बीकानेर : खानपान की दुकानों पर तगड़ा पोलमपोल पकड़ा, खराब पाइनएप्पल क्रश व शरबत करवाया नष्ट




2010 से ब्लागिंग की दुनिया में ⛹️





औरों से हटकर सबसे मिलकर 🏅 




खबरों में बीकानेर 📰





































हमने मतदान कर दिया। आप भी मतदान अवश्य करें।
🌹

बीकानेर : खानपान की दुकानों पर तगड़ा पोलमपोल पकड़ा, खराब पाइनएप्पल क्रश व शरबत करवाया नष्ट


संभागीय आयुक्त के निर्देश पर पीबीएम अस्पताल परिसर के आसपास खाद्य सुरक्षा दल की कार्यवाही
सात नमूने संग्रहित किए, खराब पाइनएप्पल क्रश व शरबत करवाया नष्ट

बीकानेर, 30 अप्रैल। संभागीय आयुक्त वंदना सिंघवी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा दल द्वारा पीबीएम अस्पताल परिसर व आसपास के कुछ स्थाई - अस्थाई दुकानों व ठेले वालों पर निरीक्षण की कार्यवाही की गई। खाद्य सुरक्षा दल में शामिल भानु प्रताप सिंह गहलोत, श्रवण कुमार वर्मा तथा सुरेंद्र कुमार ने 7 दुकानों पर निरीक्षण की कार्यवाही की जिसमें मुख्यतः जूस कॉर्नर, चाय थड़ी व ढाबे शामिल रहे। यहां से खराब डेढ़ लीटर पाइनएप्पल क्रश, 5.25 लीटर शरबत, सड़े गले पपीता, अंगूर, मौसमी आदि फल को मौके पर नष्ट करवाया। विभिन्न दुकानों से पाइनएप्पल क्रश, शरबत, दूध, पपीता शेक, मिक्स दाल, कड़ी व दही के कुल 7 नमूने संग्रहित कर जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला भेजे गए हैं। उन्होंने परिसर स्थित खाद्य विक्रेताओं को एफएसएसएआई के मानदंड अनुसार स्वच्छता व शुद्धता के साथ खाद्य कारोबार करने हेतु समझाइश की।

Comments

Popular posts from this blog

पशुपतिनाथ : नेपाल के लिए पहली हवाई तीर्थ यात्रा पर 43 वरिष्ठ नागरिकों पहला दल रवाना पशुपतिनाथ दर्शन का सपना सच बीकानेर व चूरू जिले से 28 जूलाई तक कुल 382 यात्री पशुपति नाथ जी के दर्शन कर सकेंगे

दिल्ली में ट्रेने प्रभावित, हिसार, रेवाड़ी की ये कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी

नवनियुक्त थाना अधिकारी विक्रम तिवारी का अभिनंदन स्वागत- अग्रवाल समाज चेतना समिति द्वारा