2010 से ब्लागिंग की दुनिया में ⛹️
औरों से हटकर सबसे मिलकर 🏅
खबरों में बीकानेर 📰
वीडियो : पुलिस एक्शन - सनसनीखेज वारदात का पर्दाफाश
11 लाख 65 हजार रूपये चोरी का आरोप लगाने वाला परिवादी ने रूपये चोरी होने की रची झूठी कहानी
36 घंटे में पुलिस थाना पुष्कर ने किया सनसनीखेज वारदात का पर्दाफाश परिवादी ने अपने बैंक के०सी०सी० लोन की राशी माफ करने के लिये रूपये चोरी होने की रची झूठी कहानी
जिला पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र कुमार विश्नाई आई०पी०एस० के निर्देशन में जिला अजमेर में सम्पति संबंधी वारदातो की रोकथाम व त्वरित कार्यवाही कर इन पर अंकुश लगाने एंव अपराधियो के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत दीपक कुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण अजमेर के मार्गदर्शन व रामचन्द्र चौधरी आरपीएस वृताधिकारी महोदय, वृत ग्रामीण अजमेर के निकटतम सुपरविजन मे राकेश यादव पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना पुष्कर के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।
घटना का विवरण :- दिनांक 04.06.2024 को परिवादी हरजीराम पुत्र खींयाराम जाति
जाट उम्र करीब 52 वर्ष निवासी मुण्डेलो की ढाणी लेसवा पुलिस थाना पीसांगन जिला अजमेर
ने उपस्थित थाना होकर एक रिपोर्ट पेश कि दिनांक 04.06.2024 को करीब 11.30 एएम पर मै
गांव से पुष्कर यूको बैंक पुष्कर के.सी.सी. की रकम 11 लाख 65 हजार रूपये लेकर आ रहा
था तो नांद गउशाला के पास मे अचानक से नील गाय / रोजडा से मेरी मोटरसाईकिल टकरा
गई। जिससे मै घसीटता हुआ खाई में गिर गया। एवं के.सी.सी. की रकम जो कि मेरी कपडो
की थेली में थी, वो सडक पर गिर गई मै करीब 10 मिनट तक खाई मे ही मोटरसाईकिल के
नीचे पडा रहा एवं स्वंय उठने की स्थिति में नही था, फिर मेरे गांव का खींयाराम पुत्र छोटूराम
जाति जाट एवं उसके साथ एक अन्य व्यक्ति था मुझे पडा हुआ देखकर उन लोगो ने मुझे
उठाया तो मैने अपनी के.सी.सी. की रकम वाली थैली नही मिली उसके बाद खींयाराम मुझे
पुष्कर अस्पताल लाया था और अब मै ईलाज करवाकर रिपोर्ट करने आया हूं। आदि पर
अभियोग संख्या 178/2024 धारा 379 भा.द.स. मे दर्ज कर अनुसंधान आरंभ किया गया।
घटना का खुलासा- दौराने अनुसंधान प्रकरण के घटनाकम कि गंभीरता को देखते हुये
थाने पर प्राप्त सूचना पर अविलम्ब घटनास्थल पर पहुंच कर घटनास्थल का बारीकी से
निरीक्षण किया गया। घटना की गम्भीरता को देखते पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर
थानाधिकारी के नेतृत्व में तलाश हेतु थाना स्तर पर टीमे गठित की गई। गठित टीम द्वारा
वारदात के घटनास्थल का निरीक्षण कर परिवादी के ग्राम लेसवा पुलिस थाना पींसागन जिला
अजमेर से पुष्कर आने वाले रास्ते पर सीसीटीवी कैमरों का बारीकी से निरीक्षण किया गया तो
परिवादी के बताये अनुसार वाहन मोटर साईकिल की टंकी पर थैली जिसमे रूपये बताये गये
थे व थैली सीसीटीवी वी कैमरो मे नही दिखाई दी तथा परिवादी के बताये अनुसार नील गाय की
टक्कर से परिवादी के शरीर पर कोई चोट तथा परिवादी की मोटर साईकिल का कोई
नुकसान नही था व परिवादी के बताये अनुसार घटना स्थल पर कोई खाई नही थी एवं
परिवादी ने 11 लाख 65 हजार रूपये का कोई हिसाब किताब पेश नही किया तब प्रथम
दृष्टया परिवादी कि भूमिका संदिग्ध होने पर परिवादी व गवाहन से सख्ती व मनोवैज्ञानिक
तरीके से पूछताछ की गई तो गवाह ने रूपये पैसो की कोई जानकारी नही होना तथा
परिवादी के कोई चोट नही होना बताया एवं परिवादी ने एक प्रार्थना पत्र अपने द्वारा बैंक से
के०सी०सी० लोन के रूपये बैंक से माफ करवाने के लिये झूठी मनगढत कहानी बनाकर रिपोर्ट
देना बताया तथा अपनी रिपोर्ट पर कोई कार्यवाही नही चाहने बाबत लिखित मे दिया है।
परिवादी को 151 सी०आर०पी०सी० मे गिरफतार कर बाद न्यायालय पेश किया जावेगा व
परिवादी के विरूद्ध आईन्दा न्यायालय मे 182/211 जाफौ का इस्तगासा पेश किया
जावेगा ।
थाना स्तर पर गठित पुलिस टीम का विवरण-
1. राकेश यादव पु०नि / थानाधिकारी पुलिस थाना पुष्कर जिला अजमेर
2. गोपाल सिंह सउनि पुलिस थाना पुष्कर जिला अजमेर
3. गिरधारी लाल सउनि पुलिस थाना पुष्कर जिला अजमेर
4. अमराराम हैड कानि 1518 पुलिस थाना पुष्कर जिला अजमेर
5. जोराराम कानि. 2333 पुलिस थाना पुष्कर जिला अजमेर
6. अनिल कुमार कानि. 1432 पुलिस थाना पुष्कर जिला अजमेर
----
(देवेन्द्र कुमार बिश्नोई) जिला पुलिस अधीक्षक अजमेर






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...