2010 से ब्लागिंग की दुनिया में ⛹️
औरों से हटकर सबसे मिलकर 🏅
खबरों में बीकानेर 📰
शादी न हुई तो अश्लील फोटो वायरल किया
24 घण्टे में नाबालिग बालिका का अश्लील फोटो वायरल करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
घटना का विवरण: दिनांक 05.06.2024 को प्रार्थी द्वारा थाना आदर्शनगर अजमेर पर एक लिखीत
रिपोर्ट पेश की मेरी नाबालिग बेटी का नग्न फोटो कप्तान चीता निवासी सेन्दरिया, अजमेर ने वायरल किया है। जिसके बारे में बेटी से पूछने पर बताया कि आरोपी उसका लगातार पीछा करता था तथा बात करने के लिये भाई व माता-पिता को जान से मारने की धमकी देकर दबाव बनाकर वाट्सअप पर विडियो कॉल करवा कर कपड़े उतरवा दिये तथा उसको स्कीनशॉट ले लिया जिसको वायरल करने की धमकी देकर दो लाख रूपये की मांग की है। आदि रिपोर्ट पर प्रकरण प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान दिनेश कुमावत पु.नि. थानाधिकारी थाना आदर्शनगर अजमेर द्वारा प्रारम्भ किया गया।
कार्यवाही विवरण व धरपकडः-
देवेन्द्र विश्नोई आई.पी.एस. पुलिस अधीक्षक, अजमेर के दिशा निर्देशन में प्रकरण में गहनता व सुक्ष्मता से अनुसंधान कर आरोपी को दस्तयाब करने हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर एवं मुख्यालय दुर्ग सिंह व वृताधिकारी वृत दक्षिण अजमेर शहर ओमप्रकाश सरावग के द्वारा थानाधिकारी आदर्शनगर अजमेर दिनेश कुमावत पुलिस निरीक्षक के नैतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।
थाना हाजा पर उक्त गठित टीम द्वारा अथक प्रयास कर प्रकरण दर्ज होने के 24 घण्टों में विधि सम्मत अनुसंधान किया जाकर कथित आरोपी कप्तान चीता पुत्र रतन चीता जाति मुस्लिम चीता उम्र 19 साल निवासी सेन्दरिया बाईपास पुलिस थाना आदर्शनगर, अजमेर को डिटेन कर आरोपी से पूछताछ की गयी तो आरोपी ने अनुसंधान के दौरान पिड़िता द्वारा लिखे गये लव लेटर पेश करते हुये बताया कि वह करीब डेढ़ साल से पिड़िता से प्यार करता है तथा दोनो के आपस में बातचीत होती है। उसने करीब 1 माह पहले पिड़िता का वाट्सअप विडियोकॉल पर कपड़े खुलवाकर स्कीनशॉट लेकर अपने पास रख लिया था। करीब 15-20 दिन पहले पिड़िता की अन्य जगह सगाई होने की जानकारी होने पर उसके द्वारा उक्त नग्न स्कीनशॉट को अपने इंस्टाग्राम अकाण्ट के स्टेटस पर लगाकर शेयर किया है। प्रकरण में आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है।
दौराने अनुसंधान कार्यवाही विवरण :-
> प्रकरण हाजा में प्रारम्भिक अनुसंधान से यह पाया गया कि आरोपी व पीडिता आपस में पडौसी होकर एक ही समाज के है।
> आरोपी कप्तान चीता पीडिता से शादी करना चाहता था, परन्तु पीडिता की सगाई अन्यत्र करने की जानकारी होने पर उसने गुस्से में आकर पीडिता की विडियो कॉल के दौरान पूर्व में लिया गया स्कीनशॉट की फोटो अपने इंस्टाग्राम के स्टेटस पर लगाने से कई लोगो द्वारा फोटो देख ली गई।
का नाम पताः-
कप्तान चीता पुत्र रतन चीता जाति मुस्लिम चीता उम्र 19 साल निवासी सेन्दरिया बाईपास पुलिस थाना आदर्शनगर, अजमेर।
गठित टीम का विवरणः-
1. दिनेश कुमावत पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना आदर्शनगर, अजमेर।
2. करतार सिंह कानि. 920 पुलिस थाना आदर्शनगर, अजमेर।
3. विनोद कुमार कानि. 861 पुलिस थाना आदर्शनगर अजमेर।
4. रघुनाथ खोजी कानि. 1080 पुलिस थाना आदर्शनगर अजमेर।
5. मुकेश उदय कानि. 2693 पुलिस थाना आदर्शनगर, अजमेर






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...