2010 से ब्लागिंग की दुनिया में ⛹️
औरों से हटकर सबसे मिलकर 🏅
खबरों में बीकानेर 📰
जय हो बिहार के लाला ! आग से बचाने के लिए लोगों ने धक्का देकर पटरी पर चला दी ट्रेन
नईदिल्ली। बिहार के लखीसराय में जिले के किऊल जंक्शन रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के डिब्बों को आग से बचाने के लिए एकता की मिसाल देखने को मिली। लोगों ने मिलकर ट्रेन को धक्का देकर पटरी पर चला दिया। इससे ट्रेन की कई बोगियां आग की चपेट में आने से बच गई। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। लोग बिहार के लोगों की हिम्मत और एकता की तारीफ हुए कर रहे हैं। दरअसल, किऊल स्टेशन पर गुरुवार शाम में पटना-जसीडीह मेमू ट्रेन आग लग गई। आग लगने से इंजन और दो बोगियां जलने लगीं। लपटें अन्य डिब्बों को चपेट में न ले लें, इसके लिए कर्मचारियों ने ट्रेन के बाकी के हिस्से को आग वाले डिब्बों से अलग कर दिया। इसके बाद स्टेशन पर मौजूद यात्री और अन्य लोग एकजुट हुए और ट्रेन को धक्का देकर चलाया एवं सुरक्षित जगह पहुंचा दिया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बड़ी संख्या में लोग मेमू को धक्का मारकर चलाते हुए नजर आए।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...