बिजली : मंत्रियों की मौजूदगी में 3 घंटे सुबह 3 घंटे शाम को पावर कट
सांसद सेवा केंद्र भी प्रभावित
bahubhashi.blogspot.com
11 जून 2025 बुधवार
खबरों में बीकानेर
@Mohan Thanvi
बिजली : मंत्रियों की मौजूदगी में 3 घंटे सुबह 3 घंटे शाम को पावर कट
सांसद सेवा केंद्र भी प्रभावित
बीकानेर। बीकानेर में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता, मंत्री दौरे पर रहेंगे। लेकिन बिजली वितरण कंपनी मंत्रियों की मौजूदगी में भी बीकानेर में 3 घंटे सुबह और 3 घंटे शाम को कुछ चयनित इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रखेगी। इसके पीछे कारण रख रखाव बताया जा रहा है । लेकिन मजे की बात यह है कि इस पावर कट के प्रभाव में सांसद सेवा केंद्र क्षेत्र भी शामिल है।
जीएसएस/फीडर रख-रखाव, पेड़ो की छंटाई आदि के लिए, जो अत्यावश्यक है, के दौरान बुधवार 11 जून को प्रातः 07:00 बजे से 10:00 बजे तक निम्न स्थानों पर विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सांसद सेवा केन्द्र कांता खतुरिया कॉलोनी का क्षेत्र, सायं 04:00 बजे से 07:00 बजे तक कालूजी की टाल का क्षेत्र, स्वर्णजयंती विस्तार का क्षेत्र में बिजली कटौती रहेगी।

जय जय प्रयागराज 🙏 pic.twitter.com/47uNRNfxKP
— Mohan Thanvi / खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 (@Mohanthanvi) February 23, 2025




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...