2010 से ब्लागिंग की दुनिया में ⛹️
औरों से हटकर सबसे मिलकर 🏅
खबरों में बीकानेर 📰
सेना के ट्रक और बाइक की भिड़ंत : तीन युवकों की मौत
सूरतगढ़। सूरतगढ़ में सेना के ट्रक और बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, 1 गंभीर घायल हो गया।
सेना के ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार 3 युवकों की मौत हो गई। एक युवक गंभीर रूप से घायल है। एक ही बाइक पर सवार होकर चारों युवक अपने गांव जा रहे थे। घटना के बाद सेना के जवान चारों को आर्मी हॉस्पिटल लेकर गए। यहां 2 युवकों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एक युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घायल युवक को सूरतगढ़ के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया था। यहां से श्रीगंगानगर रेफर किया गया है। मामला श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ का है।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...