एसडीएम जिला अस्पताल में सर्जरी एमओटी का हुआ शुभारंभ




2010 से ब्लागिंग की दुनिया में ⛹️





औरों से हटकर सबसे मिलकर 🏅 




खबरों में बीकानेर 📰





































हमने मतदान कर दिया। आप भी मतदान अवश्य करें।
🌹


*एसडीएम जिला अस्पताल में सर्जरी एमओटी का हुआ शुभारंभ*
बीकानेर, 30 अप्रैल। एसडीएम राजकीय जिला चिकित्सालय की इमरजेंसी बिल्डिंग में नवगठित माइनर सर्जरी ऑपरेशन थियेटर का शुभारंभ सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक डॉ. गुंजन सोनी ने मंगलवार को किया। 
जिला अस्पताल अधीक्षक डॉ. सुनील हर्ष ने बताया कि प्रधानाचार्य डॉ. सोनी के निर्देशों की पालना में अस्पताल में मरीजों को मिलने वाले इलाज और सुविधाओं का निरंतर विस्तार किया जा रहा है। इस क्रम में सर्जरी विभाग के नवगठित माइनर ऑपरेशन थियेटर का शुभारंभ किया गया है। पूर्व में सर्जरी विभाग के माइनर ऑपरेशन के लिए मरीजों को अस्पताल के मुख्य ऑपरेशन थियेटर में जाना पडता था। कसे मरीजों को असुविधा होती थी एवं मुख्य ऑपरेशन थियेटर में इंफेक्शन कंट्रोल में समस्या का सामना करना पड़ता था। माइनर ओटी से मरीजों को इमरजेंसी में ही सुविधाएं मिलेंगी। 
इस दौरान पूर्व अधीक्षक डॉ. प्रवीण चतुर्वेदी, आरएमआरएस सदस्य सरजू नारायण पुरोहित, इमरजेंसी इंचार्ज डॉ अनिता सिंह, सर्जरी विभाग इंचार्ज डॉ. दैदीप्य चंद्र श्रीमाली, डॉ अमित अरोड़ा, नर्सिंग इंचार्ज रवि कुमार आदि उपस्थित रहे।

Comments