेश संयोजक अविनाश जोशी ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तथा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा गत 11 वर्षों में किए गए जनहितकारी कार्यों को प्रदर्शित किया गया। उन्होंने कहा कि गत 11 वर्षों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का सम्मान बढ़ा है। जोशी ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तथा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने प्रदर्शनी में संकलित किए गए चित्रों और आंकड़ों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शनी केंद्र सरकार की विकास यात्रा का आईना है। इस दौरान सोशल मीडिया विभाग के हीरेंद्र कौशिक सहित विभिन्न पदाधिकारी मौजूद रहे। इससे पूर्व भाजपा के नगरीय निकाय व पंचायतीराज उपचुनावों में 36 में से 27 सीटों पर विजय हासिल करने के बाद कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करवाया। इस दौरान प्रदेश मंत्री वासुदेव चावला, वरिष्ठ नेता हेमराज मीणा, आईटी विभाग प्रदेश संयोजक अविनाश जोशी, सोशल मीडिया विभाग प्रदेश संयोजक हीरेंद्र कौशिक, आईटी प्रदेश सहसंयोजक विकास शर्मा आदि उपस्थित रहे।

जय जय प्रयागराज 🙏 pic.twitter.com/47uNRNfxKP
— Mohan Thanvi / खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 (@Mohanthanvi) February 23, 2025





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...