2010 से ब्लागिंग की दुनिया में ⛹️
औरों से हटकर सबसे मिलकर 🏅
खबरों में बीकानेर 📰
पुलिस कमांडो के सिर से आर-पार हुई गोली, वेंटिलेटर पर रखा, हालत गंभीर
ग्रीन कॉरिडोर बनाकर 3 घंटे में जैसलमेर से जोधपुर लाए,
जैसलमेर। जैसलमेर में पुलिस की इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (ईआरटी) के कमांडो के सिर से गोली आर-पार हो गई। जैसलमेर से जोधपुर तक ग्रीन कॉरिडोर बनाकर करीब 3 घंटे में घायल कमांडो को जोधपुर के मथुरादास माथुर (एमडीएम) अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टर्स ने पहले से ही तैयारियां कर
रखी थी। अस्पताल पहुंचते ही जवान का सिटी स्कैन किया गया। इसके बाद आईसीयू रेड जोन में शिफ्ट कर दिया। फिलहाल जवान को वेंटिलेटर पर रखा गया है। जानकारी के अनुसार उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ के 2 दिवसीय जैसलमेर दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने के लिए ईआरटी के 10 जवानों की टीम एक गाड़ी में जोधपुर से जैसलमेर आ रही थी। जैसलमेर से करीब 10 किलोमीटर पहले जवान दिनेश कुमार पुत्र माला राम निवासी इसरोल गांव, चितलवाना (सांचौर) के सिर से गोली आर-पार हो गई। घायल कमांडो को गंभीर हालत में जैसलमेर के जवाहिर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद घायल कमांडो को जोधपुर रेफर कर दिया गया।
उधर, घटना की सूचना के बाद एसपी सुधीर कुमार अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी जुटाई। जवान को जोधपुर पहुंचाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया। दोपहर करीब 3.36 बजे एंबुलेंस कमांडो को लेकर जवाहिर हॉस्पिटल से रवाना हुई। इस दौरान एसपी भी अपनी गाड़ी से एंबुलेंस के आगे चल रहे थे। शाम 6 बजकर 33 मिनट पर कमांडो को लेकर एंबुलेंस जोधपुर के एमडीएम अस्पताल पहुंच गई। दिनेश के एक साथी ने बताया कि जैसलमेर जाते समय रास्ते में दिनेश ने बताया कि उसके सिर में दर्द हो रहा है, इसलिए पीछे की सीट पर सोने जा रहा है। इसके लिए एक साथी सीट पीछे की सीट से उठकर आगे बैठ गया और दिनेश पीछे की सीट पर जाकर सो गया।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...