- डेहरूमाता मंदिर में पाटोत्सव कल से, तैयारिया पूर्ण
- नवयुवक कला मंडल के जय खत्री हुवे सम्मानित
- गोदारा शनिवार को लाडेरा में 33 केवी जीएसएस का करेंगे लोकार्पण
- खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोदारा के प्रयासों से लूणकरनसर में 3 करोड़ के विकास कार्यों की स्वीकृति
- कॉलेजों में आनलाइन प्रवेश 10 जून से
- एडीएम ने आम्बासर में रात्रि चौपाल में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
पेयजल आपूर्ति नियमित करने के दिए निर्देश
- निर्जला एकादशी पर श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर में हो-समुचित व्यवस्था
- बीकानेर रेल मंडल पर मनाया गया ‘’अंतर्राष्ट्रीय समपार फाटक जागरूकता दिवस’’
🌹
- साहसी दल का बीकानेर पहुंचने पर किया स्वागत
2010 से ब्लागिंग की दुनिया में ⛹️
औरों से हटकर सबसे मिलकर 🏅
खबरों में बीकानेर 📰
डेहरूमाता मंदिर में पाटोत्सव कल से, तैयारिया पूर्ण
नाल रोड़ स्थित डेहरू माता मंदिर में डेहरू माता सेवा समिति द्वारा पाटोत्सव का आयोजन किया जा रहा है । जिसकी तैयारियों की अंतिम बैठक आज डेहरू माता मंदिर में रखी गई। मीडिया प्रभारी उमेश पुरोहित ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी राम कुमार पुरोहित ने की।
संस्था अध्यक्ष पवन पुरोहित ने बताया कि इस आयोजन में हजारों भक्तो के आने का अनुमान है।कल सुबह प.नथमाल जी पुरोहित के आचार्यत्व में दुर्गा के पाठ के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होगी और शाम को भक्ति संध्या एवं सुंदरकाण्ड पाठ का आयोजन होगा।उत्सव के दूसरे दिन माता जी का अभिषेक पूजन एवं महाप्रसादी का आयोजन होगा।
कार्यक्रम संयोजक जेठाराम पुरोहित ने बताया कि डेहरू माता मंदिर निर्माण को एक वर्ष पूर्ण होने की खुशी में डेहरू माता मंदिर सेवा समिति द्वारा दो दिवसीय पाटोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।जिसकी तैयारियों को आज अंतिम रूप दिया गया।
कार्यक्रम के समन्वयक भंवर पुरोहित ने बताया कि इस कार्यक्रम के लिए संस्था के सदस्यों द्वारा गाँव,ढाणी,राज्य के शहर एवं देश के अन्य राज्यों में रह रहे पुरोहित एवं ओझा समाज के सदस्यों को कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है।उन्होंने कहा कि सभी को इस कार्यक्रम के लिए निमंत्रण दिया गया है।
बैठक में रूपाराम,रामरतन, सुनील,मास्टर पवन,श्याम,रामेश्वर,एड.रमेश पुरोहित,अनिल पुरोहित,सुरेंद्र ओझा,नागु भा,सत्यनारायन,राजू महाराज,अरविन्द व्यास,रमेश कुमार आदि उपस्थित थे।
नवयुवक कला मंडल के जय खत्री हुवे सम्मानित
गोदारा शनिवार को लाडेरा में 33 केवी जीएसएस का करेंगे लोकार्पण
बीकानेर, 7 जून । खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा शनिवार को लाडेरा में 33 केवीजीएसएस का लोकार्पण सायं 5.30 बजे करेंगे। गोदारा ने कहा कि इस के निर्माण से आसपास के क्षेत्र में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित होने में मदद मिलेगी तथा ग्रामीण लाभान्वित हो सकेंगे।
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोदारा के प्रयासों से लूणकरनसर में 3 करोड़ के विकास कार्यों की स्वीकृति
*लूणकरणसर कॉलेज सहित चार स्वास्थ्य केंद्रों में करवाए जाएंगे निर्माण कार्य*
*मुख्यमंत्री द्वारा जारी की गई स्वीकृति*
बीकानेर, 7 जून।खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा के प्रयासों से लूणकरनसर विधानसभा क्षेत्र में तीन करोड रुपए की लागत से विभिन्न भवनों का निर्माण करवाया जाएगा। मंत्री गोदारा की अनुशंसा पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा यह स्वीकृतियां जारी की गई है।गोदारा ने बताया कि लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र में राजकीय महाविद्यालय लूणकरणसर के निर्माण कार्य हेतु 2 करोड़ रुपए , महाजन में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कार्य हेतु 25 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इसी प्रकार बम्बलू, गारबदेसर , कतरियासर गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के निर्माण कार्य हेतु भी 25-25 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। गोदारा ने बताया कि राजकीय महाविद्यालय में नए निर्माण कार्यों से क्षेत्र के विद्यार्थियों को बुनियादी सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही महाजन, कतरियासर, गारबदेसर और बम्बलू में स्वास्थ्य केंद्रों पर निर्माण कार्य करवा कर आमजन के लिए अतिरिक्त स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य ढांचे का सुदृढ़ीकरण उनकी प्राथमिकता में है। क्षेत्र के समस्त गांवों में शैक्षणिक ढांचे की मजबूती के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवाओं का सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। लूणकरणसर सहित महाजन, बम्बलू,गारबदेसर, कतरियासर के ग्रामीणों ने खुशी जताई व कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा को धन्यवाद ज्ञापित किया।
बीकानेर
नवयुवक कला मंडल के कलाकार व सिन्धी रंगमंच के अभिनेता जय खत्री को नशा मुक्ति अभियान में अपने लिखे व निर्देशित नुक्कड़ नाटक के मंचन तथा इस अभियान में विशेष योगदान के लिये इंडियन रेडक्रास सोसायटी व रेंज पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में आज़ आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल कलराज मिश्र, महानिरीक्षक पुलिस के कर कमलों द्वार सम्मानित किया गया ।
कॉलेजों में आनलाइन प्रवेश 10 जून से
जानिए पूरी प्रक्रिया
जयपुर/बीकानेर
राजस्थान सरकार
आयुक्तालय, कॉलेज शिक्षा, राजस्थान, जयपुर द्वारा स्नातक पार्ट प्रथम (सेमेस्टर-1) के लिए ऑनलाईन प्रवेश प्रक्रिया तय कर दी है।
इसके मुताबिक
शैक्षणिक सत्र 2024-25 हेतु स्नातक पार्ट प्रथम (सेमेस्टर-1) के लिए ऑनलाईन कार्यक्रम ऐसे रहेगा-
ऑनलाईन प्रवेश कार्यक्रम (सत्र 2024-25) स्नातक पार्ट प्रथम (सेमेस्टर-1)
1.
प्रवेश हेतु ऑनलाईन आवेदन पत्र प्रारम्भ होने की तिथि
सोमवार, 10.06.2024
2
आवेदन पत्र भरने की अन्तिम तिथि
बुधवार, 19.06.2024
3.
महाविद्यालयों द्वारा आवेदन पत्रों के ऑनलाईन सत्यापन की अन्तिम तिथि
शनिवार, 22.06.2024
4.
(अ) अन्तिम वरीयता सूची व प्रतीक्षा सूची का प्रकाशन (ब) अभ्यार्थियों द्वारा महाविद्यालय में दस्तावेज सत्यापन एवं ई-मित्र पर शुल्क
सोमवार, 24.06.2024
जमा कराने की अन्तिम तिथि
गुरुवार, 27.06.2024
5.
प्रवेशित विद्यार्थियों की प्रथम सूची का प्रकाशन
शुक्रवार, 28.06.2024
6,
प्रवेशित विद्यार्थियों का वर्ग निर्धारण एवं विषय आवंटन
शनिवार, 29.06.2024
7.
महाविद्यालय में स्नातक पार्ट प्रथम (सेमेस्टर-1) शिक्षण कार्य प्रारम्भ
सोमवार, 01.07.2024
यह जानकारी प्रो. विजय सिंह जाट) संयुक्त निदेशक अकादमिक के द्वारा जारी पत्र के अनुसार है।
एडीएम ने आम्बासर में रात्रि चौपाल में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
पेयजल आपूर्ति नियमित करने के दिए निर्देश
बीकानेर,7 जून। अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) डॉ दुलीचंद मीना ने गुरुवार देर रात आम्बासर में
आयोजित रात्रि चौपाल में ग्रामीणों से संवाद कर समस्याएं सुनीं।
ग्रामीणों ने पेयजल आपूर्ति में सुधार, पेयजल टंकी के जीर्ण शीर्ण स्थिति को ठीक करवाने तथा खेल मैदान के लिए जमीन आवंटित सहित विभिन्न परिवाद दिए।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव में तीन में से दो नलकूप खराब होने के कारण पेयजल आपूर्ति की समस्या है। इस पर एडीएम (प्रशासन) ने अधिषाशी अभियंता को टैंकरों के माध्यम से पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करवाने को कहा। ग्रामीणों द्वारा खेल मैदान के लिए जमीन आवंटित करने की मांग पर एडीएम ने पटवारी को तुरंत आवंटन प्रस्ताव बनाकर भेजने के निर्देश दिए। अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने बारहवीं कक्षा में 96%अंक प्राप्त करने वाली एक छात्रा चंचल सुथार की हौंसला अफजाई की और छात्रा को डायरी एवं पैन देकर सम्मानित किया। रात्रि चौपाल में ग्रामीणों ने चंचल सुथार तथा उसके पिताजी का साफा पहनाकर अभिनंदन किया।
एडीएम डॉ मीना ने कहा कि जिला शिक्षा अधिकारी सर्वे करवा कर स्कूल से वंचित बच्चों को शिक्षा से जुड़वाएं।
ग्रामीणों ने बिजली कटौती नहीं करने, चिकित्सक व पशु चिकित्सक लगाने की मांग रखी। इस डॉ मीना ने वेटरनरी मोबाइल वैन के गांव में शिविर आयोजित करने के संबंध में जानकारी ली और यहां शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। इस दौरान बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
निर्जला एकादशी पर श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर में हो-समुचित व्यवस्था
श्री लक्ष्मीनाथ मन्दिर में दिनांक 18.06.2024 वार मंगलवार को निर्जला एकादशी के अवसर पर विशाल मेला लगेगा।
श्री लक्ष्मीनाथ मन्दिर विकास एवं पर्यावरण समिति का एक शिष्ट मण्डल सचिव सीताराम कच्छावा के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर उम्मेद सिंह रतनू से मिला तथा निर्जला एकादशी मेले में विभिन्न व्यवस्थाओं हेतु ज्ञापन दिया।
बीकानेर रेल मंडल पर मनाया गया ‘’अंतर्राष्ट्रीय समपार फाटक जागरूकता दिवस’’
उत्तर पश्चिम रेलवे बीकानेर मंडल पर
हर वर्ष जून माह के प्रथम /द्वितीय सप्ताह में ‘’अंतर्राष्ट्रीय समपार फाटक जागरूकता दिवस’’ मनाया जाता है । दिनांक 06 जून को अंतर्राष्ट्रीय समपार फाटक जागरूकता दिवस के सोलहवें संस्करण पर कोटगेट फाटक सी-140 (बीकानेर-लालगढ़ के मध्य) से सुबह 07:00 बजे एक संरक्षा जागरूकता रैली निकाली गई ।
इस रैली को हरी झंडी दिखाकर रेलवे अधिकारी श्री मोहनलाल प्रजापत/वरि.मंडल संरक्षा अधिकारी व उप मुख्य सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर(गति शक्ति), श्री राहुल गर्ग/ वरि.मंडल यांत्रिक इंजीनियर(कैरिज एवं वैगन), श्री एच.पी. दानदोया/ सहायक मंडल संरक्षा अधिकारी, श्री लीलूराम मीणा/सहायक मंडल सुरक्षा आयुक्त (रेलवे सुरक्षा बल), श्री जुगल किशोर शर्मा/सहायक मंडल बिजली इंजीनियर(सा), श्री धर्मपाल/सहायक मंडल यांत्रिक इंजीनियर( पावर) तथा रेलवे के विभिन्न विभागों जैसे संरक्षा, रेलवे सुरक्षा बल, इंजीनियरिंग सिगनल एवं दूरसंचार, कैरिज एवम वेगन, बिजली विभाग के कर्मचारियों ने इस जागरूकता रैली में भाग लेकर इसे सफल बनाया। इस रैली में संरक्षा के पेम्पलेट जगह-जगह सड़क पर चल रहे राहगीरों, दुपहिया वाहन चालको को बांटे गए । इस रैली में उपस्थित रेलवे कर्मचारियों व उनके बच्चों ने हाथ में संरक्षा बैनर की तक्खतियां, संरक्षा बैनर लिए हुए थे । स्लोगन - जब भी देखो आती रेल, कभी ना समझो इसको खेल, पहले रेल को जाने दो, दुर्घटना टल जाने दो ।
इस रैली में संरक्षा के नारे लगाते हुए कोटगेट फाटक से गुजरते हुए मोर्डन मार्केट के रास्ते होते हुए मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के आगे पहुंची ।वहां इस रैली का समापन हुआ । फिर एक साथ संरक्षा के प्रति जागरूकता के नारे लगाकर रैली को समाप्त किया। इस प्रकार 6 जून को रेलवे संरक्षा विभाग बीकानेर मंडल द्वारा अंतर्राष्ट्रीय समपार जागरूकता दिवस मनाया गया ।
इसी क्रम में बीकानेर मंडल के विभिन्न समपार फाटक, पेट्रोल पंप, ढाबा,आरटीओ ऑफिस, ग्राम पंचायत, कृषि मंडियों, बस स्टेंड इत्यादि पर रेलवे के विभिन्न विभागों की गठित संयुक्तं टीमों द्वारा संरक्षा जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इतिहास रचने वाले साहसी दल का बीकानेर पहुंचने पर किया स्वागत
पर्वतारोहण के पर्याय बने अन्तर्राष्ट्रीय पर्वतारोही मगन बिस्सा का परिवार एडवेंचर में इतिहास रचकर आज बीकानेर लौटा । बीकानेर रेल्वे स्टेशन पर हिमालय परिवार के अध्यक्ष नरेश अग्रवाल व नेशनल एडवेंचर फाउन्डेशन के सदस्यों सहित पायोनियर्स ने दल के पांचों सदस्यों का अभिनन्दन किया । एडवेंचर फाउन्डेशन के सचिव आर के शर्मा ने बताया कि बिस्सा परिवार की तीन पीढी डा. सुषमा बिस्सा, पुत्र रोहिताश्व बिस्सा व ओजस्वी बिस्सा, पौत्री आरोही व पुत्रवधू अनामिका व्यास बिस्सा एक साथ खुंबू ग्लेशियर पार कर आधार शिविर पहुंचे थे जो अब तक एक परिवार के अधिकतम सदस्यों का रिकार्ड है । इसके अलावा 19 माह की आरोही ने एवरेस्ट के आधार शिविर पर रखे कदम रख सबसे कम आयु के बच्चे का रिकार्ड अपने नाम किया ।












यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...