2010 से ब्लागिंग की दुनिया में ⛹️
औरों से हटकर सबसे मिलकर 🏅
खबरों में बीकानेर 📰
वीडियो : पुलिस को मिली बडी कामयाबी
पोक्सो एक्ट में दर्ज प्रकरण में मुल्जिमान
गिरफ्तार
दिनेश एवं चेतन को किया गिरफतार
* दिनांक 02.05.2024 को एक तहरीर रिपोर्ट अप्रार्थी दिनेश वगै० के विरुद्ध थाना हाजा पर विभिन्न धारा व 7/8 पोक्सो एक्ट की प्राप्त हुवी जिस पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान आरम्भ किया गया।
देवेन्द्र कुमार विश्नोई जिला पुलिस अधीक्षक जिला अजमेर द्वारा घटना की गम्भीरता को देखते हुये शीघ्र निस्तारण के आदेश प्रदान किये तथा दीपक कुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अजमेर के निर्देशन में व विजय सांखला वृताधिकारी वृत नसीराबाद जिला अजमेर के निकटतम सुपरविजन में मन थानाधिकारी प्रहलाद सहाय पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया जाकर मुल्जिमान को गिरफतार किया गया।
* प्रकरण हाजा में त्वरित अनुसंधान करते हुयें मुल्जिमान 01. दिनेश एवं चेतन की तलाश की जाकर दिनांक 05. 06.2024 को मुल्जिमान 1. दिनेश पुत्र रामदेव जाति रैगर उम्र 22 साल निवासी गुदलिया पुलिस थाना सराणा जिला केकडी 02. चेतन पुत्र रामदेव जाति रैगर उम्र 19 साल निवासी गुदलिया पुलिस थाना सराणा जिला केकडी को दस्तयाब किया जाकर बाद तफतीश जुर्म का प्रमाणित पाये जाने पर जरिये फर्द गिरफतार किया जाकर इमरोज दिनांक 06.06.2024 को पोक्सो कोर्ट 02 अजमेर जिला अजमेर के समक्ष पेश किया गया जहां मजिस्ट्रेट द्वारा मुल्जिमान को J/C आदेश किए जाने पर मुल्जिमान को केन्द्रीय काराग्रह अजमेर में दाखिला करवाया गया।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...