नीचे इस क्रम में पढ़ें गुरुवार : आज की खबरें
- खरीफ सीजन में बीज, खाद-उवर्रक की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कृषि आदान विक्रेता कार्यशाला आयोजित
- खेल मंत्री से मिले विधायक व्यास, खेल परिदृश्य पर की चर्चा
- ऊर्जा राज्य मंत्री बुधवार को आएंगे बीकानेर
- युवा पीढ़ी नशाखोरी से दूर रहकर राष्ट्र के नव-निर्माण की संवाहक बनें - मेघवाल
जिला प्रशासन की पहल पर मेधावी
- मथेरन चित्र शैली का ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर शुरू
- 16 वीं विधानसभा का द्वितीय सत्र 3 जुलाई से
- बजरी खनन के तीन एलओआई जारी होंगे
- राज्य सेवा के अधिकारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही एवं अभियोजन स्वीकृति के 31 प्रकरणों का निस्तारण
- मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0
जिला कलेक्टर ने एसडीएम और विकास अधिकारियों को दिए द्वितीय चरण हेतु गांवों का चयन करने के दिए निर्देश
- बच्चों को सिन्धी संस्कृति, सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन के बलिदान दिवस व अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के बारे में बताया
नि:शुल्क बाल संस्कार शिविर का 2सरा दिन
- गत 3 सप्ताह में प्रादेशिक परिवहन कार्यालय में बने 1 हजार 700 से अधिक लर्निंग लाइसेंस
- अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला, ब्लाक और ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर आयोजित होंगे योगाभ्यास
- जिला कलेक्टर ने ली जिला गौपालन समिति की बैठक*
*गौशालाओं में छाया, चारा-पानी सहित अन्य व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश*
- खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री शुक्रवार को करेंगे गुसांईसर द्वितीय एवं बंबलू सब स्टेशन में ट्रांसफार्मर क्षमतावर्धन कार्य का लोकार्पण
- विधायक ताराचंद सारस्वत के प्रयासों से समंदसर में फीडर 5 का काम प्रारम्भ
- *मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन और चिकत्सा विभाग के सकारात्मक प्रयास*
*मातृ मृत्यु दर में आई आमूलचूल गिरावट*
- महात्मा गाँधी नरेगा कार्यस्थल पर सुविधाओं के संबंध मे दिशा निर्देश जारी
- आठ चिकित्सकों के पंजीयन निरस्त, 2 के निलंबित
- 2 हजार से अधिक पुलिस अधिकारियों और जवानों ने किया रक्तदान
- जल्द धरातल पर उतरेगी प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना— अधिकारियों को टाइमलाइन तय कर डीपीआर बनाने के निर्देश जारी— प्रमुख शासन सचिव
2010 से ब्लागिंग की दुनिया में ⛹️
औरों से हटकर सबसे मिलकर 🏅
खबरों में बीकानेर 📰
- *खरीफ सीजन में बीज, खाद-उवर्रक की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कृषि आदान विक्रेता कार्यशाला आयोजित*
बीकानेर,13 जून। कृषि विभाग के कोलायत बज्जू स्थित कार्यालय में संयुक्त निदेशक कृषि कैलाश चौधरी की अध्यक्षता में आगामी खरीफ सीजन में बीज, खाद व उवर्रक की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए होलसेल आपूर्तिकर्ता, विक्रेता व निर्माता कंपनी पदाधिकारियों की कृषि आदान विक्रेता कार्यशाला आयोजित की गई।
संयुक्त निदेशक ने बताया कि आगामी खरीफ सीजन के मद्देनजर कृषि आदान विक्रेता कार्यशाला रखी गई है। जिले में बीज, युरिया, डीएपी, एस एस पी की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध है। संयुक्त निदेशक कैलाश चौधरी ने खरीफ सीजन के तहत गुणवत्ता पूर्ण बीज की आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कृषि आदान निरीक्षकों की टीमें जिले में सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि किसान अज्ञात स्त्रोत द्वारा प्राप्त बीज की किसी भी किस्म के बीज की बुवाई ना करें। नकली बीज की रोकथाम के लिए कृषि विभाग द्वारा कमेटी गठित कर समय-समय पर बीज विक्रेताओं का निरीक्षण कर रही है। अब तक 100 से अधिक नमूने लिए जा चुके है, अमानक पाए जाने पर नियमानुसार कठोर कार्यवाही की जाएगी।
सहायक निदेशक भैराराम गोदारा ने वर्तमान खाद उर्वरकों की लक्ष्य, आपूर्ति, आंवटन व खरीफ सीजन के मद्देनजर आगामी माह की समयबद्ध आपूर्ति प्लान पर विस्तार से चर्चा की। सहायक निदेशक ने आदान विक्रेताओं को आवश्यक वस्तु अधिनियम-1955, उर्वरक नियंत्रण आदेश-1985, बीज नियंत्रण आदेश-1983 तथा कीटनाशी अधिनियम-1968 के नियमों की जानकारी देते हुए गुण नियंत्रण से संबंधित अध्यादेशों के बारे में विस्तार से बताया।
सहायक कृषि अधिकारी लाईसेंस शाखा प्रभारी धनाराम बेरड़ ने सभी आदान विक्रेताओं को आदान के रखरखाव एवं स्टॉक संग्रहण के नियमों की जानकारी दी। स्टॉक रजिस्टर संधारण करने एवं उत्तरोत्तर प्रबंधन करने के बारे में विस्तार से बताया व आदान लाइसेंस के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
- *खेल मंत्री से मिले विधायक व्यास, खेल परिदृश्य पर की चर्चा*
बीकानेर, 13 जून। बीकानेर (पश्चिम) विधायक जेठानंद व्यास ने गुरुवार को जयपुर में खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ से मुलाकात की और बीकानेर के खेल परिदृश्य पर चर्चा की।
व्यास ने कहा कि बीकानेर की युवा खेल प्रतिभाएं तेजी से आगे बढ़ रही हैं। बीकानेर में साइक्लिंग के अलावा तीरंदाजी, निशानेबाजी और तैराकी में अपार संभावनाएं हैं। इसके मद्देनजर इन खेलों की पर्याप्त खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाए। उन्होंने शहरी क्षेत्र में नया खेल मैदान विकसित करने, खेल गतिविधियां संचालित करने वाली संस्थाओं को सहयोग करने और नए खेल प्रशिक्षकों की नियमित अथवा अस्थाई आधार पर भर्ती करने की आवश्यकता जताई। साथ ही डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में व्यवस्थाओं की वृद्धि के संबंध में भी चर्चा की। उन्होंने सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग से जुड़े विषयों पर भी बातचीत की।
- *ऊर्जा राज्य मंत्री बुधवार को आएंगे बीकानेर*
बीकानेर, 13 जून। राज्य मंत्री ऊर्जा विभाग (स्वतंत्र प्रभार) श्री हीरालाल नागर बुधवार 19 जून को भड़ला से प्रस्थान कर रात्रि 9 बजे बीकानेर पहुंचेंगे। नागर रात्रि विश्राम बीकानेर में करेंगे।
ऊर्जा मंत्री गुरुवार 20 जून को प्रातः 10 बजे संभाग स्तरीय बैठक में भाग लेंगे तथा दोपहर 2 बजे सूरतगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे।
-युवा पीढ़ी नशाखोरी से दूर रहकर राष्ट्र के नव-निर्माण की संवाहक बनें - मेघवाल
जिला प्रशासन की पहल पर मेधावी विद्यार्थियों के साथ संवाद आयोजित
बीकानेर, 13 जून। केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि युवा पीढ़ी अपने जीवन के लक्ष्य हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करें, नशाखोरी से दूर रहें और संस्कारवान बने। केन्द्रीय मंत्री ने यूआईटी सभागार में गुरुवार को कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण हुए मेधावी विद्यार्थियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद करते हुए यह बात कही। उन्होंने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी और मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया । उन्होंने उच्च शिक्षा में हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया। नीट में चयनित छात्रा आशा राठौड़ को भी केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने बधाई दी।
जिला प्रशासन के नवाचार कार्यक्रम के तहत जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रशासन डॉ दुलीचंद मीना ने भी विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने युवावर्ग को नशाखोरी से दूर रहने के लिए प्रोत्साहित किया।
एडीएम डॉ मीना ने सभी बच्चों को *नशामुक्त यूथ* का संकल्प दिलाया तथा अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित होकर मेहनत करने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने नई पीढ़ी को सुसंस्कृत, नशामुक्त एवं तकनीक का शिक्षा के क्षेत्र में सदुपयोग करने हेतु प्रेरित किया। सीडीईओ महेन्द्र कुमार ने केंद्र एवं राज्य सरकार की छात्र-छात्राओं को मिलने वाले पुरस्कार, छात्रवृत्तियों एवं छात्र कल्याण योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में जिले की सरकारी संस्थाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों में कक्षा 12 वीं में कला वर्ग में शौभा तंवर ने 98.2% अंक, वाणिज्य वर्ग में लीला छाजेड़ ने 95.4% अंक तथा विज्ञान संकाय में हिना सोनी एवं सुमन कंवर 97.2% अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी तरह कक्षा 10 वीं में हेमन्त कुमार पारीक ने 98% अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी कार्यक्रम में शामिल हुए। इन विद्यार्थियों सहित अन्य मेधावी बच्चे और उनके अभिभावक भी इस कार्यक्रम सम्मिलित हुए।
अभिभावकों ने जिला कलेक्टर का इस पहल के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में डीईओ गजानंद सेवग,एपीसी कैलाश धवल एडीपीओ ओमप्रकाश गोदारा उपस्थित रहे।
- मथेरन चित्र शैली का ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर शुरू
बीकानेर, 13 जून। राजस्थान ललित कला अकादमी और कला, साहित्य संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग द्वारा मथेरन चित्र शैली का ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर गुरुवार को राजकीय उच्च अध्ययन शिक्षा संस्थान (आइएएसई) में शुरू हुआ। शिवबाड़ी मंदिर के अधिष्ठाता स्वामी विमर्शानंद ने इसकी शुरुआत की। इला पारीक ने मंत्रोच्चार किया। इस अवसर पर मथेरण चित्रकार मूलचंद महात्मा, राजस्थान ललित कला अकादमी के सचिव डॉ. रजनीश हर्ष, राजकीय उच्च अध्ययन संस्थान के प्राचार्य रामदेवली मीना और डॉ.राजकुमार शर्मा, अभिलेखागार निदेशक डॉ. नितिन गोयल, शिविर कोर्डिनेटर - डॉ. मोना सरदार डूडी और युवा चित्रकार कमल किशोर जोशी आदि मौजूद रहे। डॉ. राकेश किराडू ने मथेरन कला तथा अकादमी सचिव डॉ.रजनीश हर्ष ने शिविर की जानकारी दी।
स्वामी विमर्शानंद ने कहा कि कला और संस्कृति बिना मनुष्य का सर्वांगीण विकास संभव नहीं है। युवाओं को इस दिशा में आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षणार्थी पूर्ण मनोयोग से नया ज्ञान अर्जित करें। युवा चित्रकार सुनील रंगा ने स्वागत उद्बोधन दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. शमीम पड़िहार ने किया। बृज नारायण व्यास ने आभार जताया। किया।
- राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने विधानसभा सत्र आहूत करने की दी स्वीकृति 16 वीं विधानसभा का द्वितीय सत्र 3 जुलाई से
जयपुर, 13 जून। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने 16 वीं विधानसभा का द्वितीय सत्र 3 जुलाई से आहूत किए जाने की स्वीकृति प्रदान की है।
-----
राजेश व्यास/सविता
- आमजन को बजरी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री का फैसला— आरएसएमएमएल को बजरी खनन के तीन एलओआई जारी होंगे— मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने प्रदान की स्वीकृति
जयपुर, 13 जून। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने आरएसएमएमएल को भीलवाड़ा जिले में खनिज बजरी के खनन पट्टों के तीन मंशा पत्र (एलओआई) जारी करने की स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री के इस फैसले से आमजन को खनिज बजरी की सस्ती और निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।
मुख्यमंत्री श्री शर्मा द्वारा यह स्वीकृति राजस्थान अप्रधान खनिज रियायत नियम, 2017 के नियम, 84 के अंतर्गत प्रदान की गई है। इस अनुपालना में खान एवं पेट्रोलियम विभाग द्वारा आरएसएमएमएल को भीलवाड़ा जिले की तहसील सवाईपुर के ग्राम सोपुरा, अडसीपुरा, आकोला में 76.77 हैक्टेयर एवं ग्राम आकोला में 96.99 हैक्टेयर और 67.70 हैक्टेयर राजकीय भूमि गैर मुमकिन नदी के खनिज बजरी के ये प्लॉट आवंटित किए जाएंगे। ये आवंटन बजरी खनन पर रॉयल्टी के बराबर अतिरिक्त प्रीमियम के आधार पर किए जाएंगे।
------
विवेक जादोन/रवीन्द्रआमजन को बजरी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री का फैसला— आरएसएमएमएल को बजरी खनन के तीन एलओआई जारी होंगे— मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने प्रदान की स्वीकृति
जयपुर, 13 जून। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने आरएसएमएमएल को भीलवाड़ा जिले में खनिज बजरी के खनन पट्टों के तीन मंशा पत्र (एलओआई) जारी करने की स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री के इस फैसले से आमजन को खनिज बजरी की सस्ती और निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।
मुख्यमंत्री श्री शर्मा द्वारा यह स्वीकृति राजस्थान अप्रधान खनिज रियायत नियम, 2017 के नियम, 84 के अंतर्गत प्रदान की गई है। इस अनुपालना में खान एवं पेट्रोलियम विभाग द्वारा आरएसएमएमएल को भीलवाड़ा जिले की तहसील सवाईपुर के ग्राम सोपुरा, अडसीपुरा, आकोला में 76.77 हैक्टेयर एवं ग्राम आकोला में 96.99 हैक्टेयर और 67.70 हैक्टेयर राजकीय भूमि गैर मुमकिन नदी के खनिज बजरी के ये प्लॉट आवंटित किए जाएंगे। ये आवंटन बजरी खनन पर रॉयल्टी के बराबर अतिरिक्त प्रीमियम के आधार पर किए जाएंगे।
------
- राज्य सेवा के अधिकारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही एवं अभियोजन स्वीकृति के 31 प्रकरणों का निस्तारण
जयपुर, 13 जून। सुशासन में राज्यकर्मियों की अहम भूमिका सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने राज्य सेवा के अधिकारियों के विरुद्ध लंबित अनुशासनात्मक कार्यवाही एवं अभियोजन स्वीकृति के 31 विचाराधीन प्रकरणों का निस्तारण किया है।
कुल निस्तारित प्रकरणों में से 14 प्रकरणों में अधिकारियों पर लगाए गए आरोप प्रमाणित होने पर सीसीए नियम 16 के अंतर्गत दण्डित किया गया, वहीं एक प्रकरण आरोप अप्रमाणित पाए जाने पर समाप्त किया गया। 6 प्रकरणों में सेवानिवृत्त अधिकारियों के विरुद्ध प्रमाणित आरोपों का अनुमोदन किया गया। मुख्यमंत्री के विचारार्थ सीसीए नियम 34 में प्रस्तुत 2 पुनरावलोकन याचिकाएं संतोषजनक तथ्यों के अभाव में खारिज की गईं।
मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम, 2018 के अंतर्गत 5 प्रकरणों में अभियोजन स्वीकृति प्रदान की तथा धारा 17-ए के एक प्रकरण में परिवाद दर्ज कर विस्तृत जांच करवाए जाने की अनुमति प्रदान की। अनिवार्य सेवानिवृत्ति के एक प्रकरण में नियम 53(4) में प्रस्तुत अपील को अस्वीकार किया गया, वहीं सीसीए नियम 23 के तहत प्रस्तुत एक अपील में दण्ड की मात्रा कम की गई।
-----
- मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0
जिला कलेक्टर ने एसडीएम और विकास अधिकारियों को दिए द्वितीय चरण हेतु गांवों का चयन करने के दिए निर्देश
बीकानेर 13 जून। जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि ने सभी उपखंड अधिकारियों और विकास अधिकारियों को मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 के द्वितीय चरण में गांवों को चयन करने के संबंध में निर्देश दिए हैं। इस संबंध में जारी आदेश अनुसार सभी उपखंड और विकास अधिकारियों को
ग्राम चयन करने की सूचना निर्धारित फार्मेट में 21 जून तक आवश्यक रूप से भिजवानी होगी।
जिला कलेक्टर श्रीमती वृष्णि ने बताया कि एमजेएसए 2.0 के द्वितीय चरण हेतु वर्ष 2024- 25 में गांवों का चयन कर इसकी क्रियान्वति वर्ष 2025 -26 ( माह जून 2026) तक पूर्ण की जानी है। योजना के तहत जिले के प्रत्येक ब्लॉक में एक परियोजना या क्लस्टर (करीब 5000 से 8000 हेक्टेयर क्षेत्रफल) का चयन किया जाएगा।
जिला कलेक्टर ने बताया कि गांव के चयन में राज्य स्तरीय अनुमोदन समिति द्वारा अनुमोदित परियोजनाओं में चयनित गांव, जल ग्रहण आधारित बजट घोषणा वाले क्षेत्र को प्राथमिकता रखी जाएगी । चयन करने के लिए विभिन्न बिंदुओं के अनुरूप अंक निर्धारित किए गए हैं जिनके आधार पर गांव का चयन करना होगा। गांवों को समान अंक प्राप्त होने की स्थिति में अधिक जनसंख्या वाले गांवों को प्राथमिकता दी जाएगी।
उल्लेखनीय है कि बजट घोषणा वर्ष 2024- 25 के अनुसार मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन 2.0 के तहत प्रदेश में अगले 4 वर्षों में 20 हजार गांवों में 5 लाख वाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर्स बनाए जाएंगे।
- बच्चों को सिन्धी संस्कृति, सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन के बलिदान दिवस व अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के बारे में बताया
नि:शुल्क बाल संस्कार शिविर का 2सरा दिन
*सिंधी समाज* 13 जून'24
भारतीय सिंधु सभा व अमरलाल मंदिर रथखाना के संयुक्त तत्वावधान में आज दूसरे दिन नि:शुल्क बाल संस्कार शिविर में मुख्य अतिथि रथखाना सिंधु सभा के नगर अध्यक्ष श्री प्रेम मामनानी, विशिष्ठ अतिथि श्री लोकेश मनसुखानी, श्री पीतांबर सोनी, श्री सतीश रिझवानी व श्री दौलत हरवानी थे। इससे पहले तनीषा चन्दानी, मान्या मूलानी, निशा रेवानी व माही तोलानी नन्हे बालक-बालिकाओं ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। सिन्धी शिक्षिका नीता सामनानी व शिक्षक अनिल डेम्बला ने बच्चों को सिन्धी संस्कृति के बारे में बताया। इस अवसर पर वर्षा हरवानी, भारती चन्दानी व वर्षा रामनानी उपस्थित थी। महानगर अध्यक्ष श्री किसन सदारंगानी ने 16 जून सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन के बलिदान दिवस व 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के बारे में बताया।
- *गत 3 सप्ताह में प्रादेशिक परिवहन कार्यालय में बने 1 हजार 700 से अधिक लर्निंग लाइसेंस*
बीकानेर, 13 जून। जिले के प्रादेशिक परिवहन कार्यालय में गत तीन सप्ताह में 1 हजार 787 लर्निंग लाइसेंस बनाए गए हैं। इस समयावधि में 1 हजार 572 पुरुषों तथा 215 महिलाओं के लर्निंग लाइसेंस जारी किए गए हैं।
जिला परिवहन अधिकारी भारती नैथानी ने बताया कि आमजन परिवहन विभाग के सिटीजन पोर्टल के माध्यम से कार्यालय में उपस्थित हुए बिना ही लर्निंग लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदक द्वारा parivahan.gov.in वेब पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन सर्विस विकल्प में जाकर निर्धारित प्रक्रिया पूर्ण कर लर्निंग लाइसेंस प्राप्त कर सकता हैं। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन प्रक्रिया में आवेदक को लर्निंग लाइसेंस के लिए आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर निर्धारित शुल्क जमा करवाने के बाद लर्निंग लाइसेंस के परीक्षण प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी। ऑनलाइन परीक्षण में 20 प्रश्नों में से न्यूनतम 12 प्रश्नों के सही उत्तर देने पर लर्निंग लाइसेंस ऑटो अप्रूव हो जाएगा।
जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि आरटीओ बीकानेर द्वारा गत 3 सप्ताह में कुल 3 हजार 442 लाइसेंस जारी किए गए हैं। इनमें लाइट मोटर व्हीकल के 1 हजार 665 तथा एमसीडब्ल्यूजी श्रेणी में 1 हजार 678 लाइसेंस शामिल है।
- *अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला, ब्लाक और ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर आयोजित होंगे योगाभ्यास*
बीकानेर, 13 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को जिला मुख्यालय , सभी ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर योग दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा। प्रातः 7 बजे से 8 बजे तक आयोजित होने वाले इन कार्यक्रमों में योगाभ्यास किया जाएगा।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर ( नगर) उम्मेद सिंह रतनू ने बताया कि समारोह के आयोजन के लिए आयुष विभाग को नोडल विभाग नियुक्त कर जिला स्तरीय एवं ब्लाक स्तरीय क्रियान्वयन समिति का गठन किया गया है। ग्राम पंचायत स्तरीय क्रियान्वयन समिति का चयन एवं निर्धारण ब्लॉक स्तरीय समिति के दिशा-निर्देश अनुसार विकास अधिकारी द्वारा किया जाएगा। योगाभ्यास में आमजन की भी अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
- *जिला कलेक्टर ने ली जिला गौपालन समिति की बैठक*
*गौशालाओं में छाया, चारा-पानी सहित अन्य व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश*
बीकानेर,13 जून। जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला गौपालन समिति की बैठक आयोजित की गई। जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि ने भीषण गर्मी से गोवंशीय पशुओं को बचाने के लिए गौशालाओं में चारा पानी के विशेष इंतजाम के साथ छाया व पंखे-कूलर की व्यवस्था करने के लिए पशुपालन विभाग के साथ-साथ उपखंड स्तरीय गौपालन समिति को दिशा निर्देश दिए हैं। उन्होंने पशुपालन विभाग को निर्देश दिए कि उपखंड अधिकारियों को गौशालाओं की सूची भिजवाएं और समस्त उपखंड अधिकारी अपने ब्लॉक में संचालित गौशालाओं की पेयजल व्यवस्थाओं का सत्यापन अवश्य करवाएं।
बैठक में अनुदान के संबंध में भी चर्चा की गई तथा भुगतान से जुड़े निर्देश दिए। इस दौरान गौशालाओं के 150 दिन का अनुदान स्वीकृत करने की अनुशंसा जिला गोपालन समिति द्वारा की गई।
बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोहनलाल, पशुपालन विभाग संयुक्त निदेशक डॉ एस.पी जोशी, कोषाधिकारी धीरज जोशी, जिला गोपालन अधिकारी डॉ. राजेंद्र स्वामी उपस्थित रहे।
- *खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री शुक्रवार को करेंगे गुसांईसर द्वितीय एवं बंबलू सब स्टेशन में ट्रांसफार्मर क्षमतावर्धन कार्य का लोकार्पण*
बीकानेर, 13 जून। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा शुक्रवार को गुसांईसर द्वितीय एवं बंबलू 33 केवी सब स्टेशन में क्षमतावर्धन कार्य का लोकार्पण करेंगे। जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के 33/11 केवी सब स्टेशन उपखंड गुसांईसर द्वितीय तथा बंबलू सब स्टेशन में यह क्षमता वर्धन किया गया है। दोनों सब स्टेशन में 3.15 एमवीए के स्थान पर 5 एमवीए के पावर ट्रांसफर लगाकर अतिरिक्त क्षमता वर्धन किया गया है। गोदारा ने बताया कि क्षमतावर्धन से गुसाईसर छोटा, बंबलू और पनपालसर सहित आसपास के क्षेत्र में वोल्टेज उतार चढ़ाव की समस्या से निजात मिलेगी और निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी।
- *विधायक ताराचंद सारस्वत के प्रयासों से समंदसर में फीडर 5 का काम प्रारम्भ*
बीकानेर, 13 जून। श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचन्द सारस्वत के प्रयासों से समन्दसर में बिजली फीडर नम्बर 5 में लंबे अर्से से जर्जर एवं क्षतिग्रस्त विद्युत पोल्स को ठीक करने तथा 11 नये पोल लगाने का कार्य गुरुवार को शुरु किया गया।
विधायक ने बताया कि इस भयंकर गर्मी व तेज आंधी तूफान के कारण क्षतिग्रस्त विद्युत पोल्स को ग्रामीणों ने दुरुस्त करवाने की मांग की। इस पर संबंधित विभाग के साथ बात कर इन्हें ठीक करवाने के निर्देश दिए। कार्य प्रारम्भ होने पर ग्रामीणों ने खुशी जाहिर करते हुए विधायक सारस्वत का आभार जताया।इस दौरान मांगीलाल गोदारा, आईदान शर्मा, रामनिवास गोदारा, रामलाल मेघवाल सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
- महात्मा गाँधी नरेगा कार्यस्थल पर सुविधाओं के संबंध मे दिशा निर्देश जारी
- *मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन और चिकत्सा विभाग के सकारात्मक प्रयास*
*मातृ मृत्यु दर में आई आमूलचूल गिरावट*
*वर्ष के 99 प्रति एक लाख से घटकर हुई 66*
बीकानेर, 13 जून। मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा के मातृ एवं शिशु मृत्यु दर पर प्रभावी अंकुश और मातृ शिशु स्वास्थ्य सुरक्षा के निर्देश की अनुपालना में बीकानेर जिले में जिला प्रशासन तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के सतत प्रयासों से सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं।
इन प्रयासों से जिले में मातृ मृत्यु दर में आमूल चूल गिरावट दर्ज हुई है। वर्ष 2022-23 में जहां प्रति एक लाख जीवित जन्म पर 99 प्रसूताओं की मृत्यु हो जाती थी, वर्ष 2023-24 में यह संख्या घटकर 66 रह गई है। संख्या की बात करें तो 2022-23 में जिले में 55 मातृ मृत्यु दर्ज की गई थी, जो वर्ष 2023-24 में घटकर 34 रह गई। वर्तमान वर्ष के दो माह में मात्र दो मातृ मृत्यु ही दर्ज हुई है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश गुप्ता ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा मातृ मृत्यु दर और शिशु मृत्यु दर को नीचे लाने के लक्ष्य को ही स्वास्थ्य विभाग के केंद्रीय लक्ष्य के रूप में स्थापित किया गया है। ऐसे में विभाग के सभी प्रयासों के केंद्र में मातृ मृत्यु नियंत्रण रहता है। जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि द्वारा मातृ शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता से मॉनिटर किया जा रहा है। पूर्व में प्रतिमाह 9 तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान चलाया जाता था, जिसे एक्सटेंड करते हुए प्रतिमाह 9, 18 तथा 27 तारीख को मनाया जाने लगा है। इस दिन सभी गर्भवतियों की प्रसव पूर्व जांच चिकित्सक द्वारा की जाती है। इसके चलते हाई रिस्क प्रेग्नेंट महिलाओं की अलग से सूची तैयार हो जाती है और उनके सुरक्षित प्रसव का प्रबंधन व योजना भी इस अभियान के अंतर्गत बनाई जाती है। डॉ गुप्ता ने बताया कि हाल ही में बीकानेर में नवाचार करते हुए समस्त जनता क्लीनिक पर भी प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का आयोजन शुरू किया गया है।
*एनीमिया मुक्त राजस्थान अभियान ने बढ़ाया हीमोग्लोबिन*
डॉ गुप्ता ने बताया कि राज्य सरकार के एनीमिया मुक्त राजस्थान अभियान के अंतर्गत किशोरियों व गर्भवतियों के हीमोग्लोबिन स्तर को ऊपर लाने के लिए बेहतरीन प्रयास हुए हैं। इसका परिणाम यह रहा कि गत वर्ष 7 ग्राम से कम हीमोग्लोबिन वाली महिलाओं की संख्या 4 हजार 373 थी जो वर्ष 2023-24 में घटकर मात्र 2 हजार 467 रह गई। आयरन की शक्ति के साथ गर्भवती की प्रसव के समय रिस्क की गुंजाइश भी बहुत कम हो जाती है। प्रसव के समय कॉम्प्लिकेशन से यदि रक्तस्राव अधिक भी हो जाए तो भी मातृ मृत्यु नहीं होती क्योंकि हीमोग्लोबिन का स्तर अच्छा होता है।
*मॉनिटरिंग से सेवाएं हुई दुरुस्त*
राज्य सरकार के प्रमुख अभियानों में शामिल सघन निरीक्षण अभियान ने भी मातृ मृत्यु कम करने में बड़ा योगदान दिया है। सरकार द्वारा प्रत्येक अस्पताल का प्रतिमाह बार-बार औचक निरीक्षण अभियान चला कर जांच करवाई गई। इससे चिकित्सकों व अन्य स्टाफ का मुख्यालय पर ठहराव बढ़ा है, लेबर रूम, लेबर टेबल, साजो सामान, आवश्यक दवाइयां की उपलब्धता, परिवहन व्यवस्थाएं, जननी सुरक्षा योजना आदि सभी बिंदुओं पर स्वास्थ्य केंद्र बेहतर हुए हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्र में ही सामान्य प्रसव सुविधाओं का विस्तार हुआ है। यही नहीं रेफरल सेवाएं भी सुदृढ़ हुई है जिससे मातृ मृत्यु को नीचे लाने में बड़ी मदद मिली है।
*संस्थागत प्रसव बढ़ा, होम डिलीवरी ना के बराबर*
जिले में वर्ष 2022-23 में 50,715 संस्थागत प्रसव हुए वहीं 2023-24 में 52,135 संस्थागत प्रसव हुए हैं। इसी कारण घर पर प्रसव की संख्या 161 से घटकर मात्र 8 रह गई। सुरक्षित संस्थागत प्रसव ने मातृ मृत्यु दर को नीचे लाने में बड़ा योगदान दिया है।
- *महात्मा गाँधी नरेगा कार्यस्थल पर सुविधाओं के संबंध मे दिशा निर्देश जारी* बीकानेर, 13 जून। भीषण गर्मी को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा महात्मा गाँधी नरेगा के तहत चल रहे कार्यों पर सुविधाओं के दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। इसके तहत मनरेगा कार्य स्थल पर स्वच्छ पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था एवं पंचायत में भामाशाहों के माध्यम से कैरी का पानी, छाछ, नींबू पानी या शरबत आदि व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए हैं।
अधिशासी अभियंता (ईजीएस) धीर सिंह गोदारा ने बताया कि कार्यस्थल पर विश्राम के लिए शेड तथा इलेक्ट्रॉल या ग्लूकोज की व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं। इस श्रंखला में कार्य स्थल पर 5 वर्ष से कम उम्र के 5 से अधिक बच्चे महिला सहित आते हों, तो एक महिला मजदूर उन बच्चों की देखभाल हेतु लगाई जाएगी, जिसे योजना अंतर्गत निर्धारित दर से मजदूरी का भुगतान किया जाएगा। योजना के तहत कार्य स्थल पर छोटे बच्चों को सुलाने व लेटने के लिए छाया व झूलों की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए गए हैं। गौरतलब है कि भीषण गर्मी को देखते हुए श्रमिकों के कार्य का समय प्रातः 5:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक विश्राम काल रहित किया गया है। इसी श्रंखला में यह निर्देश दिए गए हैं।
- आरएमसी की जनरल बॉडी की बैठक— आठ चिकित्सकों के पंजीयन निरस्त, 2 के निलंबित
जयपुर, 12 जून। राजस्थान मेडिकल काउंसिल की जनरल बॉडी की बैठक बुधवार को निदेशक जन स्वास्थ्य डॉ. रवि प्रकाश माथुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में राज्य के सभी मेडिकल कॉलेज से 22 मनोनीत सदस्यों ने भाग लिया।
निदेशक जन स्वास्थ्य डॉ. रवि प्रकाश शर्मा ने बताया कि बैठक में पैनल एंड एथिकल कमेटी के समक्ष कुल 25 प्रकरण प्रस्तुत किए गए। जिसमें एनएमसी, दिल्ली के दिशा-निर्देश अनुसार 8 चिकित्सकों का पंजीयन निरस्त किया गया एवं दो चिकित्सकों का पंजीयन 6 माह के लिए निलंबित किया गया है। उन्होंने बताया कि डॉ. संजय धनखड़, डॉ. गणपत सिंह, डॉ. मो. साजिद, डॉ. मो. अफजल, डॉ. कृष्णा सोनी, डॉ. बोम्मा रेड्डी हरि कृष्णा, डॉ. जयदीप सिंह एवं डॉ. बलजीत कौर का पंजीयन निरस्त किया गया है। डॉ. अजय अग्रवाल और डॉ. सुमन अग्रवाल का पंजीयन 6 माह के लिए निलंबित किया गया है।
डॉ. माथुर ने बताया कि अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्रीमती शुभ्रा सिंह के निर्देशों पर राजस्थान मेडिकल काउंसिल के सभी समस्त रिकार्ड को ऑनलाइन करने एवं चिकित्सकों के क्रेडिट अवार्ड को बढ़ाने के लिए ऑनलाइन सीएमई सिस्टम लागू करने एवं परिषद में पंजीकृत चिकित्सकों का क्यूआर कोड वाले स्मार्ट कार्ड बनाने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। साथ ही पीसीटीएस सॉफ्टवेयर और यू विन पोर्टल पर निजी चिकित्सालय का रिपोर्टिंग करने के भी निर्देश दिए गए हैं ।
रजिस्ट्रार डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि 31 जुलाई, 2024 तक जो चिकित्सक पॉलिसी के तहत पंजीयन नवीनीकरण नहीं कराएंगे, उनका पंजीयन निरस्त कर दिया जायेगा।
———
- राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस—2024 प्रदेश भर में आयोजित हुए ब्लड डोनेशन कैम्प, 2 हजार से अधिक पुलिस अधिकारियों और जवानों ने किया रक्तदान
जयपुर, 12 जून। राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में बुधवार को प्रदेश में राज्य स्तर के अलावा पुलिस रेंज, पुलिस जिला और पुलिस यूनिट्स के स्तर पर ब्लड डोनेशन कैम्पों का आयोजन किया गया। इसमें राजस्थान पुलिस के अधिकारियों से लेकर जवानों तक कुल 1926 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर अपनी भागीदारी निभाई। इसके अलावा राज्य स्तर पर राजस्थान पुलिस अकादमी आरपी में आयोजित रक्तदान शिविर में डीजीपी (इंटेलिजेंस) श्री संजय अग्रवाल एवं भाजपा साइबर अपराध एवं डीजीपी, एससीआरबी एवं साइबर अपराध श्री हेमंत प्रियदर्शी सहित 163 अधिकारियों एवं जवानों ने भी रक्तदान किया। इस प्रकार पूरे प्रदेश में 2000 से अधिक पुलिस अधिकारियों और जवानों ने पुलिस स्थापना दिवस के उपलक्ष में रक्तदान किया। बीकानेर और बालोतरा जिले में गुरुवार को रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
पुलिस महानिदेशक श्री उत्कल रंजन साहू ने बताया कि रक्तदान शिविरों में पुलिस के 1555 व आरएसी के 105 एवं पुलिस ट्रेनिंग संस्थानों में कार्यरत 266 पुलिस अधिकारियों व कर्मियों ने रक्तदान किया।
रेंज वाइज रक्तदान
जयपुर आयुक्तालय में 165 यूनिट जयपुर रेंज में 275, जोधपुर आयुक्तालय में 76, जोधपुर रेंज में 39, सीकर रेंज में 170, कोटा रेंज में 242, पाली रेंज में 140, बीकानेर रेंज में 143, उदयपुर रेंज में 266, बांसवाड़ा रेंज में 114, अजमेर रेंज में 209 और भरतपुर रेंज में 87 यूनिट कुल 1926 यूनिट ब्लड का संकलन किया गया।
जिले वाइज रक्तदान
डीजीपी श्री साहू ने बताया कि जयपुर आयुक्तालय में 165 यूनिट, जयपुर रेंज के जयपुर ग्रामीण जिले में 31, अलवर में 30, दौसा में 35, कोटपूतली-बहरोड में 133 व भिवाड़ी में 46 यूनिट, जोधपुर आयुक्तालय में 76 यूनिट जोधपुर रेंज के जैसलमेर में 22 व बाड़मेर में 17 यूनिट, सीकर रेंज के सीकर जिले में 38, झुंझुनू में 34, चूरू में 19 व नीम का थाना में 70 यूनिट ब्लड डोनेशन किया गया।
इसी प्रकार कोटा रेंज के कोटा शहर में 152, ग्रामीण में 42, बूंदी में 23, बारां में 8 एवं झालावाड़ में 17 यूनिट, पाली रेंज के पाली जिले में 37, जालौर में 36, सांचौर में 23 व सिरोही में 44 यूनिट, बीकानेर रेंज के श्रीगंगानगर जिले में 52, हनुमानगढ़ में 16 एवं अनूपगढ़ में 75 यूनिट ब्लड संकलित किया गया।
डीजीपी ने बताया कि इसी क्रम में बांसवाड़ा रेंज के बांसवाड़ा जिले में 55, डूंगरपुर में 28 व प्रतापगढ़ में 31, अजमेर रेंज के अजमेर जिले में 42, ब्यावर में 33, केकड़ी में 52, टोंक में 50 व नागौर में 32 यूनिट तथा भरतपुर रेंज के भरतपुर जिले में 26 व करौली में 61 यूनिट ब्लड डोनेशन किया गया।
रक्तदान करने वाले अधिकारियों और जवानों की हौसला अफजाई करते हुए महानिदेशक श्री साहू द्वारा इस नेक कार्य में आगे आने के लिए उनकी सराहना की और आगे भी ऐसे ही रक्तदान शिविरों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया।
---------
- जल्द धरातल पर उतरेगी प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना— अधिकारियों को टाइमलाइन तय कर डीपीआर बनाने के निर्देश जारी— प्रमुख शासन सचिव, यूडीएच वीडियो कॉन्फ्रेंस के ज़रिए ली बैठक
जयपुर,12 जून। राज्य सरकार की बजट घोषणाओं को पूरा करने के लिए स्वायत्त शासन विभाग तैयारियों में जुटा हुआ है। इसी कड़ी में 2024 के बजट में मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा द्वारा 500 ई-बस की घोषणा की अनुपालना में प्रधानमंत्री ई-बस सेवा को धरातल पर उतारने के लिए लिए ज़मीनी प्लान तैयार किया जा रहा है। इसके लिए भूमि आवंटन एवं सिविल-विद्युत इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर प्रमुख शासन सचिव श्री टी. रविकांत ने बुधवार को सचिवालय में वीडियो कॉन्फ्रेंस के ज़रिए बैठक ली और अधिकारियों को डीपीआर बनाने के निर्देश जारी किए।
यूडीएच विभाग के प्रमुख शासन सचिव टी. रविकांत ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि भूमि आवंटन जल्द से जल्द किया जाए। विद्युत इंफ्रास्ट्रक्चर और सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर की डीपीआर के लिए उन्होंने गुरुवार शाम तक का टारगेट तय करते हुए कहा कि ऐसा नहीं करने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के अंतर्गत जयपुर के लिए 150 वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसें व जोधपुर, कोटा, अजमेर, उदयपुर, अलवर, भीलवाड़ा, बीकानेर शहर प्रत्येक हेतु 50 इलेक्ट्रिक बसों के उपायन किए जाने हेतु भारत सरकार को प्रस्ताव प्रेषित किए जा चुके हैं। साथ ही डिपो के लिए भूमि आवंटन का कार्य प्रक्रियाधीन है। योजना की गाइडलाइन के अनुसार नवीन डिपो निर्माण हेतु 60% एवं Behind The Meter Infrastructure के लिए 100% केंद्रीय सहायता प्राप्त होगी । बैठक में स्वायत्त शासन विभाग के निदेशक श्री सुरेश ओला, वित्तीय सलाहकार श्री महेन्द्र मोहन व जिला परिषद और प्रदेश के अन्य यूआईटी अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जुड़े, जिन्हें प्रमुख शासन सचिव ने निर्देशित किया।
_____-_____-_____-_____:







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...